DELHI

HindustanVision Saturday,05 May , 2018)
आगरा में तूफान पीड़ितों से मिले सीएम योगी, अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

New Delhi News, 05 May   2018 ; ​ कर्नाटक विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान को बीच में छोड़कर ताजनगरी आगरा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज आपदा के दौरान घायलों का हाल जाना। कल रात आगरा में प्रवास के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज आगरा के एसएन मेडिकल कालेज का रुख किया। आज आगरा में तूफान प्रभावित गांवों का निरीक्षण और बैठकों के बाद सीएम योगी कानपुर प्रस्थान करेंगे।

एसएन मेडिकल कालेज में योगी आदित्यनाथ ने बीते बुधवार को आंधी व तूफान के कारण घायलों से भेंट की। उन्होंने इन सभी के इलाज की प्रगति के बारे में डॉक्टर्स से पूछा, इसके साथ ही इनके श्रेष्ठ इलाज का आदेश भी दिया। योगी आदित्यनाथ ने हर वार्ड में भर्ती घायलों के साथ ही उनके तीमारदारों से भी पूछताछ की। घायलों से मुलाकात के साथ अस्पताल की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया।इसके बाद उनका राहत कार्य की समीक्षा करने का कार्यक्रम भी है। उन्होंने एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कुल 21 मरीजों से सभी से बारी-बारी से हालचाल पूछा। इसके साथ ही उनके इलाज के बारे में जानकारी ली। मेडिकल कॉलेज में चद्दर गंदी मिलने पर सीएम योगी ने जमकर फटकार लगाई। यहां से वे खेरागढ़ के बुडेरा का हवाई सर्वे करने के बाद शाहवेद और फतेहाबाद भी जाएंगे। जहां तूफान से दो बच्चों की नरेंद्र और संजना की मौत हो गई थी। 

सीएम योगी आदित्यनाथ आज आगरा में आंधी तूफान पीडितों का हाल जानने पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री दोपहर में खेरागढ़ तथा फतेहाबाद के आपदा प्रभावित गांवों का दौरा करने के लिए जा सकते हैं। इसके लिए खेरागढ़ में मंडी समिति में हेलीपैड बनाया गया है। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी जिला प्रशासन के साथ मीटिंग कर तूफान से तबाह इलाकों में राहत बचाव कार्य की समीक्षा करेंगे। बैठक के बाद कानपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि तूफान से प्रभावित लोगों की हर ससंभव मदद की जाएगी। घायलों के इलाज में किसी तरह की लापरवाही बर्दास्त नहीं होगी। सीएम ने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि घायलों के इलाज में किसी तरह की कमी न रहने पाए। मेडिकल कालेज के चिकित्सकों को बता दिया जाए कि इस काम को शीर्ष प्राथमिकता से लें।

आगरा समेत कई प्रदेश के कई जिले में आंधी-तूफान से हुई जानमाल की भारी क्षति के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर्नाटक दौरा बीच में ही छोड़कर कल देर शाम आगरा पहुंचे। आगरा में तूफान से प्रभावित गांवों का दौरान करने पहुंचे सीएम ने सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम किया। इसके बाद आज सुबह ही मेडिकल कालेज पहुंचे। उनका दिन में शहर के सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने का कार्यक्रम है।

उनके आज के हवाई सर्वेक्षण कार्यक्रम के कारण कल देर रात तक खेरागढ़ और फतेहाबाद में रात भर हेलीपैड बनाने का कार्य चला। गौरतलब है कि बुधवार को आए तूफान में सूबे में 73 लोगों की मौत हुई है जबकि 91 लोग घायल हैं। इस तूफान में सबसे ज्यादा प्रभावित आगरा मंडल ही है। यहां 43 लोगों की जान गई है जबकि 51 घायल हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ आज यहां पर घायलों से मिले।

किसानों की क्षतिपूर्ति के लिए टोल फ्री नंबर
सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत बीमित किसानों को क्षतिपूर्ति के लिए टोल फ्री नंबर आवंटित किया है। सभी जिलों में संचालित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत ओलावृष्टि, जलभराव अथवा फसल कटाई के उपरांत (आगामी 14 दिनों तक खेत में रखी फसल को) बेमौसम चक्रवाती वर्षा, चक्रवात से क्षति की स्थिति में बीमित किसानों को आपदा के 48 घंटे के अंदर जिले की बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर पर व्यक्तिगत दावा करना जरूरी है।
अलग-अलग बीमा कंपनियों के लिए जिले आवंटित हैं। हर कंपनी का अलग-अलग टोल फ्री नंबर है। बरेली, भदोही, जालौन, खीरी, कुशीनगर, लखनऊ, महोबा, मैनपुरी, मेरठ, पीलीभीत, सिद्धार्थनगर और सुल्तानपुर के लिए बजाज कंपनी है जिसका टोल फ्री नंबर 18002095858 है। बागपत, बाराबंकी, चित्रकूट, फीरोजाबाद, गौतमबुद्धनगर, गोंडा, हापुड़, झांसी, कौशाम्बी, मुजफ्फरनगर, संतकबीरनगर और श्रावस्ती के लिए न्यू इंडिया कंपनी है, जिसका नंबर 18002091415 है। अलीगढ़, अंबेडकरनगर, बहराइच, बलरामपुर, बस्ती, बुलंदशहर, चंदौली, फैजाबाद, गोरखपुर, कन्नौज, मीरजापुर, सोनभद्र, उन्नाव के लिए रिलायंस कंपनी है, जिसका नंबर 18002700462 है।

