- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Saturday,05 May , 2018)
jharkhand News, 05 May 2018 ; इंसानियत को झकझोर कर देने वाली घटना में झारखंड के चतरा जिले में एक नाबालिग लड़की को पांच लोगों ने कथित गैंगरेप के बाद जिंदा जला डाला। बाद में पीड़िता की मौत हो गई। अब इस मामले में पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। हैरानी की बात यह है कि आरोपियों ने इस वारदात को इसलिए अंजाम दिया, क्योंकि पंचायत ने गैंगरेप के बाद उन्हें 100 ऊठक-बैठक करने और जुर्माना भरने की सजा थी। इससे वे भड़क उठे और पीड़िता के घरवालों के साथ मारपीट की और फिर नाबालिग को जिंदा जला डाला।
यह घटना चतरा जिले के राजा तेंदुआ गांव की है। पीड़िता एक रिश्तेदार की शादी में हिस्सा लेने आई थी, जब आरोपी उसे जबर्दस्ती पास के जंगलों में ले गए और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। पांच में से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी फरार हैं।पुलिस उन्हें पकड़ने की कोशिश में जुट गई है।इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस आशीष बत्रा ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए दो डीएसपी की टीमों को भेजा गया है। एसपी से भी इलाके में जाकर कानून-व्यवस्था पर नजर बनाए रखने को कहा गया है। घटना की जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगिशेन टीम बनाई गई है। गृह सचिव एसकेजी रहाते ने भी डेप्युटी कमिश्नर से रिपोर्ट मांगी है।
पंचायत ने आरोपियों पर लगाया जुर्माना
बत्रा ने बताया कि इस मामले को गांव की पंचायत ने स्थानीय स्तर पर सुलझाने की कोशिश भी की और आरोपियों को दोषी बताते हुए उन पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। उन्होंने आरोपियों को 100 ऊठक-बैठक करने के लिए भी कहा। इस पर आरोपियों का पंचायत और लड़की के घरवालों से झगड़ा हो गया और उन्होंने लड़की के घरवालों को पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद उन्होंने पीड़िता के घर जाकर उसे जिंदा जला दिया।
पीड़िता की मां ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने उन्हें भी पीटा और उनका हाथ तोड़ दिया। उसके बाद से वे फरार हैं। पुलिस नाकाबंदी कर उन्हें तलाशने की कोशिश कर रही है। जिले में जगह-जगह छापेमारी की जा रही है। जिला कलेक्टर जीतेंद्र सिंह ने बताया है कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।
FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : मानव सेवा समिति द्वारा मानव भवन सेक्टर 10 में मंगलवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मानव कंप्यूटर सेंटर के 7वें बैच की ट्रेनिंग शुरू की गई और छठे बैच के सफल विद्यार्थियों को प Read More...
FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा आयोजित सार्वजनिक श्री गणेशोत्सव के अंतर्गत गांधी कॉलोनी स्थित श्री गणेश पार्क में सोमवार, 21 सितम्बर को पं. गोविंद पाठक बृजवासी और पार्टी ने मां भगवती चौकी Read More...
FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : संयुक्त निदेशक दुष्यंत पांडे ने दीप प्रज्वलन तथा भगवान धन्वंतरि को माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये, दुष्यंत पांडे ने कहा कि ईएसआईसी फरीदाबाद अपने बीमा धारकों Read More...
कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा—फसल बेचने आ रहे किसानों को मिलें सभी सुविधाएं
FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री स्वतंत्र Read More...
FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : J.C. Bose University of Science and Technology, YMCA, Faridabad, organized a heartfelt farewell ceremony to honour the tenure of its outgoing Vice-Chancellor, Prof. Rajive Kumar. The ev Read More...
PALWAL NEWS 21 SEP 2026 : GAUTAM : सहकार भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उदय जोशी के कुशल मार्गदर्शन में सहकार भारती, दी हरियाणा स्पोर्ट्स कोऑपरेटिव लीग मल्टीपर्पस सोसायटी लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय Read More...
शिवाय चैरिटेबल फाउंडेशन की पहल, वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों के लिए स्कूल के बाद शैक्षणिक सहयोग
NEW DELHI 21 SEP 2026 : GAUTAM : गरीब एवं वंचित बच्चों की शिक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य Read More...
FARIDABAD NEWS 21 SEP 2026 : GAUTAM : आयुष विभाग, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, फरीदाबाद में 11वें आयुर्वेद दिवस के आयोजन के उपलक्ष्य में आज तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ईएसआईसी मेडिकल Read More...