- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Saturday,05 May , 2018)
New Delhi News, 05 May 2018 ; दिल्ली की जवाहरलाल नेहरु यूनिवर्सिटी (JNU) में विवाद ख़त्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं. एक महीने पहले ही प्रोफ़ेसर अतुल जौहरी को आठ स्टूडेंट्स के यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. अब सेंटर ऑफ़ स्टडीज इन साइंस पॉलिसी के डिपार्टमेंट में असिस्टेंट प्रोफ़ेसर राजबीर सिंह पर भी एक छात्रा ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. पुलिस ने प्रोफ़ेसर के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर ली है.
पुलिस के मुताबिक एफआईआर धारा 354 और 506 के तहत दर्ज की गई है. बता दें कि छात्रा ने शिकायत बीती 9 फरवरी को दर्ज कराई थी. छात्रा ने शिकायत में आरोप लगाया है कि 9 फरवरी को वो और उसके कुछ साथी छात्र प्रोफ़ेसर राजबीर को एक प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए बुलाने उनके ऑफिस गए थे.इसी दौरान राजबीर कसी बात पर गुस्सा हो गए और उसने सभी छात्रों को धक्का देना और पीटना शुरू कर दिया. छात्रा का आरोप है कि इसी दौरान राजबीर ने उसे भी गलत तरीके से छुआ और मन करने के बावजूद भी लगातार ऐसा करता रहा. इसके बाद राजबीर ने छात्रा को धमकी भी दी कि अगर उसने पुलिस में शिकायत की तो वो उसे देख लेगा.
गौरतलब है कि जेएनयू में प्रोफेसर अतुल जौहरी के बाद स्कूल ऑफ़ इंटरनेशनल स्टडीज़ के प्रोफेसर महेंद्र पी लामा पर भी यौन शोषण के आरोप लग चुके हैं. एक छात्रा का आरोप है कि 17 जनवरी को जब वो प्रोफ़ेसर लामा के साथ एक टूर पर चीन गई थी, तो वहां प्रोफ़ेसर लांबा ने उसका यौन शोषण किया था.
FARIDABAD NEWS 07 MAY 2026 : GAUTAM : 28 अप्रैल से 6 मई तक जापान प्रवास पर गए ‘शब्द यात्रा’ समूह ने टोक्यो स्थित भारतीय दूतावास जापान में एक भव्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर भारतीय संस्कृति की Read More...
FARIDABAD NEWS 07 MAY 2026 : GAUTAM : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फरीदाबाद द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 09 मई 2026 (शनिवार) को किया जाएगा। यह आयोजन जिला न्यायालय परिसर, सेक्टर-12, फरीदाबाद में संपन्न होगा। लोक अदालत क Read More...
FARIDABAD NEWS 07 MAY 2026 : GAUTAM : हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने आज दहेज निषेध अधिनियम, 1961 के प्रभावी क्रियान्वयन, मामलों की समीक्षा तथा जन-जागरूकता गतिविधियों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सभी जिला उपायुक्तो Read More...
FARIDABAD NEWS 07 MAY 2026 : GAUTAM : दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम सर्कल फरीदाबाद की तमाम सब डिवीजनों, डिवीजनों में हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन (हेड ऑफिस भिवानी-292) Read More...
FARIDABAD NEWS 07 MAY 2026 : GAUTAM : जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के कंप्यूटर साइंस एवं एप्लीकेशंस विभाग द्वारा छात्र स्वस्थ्य एवं परामर्श विषय पर एक विशेषज्ञ व्याख्यान का सफल आयोजन Read More...
PANCHKULA NEWS 07 MAY 2026 : GAUTAM : पंचकुला में नगर निकाय चुनाव के मद्देनज़र भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जनसमर्थन निरंतर सुदृढ़ होता दिखाई दे रहा है। हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने शहर के विभिन्न क्षेत्र Read More...
FARIDABAD NEWS 07 MAY 2026 : GAUTAM : ऑल इंडिया फ्रीस्टाइल किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026, जो 1 मई से 4 मई तक राजगढ़, राजस्थान में आयोजित की गई, में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपने स्कूल, कोच और परिवार का नाम रोशन किया। Read More...
FARIDABAD NEWS 07 MAY 2026 : GAUTAM : समस्त ग्लोबल पंजाबी जागृति सोसायटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली को ज्ञापन सौ Read More...