आगरा, अमेठी, औरैया, बलिया, बांदा, बिजनौर, देवरिया, फतेहपुर, कानपुर नगर, प्रतापगढ़, सहारनपुर, सम्भल, वाराणसी के लिए एसबीआइ कंपनी है, जिसका नंबर 18001232310 है। इलाहाबाद, अमरोहा, आजमगढ़, इटावा, गाजियाबाद, गाजीपुर, हरदोई, कानपुर देहात, महराजगंज, मथुरा, मुरादाबाद, रामपुर, शाहजहांपुर के लिए टाटा कंपनी ने टोल फ्री 18002667780 नंबर दिया है। बदायूं एटा, फर्रुखाबाद, हमीरपुर, हाथरस, जौनपुर, कासगंज, ललितपुर, मऊ, रायबरेली, शामली, सीतापुर के लिए यूनीवर्सल सोमपो कंपनी ने 180030000088 टोल फ्री नंबर दिया है। सरकारी प्रवक्ता ने कहा है कि बीमित किसान निर्धारित 48 घंटे के भीतर बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर पर अपनी फसल की क्षति की सूचना दे दे ताकि बीमा कंपनी द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में सर्वेक्षण कर प्राथमिकता पर क्षतिपूर्ति का आकलन कर भुगतान सुनिश्चित किया जा सके।  

आगरा में तूफान पीड़ितों से मिले सीएम योगी, अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

More News

8/7/2026 8:24:18 PM
मानसून की एक ही बरसात से खुली भाजपा के विकास मॉडल की पोल : सुमित गौड़ 

FARIDABAD NEWWS 07 AUG 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद मानसून की एक ही बरसात ने स्मार्ट सिटी की पोल पूरी तरह से खोलकर रख दी है। करोड़ों रुपए की लागत से बनी नई सडक़ें एक ही दिन की बारिश में धंस गई। शहर के कई इलाकों में जलभराव, टूटी Read More...

8/7/2026 6:40:35 PM
विभाजन की त्रासदी से सीख लेकर राष्ट्र की एकता को और मजबूत करना हमारा दायित्व : विपुल गोयल

भारत का विभाजन कांग्रेस की साजिश और तुच्छ राजनीति का परिणाम : जगदीश चोपड़ा

14 अगस्त को गुरुग्राम में होगा विभाजन विभीषिका राज्य स्तरीय कार्यक्रम, फरीदाबाद से हजारों लोग होंगे शामिल

FARIDABAD NEWS 0 Read More...

8/7/2026 6:22:52 PM
गांव सोतई में जिला रेड क्रॉस सोसायटी एवं विक्टोरा फाउंडेशन ने लगाए 250 पौधे

FARIDABAD NEWS 07 AUG 2026 : GAUTAM   : पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्र के विस्तार एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण के उद्देश्य से जिला रेड क्रॉस सोसायटी, फरीदाबाद एवं विक्टोरा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में गांव स Read More...

8/7/2026 6:19:18 PM
गरिमापूर्ण तरीके से मनाया जाएगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस : आयुष सिन्हा

- जिलाभर में 9 अगस्त से शुरू होगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान
- 14 अगस्त को मनाया जाएगा ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस
- जिला के विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में विशेष कार्यक्रम किए जाएंगे आ Read More...

8/7/2026 6:12:34 PM
बारिश के मौसम में बिजली हादसों से बचाव को लेकर डीएचबीवीएन की विशेष अपील

टूटे या ढीले बिजली तारों से दूर रहें, जलभराव वाले क्षेत्रों में न जाएं; बिजली संबंधी समस्या की सूचना तुरंत 1912 या 1800-180-4334 पर दें
संभावित विद्युत खतरे की सूचना व्हाट्सएप नंबर 9050960500 पर दें : विक्रम सिंह
FARIDABAD Read More...

8/7/2026 6:07:25 PM
किसी भी क्षेत्र में सफलता पाने के लिए कौशल सबसे महत्वपूर्ण आधार : प्रो.संजीव गोयल

स्टार्टअप और उद्यमिता पर विशेष व्याख्यान में कौशल और ग्राहक-केंद्रित सोच पर जोरकार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमशीलता और व्यावहारिक सोच को बढ़ावा देना: प्रो.पवन सिंह  
FARIDABAD NEWS 07 AUG 2026 : GAUTAM :Read More...

8/7/2026 6:02:59 PM
डीएवी पब्लिक स्कूल, से.14 में नशे के विरुद्ध एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

FARIDABAD NEWS 07 AUG 2026  GAUTAM :  हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संजय कुमार, आईपीएस के दिशा-निर्देशों तथा संयुक्त पुलिस आयुक्त, फरीदाबाद एवं ब्यूरो के पुलिस उप-मह Read More...

8/7/2026 5:56:49 PM
एक पेड़ मां के नाम अभियान मंत्री विपुल गोयल ने की शुरुआत

FARIDABAD NEWS 07 AUG 2026 : GAUTAM  : सूरजकुंड मार्ग स्थित श्रीसिद्धदाता आश्रम में शुक्रवार को हरियाणा सरकार के स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने …एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत आश्रम के वृंदावन क्षे Read More...


Welcome