UTTAR PRADESH

HindustanVision Wednesday,31 May , 2017)
राम के धाम पहुंचे योगी, 'मंदिर वहीं बनाएंगे और जय श्रीराम' के नारों से गूंजी अयोध्या नगरी

अयोध्या 31 May 2017: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने एक दिवसीय कार्यक्रम के तहत आज अयोध्या पहुंचे हैं. उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अयोध्या दौरे पर पहुंचे योगी आदित्यनाथ सबसे पहले हनुमान गढ़ी के दर्शन किए. इसके बाद वह रामजन्मभूमि पहुंचकर रामलला के दर्शन किए. पिछले 15 वर्षों के दौरान किसी मुख्यमंत्री के इस पहले अयोध्या दौरे को लेकर कई मतलब निकाले जा रहे हैं.
योगी आदित्यनाथ के हनुमानगढ़ी पहुंचने पर उनके स्वागत में जुटी भीड़ ने जोशीले अंदाज में 'मंदिर वहीं बनाएंगे' के नारे लगाए. हनुमानगढ़ी के दर्शन करने के बाद सीएम योगी रामजन्मभूमि पहुंचे जहां लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाए. योगी यहां से सरयू नदी के तट पर पहुंचेंगे जहां वह आरती में शिरकत करेंगे.  
मालूम हो कि 1992 में विवादित बाबरी ढांचे को गिराए जाने के बाद योगी आदित्यनाथ ऐसे दूसरे मुख्यमंत्री होंगे जो रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंचे हैं. इससे पहले 2002 में तत्तकालीन मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह रामलला के दर्शन करने अयोध्या गए थे. योगी अपने इस दौरे के दौरान दिगंबर अखाड़ा जाएंगे. मालूम हो कि अखाड़े के महंत रहे रामचंद्र परमहंस भी अयोध्या आंदोलन का हिस्सा थे और अपनी आखिरी सांस तक विवादित स्थल पर राम मंदिर बनवाने के लिए लड़ते रहे. 
इससे पहले योगी आज सुबह 8:35 बजे लखनऊ से रवाना हुए और करीब 9.45 बजे अयोध्या पहुंचे. अयोध्या पहुंचकर वे सबसे पहले हनुमानगढ़ी पहुंचे हैं. फिर रामलला, राम की पैड़ी और सरयू के दर्शन करेंगे. इसके बाद अवध यूनिवर्सिटी सभागार में पार्टी संगठन के पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे. वहीं फैजाबाद मंडल के विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे. योगी का दिगंबर अखाड़ा जाने का भी कार्यक्रम है. योगी फैजाबाद के मुख्य डाकघर में पासपोर्ट सेवा का उद्घाटन भी करेंगे.

राम के धाम पहुंचे योगी, 'मंदिर वहीं बनाएंगे और जय श्रीराम' के नारों से गूंजी अयोध्या नगरी

More News

9/22/2026 7:33:36 PM
मानव कंप्यूटर सेंटर के नए बैच की ट्रेनिंग शुरू,

FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : मानव सेवा समिति द्वारा मानव भवन सेक्टर 10 में मंगलवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मानव कंप्यूटर सेंटर के 7वें बैच की ट्रेनिंग शुरू की गई और छठे बैच के सफल विद्यार्थियों को प Read More...

9/22/2026 7:30:38 PM
गांधी कॉलोनी श्री गणेश पार्क में भक्ति रस से सराबोर हुआ वातावरण

FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा आयोजित सार्वजनिक श्री गणेशोत्सव के अंतर्गत गांधी कॉलोनी स्थित श्री गणेश पार्क में सोमवार, 21 सितम्बर को पं. गोविंद पाठक बृजवासी और पार्टी ने मां भगवती चौकी Read More...

9/22/2026 7:27:32 PM
11वे आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में कार्यशाला का दूसरा दिन

FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : संयुक्त निदेशक दुष्यंत पांडे ने  दीप प्रज्वलन तथा भगवान धन्वंतरि को  माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये, दुष्यंत पांडे  ने कहा कि ईएसआईसी फरीदाबाद अपने बीमा धारकों Read More...

9/22/2026 7:20:04 PM
किसानों को मंडियों में न हो कोई परेशानी, खरीदी गई फसल का समय पर हो उठान : राजेश नागर

कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा—फसल बेचने आ रहे किसानों को मिलें सभी सुविधाएं
FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM :  
हरियाणा सरकार में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री स्वतंत्र Read More...

9/22/2026 7:17:02 PM
J.C. Bose University Bids Farewell to Outgoing Vice-Chancellor Prof. Rajive Kumar

FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : J.C. Bose University of Science and Technology, YMCA, Faridabad, organized a heartfelt farewell ceremony to honour the tenure of its outgoing Vice-Chancellor, Prof. Rajive Kumar. The ev Read More...

9/21/2026 10:20:00 PM
सहकार भारती के तत्वावधान में टी-20 क्रिकेट महासंग्राम सम्पन्न

PALWAL NEWS 21 SEP 2026 : GAUTAM : सहकार भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उदय जोशी के कुशल मार्गदर्शन में सहकार भारती, दी हरियाणा स्पोर्ट्स कोऑपरेटिव लीग मल्टीपर्पस सोसायटी लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय Read More...

9/21/2026 9:33:19 PM
हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ते हुए, उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम

 

शिवाय चैरिटेबल फाउंडेशन की पहल, वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों के लिए स्कूल के बाद शैक्षणिक सहयोग

NEW DELHI 21 SEP 2026 : GAUTAM : गरीब एवं वंचित बच्चों की शिक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य Read More...

9/21/2026 9:30:08 PM
11वें आयुर्वेद दिवस के आयोजन हेतु तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

FARIDABAD NEWS 21 SEP 2026 : GAUTAM : आयुष विभाग, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, फरीदाबाद में 11वें आयुर्वेद दिवस के आयोजन के उपलक्ष्य में आज तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ईएसआईसी मेडिकल Read More...


Welcome