- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Sunday,02 July , 2017)
Faridabad News,स्किल डेवलेपमेंट और मॉडर्न आईटीआई के जरिए हरियाणा में युवाओं की ऐसी पौध तैयार की जाएगी जिससे कंपनियां खुद कैंपस सिलेक्शन के लिए सामने आएंगी और रोजगार सृजन में हरियाणा सबसे आगे होगा। ये विचार हरियाणा के उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने सेक्टर 16 स्थित बीजेपी कार्यालय में युवाओं को नौकरी के नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए व्यक्त किए। हाल ही मे 28 और 29 मई को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में लगाए गए रोजगार मेले में 2050 युवाओं ने आवेदन दिए जिनमें से 551 युवाओं का विभिन्न कंपनियों में नौकरी के लिए चयन हुआ है,जिनमें से 461 युवाओं को उद्योग मंत्री ने औद्योगिक प्रतिनिधियों की मौजूदगी में नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। विपुल गोयल ने इस मौके पर सभी 28 कंपनियों का आभार व्यक्त करते हुए रोजगार मेले के सफल आयोजन के लिए आईटीआई प्रबंधन की भी तारीफ की । उन्होने कहा कि ऐसे रोजगार मेले लगातार आयोजित करते रहेंगे और 2 जुलाई को पृथला में भी रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। उन्होने कहा कि स्किल डेवलेपमेंट के साथ मॉडर्न आईटीआई के जरिए युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा किए जा रहे हैं। उन्होने कहा कि फरीदाबाद सही मायनों में स्मार्ट सिटी तभी बन पाएगा जब युवाओं के पास रोजगार होगा। उन्होने कहा कि कम पढ़े लिखे युवाओं के लिए ड्राइवर स्किल प्रोग्राम भी शुरू किया गया है। साथ ही उन्होने कहा कि केंद्र सरकार के कौशल विकास मंत्रालय के साथ मिलकर हरियाणा में आगे भी रोजगार सृजन के लिए नए कोर्स शुरू किए जाएंगे। उन्होने युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कागजी काबिलियत से ज्यादा प्रतिस्पर्धा के दौर में काम बोलता है। उन्होने कहा कि हरियाणा जल्द ही स्किल डेवलेपमेंट में नंबर एक पायदान पर होगा। इस मौके पर जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा,मार्केट कमेटी के चेयरमैन मुकेश शास्त्री,डिप्टी मेयर मनमोहन गर्ग,पार्षद सुभाष आहूजा,नरेश नंबरदार,छत्रपाल,जिला पार्षद शेर मोहम्मद,उद्योगपति जेपी मल्होत्रा,अजय जुनेजा,अरूण बजाज,राजीव चावला,रवि वासुदेवा,एचएल भुटानी ,एचएसआईडीसी के संपदा प्रबंधक विकास चौधरी,जिला उद्योग केंद्र के संयुक्त निदेशक अनिल चौधरी ,एडिशनल डायरेक्टर इंडस्ट्रीज विनोद कौशिक,आईटीआई के प्रिंसीपल गजेंद्र सिंह,महिला आईटीआई की प्रिंसिपल सोनिया तक्षक के अलावा आकाश श्रीवास्तव,सौरभ वैद्य,अशोक शर्मा,वीरभान शर्मा,विजय शर्मा,सुरेंद्र शर्मा समेत आईटीआई के शिक्षक और कई संस्थानों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
FARIDABAD NEWS 22 JUNE 2026 : GAUTAM : 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उत्साह संपूर्ण विश्व में दिखाई दिया, जिसमें ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज फरीदाबाद ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस कार्यक्रम के लिए अस्पताल प्रशासन ने पूर्व नियोजि Read More...
FARIDABAD NEWS 22 JUNE 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय योग समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वा Read More...
FARIDABAD NEWS 22 JUNE 2026 : GAUTAM : रोटरी ब्लड बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट फरीदाबाद द्वारा सेक्टर-64 स्थित प्लॉट नंबर 8 एवं 9 पर प्रस्तावित "रोटरी ब्लड सेंटर" के भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह का आज भव्य आयोजन क Read More...
FARIDABAD NEWS 22 JUNE 2026 : GAUTAM : जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने भाजपा सरकार पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देशभर में भर Read More...
FARIDABAD NEWS 20 JUNE 2026 : GAUTAM : युवाओं को भविष्य के लिए ज़रूरी स्किल्स से लैस करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, विकास ग्रुप के सहयोग से एके अग्रवाल चैरिटेबल ट्रस्ट ने शिरडी साईं बाबा स्कूल में एक अत्याधुनिक Read More...
FARIDABAD NEWS 20 JUNE 2026 : GAUTAM : गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप के फरीदाबाद की प्रतिभाशाली खिलाड़ी मनीषा गिरी ने दो पदक जीतकर न केवल फरीदाबाद बल्कि पूरे हरियाणा प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय Read More...
FARIDABAD NEWS 20 JUNE 2026 : GAUTAM : भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार फरीदाबाद आगमन पर सबसे पहले श्री संकट मोचन हनुमान मंडल, कैली धाम पहुंचकर सालासर बालाज Read More...
FARIDABAD NEWS 20 JUNE 2026 GAUTAM : 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में चौधरी देवी लाल आयुर्वेदिक महाविद्यालय, जगाधरी में हरियाणा योग आयोग एवं आयुष विभाग, हरियाणा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विशेष योग स Read More...