- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Sunday,06 May , 2018)
New Delhi News, 06 May 2018 ; राजस्थान के अलवर में पांच युवकों ने दिल्ली की एक महिला से गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने अलवर के भिवाड़ी में स्थित होटल से पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके चंगुल से पीड़िता को मुक्त करा लिया है.
पुलिस ने बताया कि घटना अलवर के भिवाड़ी में स्थित एक प्राइवेट होटल में घटी. पीड़िता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने पीड़िता का बयान लिया और सरकारी अस्पताल में मेडिकल करवाया. घटना की सूचना मिलने के बाद भिवाड़ी के एडिशनल SP पुष्पेंद्र सोलंकी ओर DSP सिद्धांत शर्मा मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए. इस पूरे प्रकरण की जांच फूलबाग थाना पुलिस कर रही है.
पुलिस ने आरोपियों की पहचान 38 वर्षीय विकास जिंदल, 39 वर्षीय राकेश, 32 वर्षीय संजय गर्ग, 41 वर्षीय विष्णु और 31 वर्षीय संदीप के तौर पर की है. विष्णु और राकेश एकदूसरे के रिश्तेदार हैं. पांचों आरोपी दिल्ली के ही रहने वाले हैं. पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में लगी हुई है.
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी युवक काफी हाई प्रोफाइल परिवारों से हैं. एक आरोपी संदीप CISF में उप निरीक्षक के पद पर तैनात है, जबकि विकास नाम के एक अन्य आरोपी की अलवर में केमिकल फैक्ट्री है. वहीं तीसरे आरोपी संजय की मोबाइल एसेसरीज की दुकान है, जबकि चौथे आरोपी राकेश दिल्ली में मोबाइल की दुकान है. पांचवें आरोपी विष्णु की दिल्ली में प्लास्टिक के दाने बनाने की फैक्ट्री है.
जानकारी के मुताबिक, 30 वर्षीय पीड़िता दिल्ली में इवेंट मैनेजमेंट का काम करती है. आरोपियों ने युवती से भिवाड़ी में अपनी कंपनी के लिए एक इवेंट ऑर्गनाइज करवाने के लिए कहा इसी बहाने वे उसे अपने साथ दिल्ली से भिवाड़ी लेकर आ गए.
भिवाड़ी में वे एक होटल में रुके, जहां उन्होंने पीड़िता को ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया. इसके बाद पांचों ने युवती के साथ रेप किया. पीड़िता ने शाम को होश में आने के बाद दिल्ली में अपनी एक सहेली को मैसेज भेजकर अपनी आपबीती बताई.
पीड़िता की सहेली ने दिल्ली पुलिस से बातचीत कर भिवाड़ी पुलिस से संपर्क किया और फोन पर घटना की पूरी जानकारी और पीड़िता का मोबाइल नंबर दिया. सूचना पाकर भिवाड़ी पुलिस घटना वाले होटल पहुंची और दबिश देकर पांचों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया.
DSP ने बताया कि आरोपियों की युवती से मुलाकात एक पारिवारिक समारोह के दौरान हुई थी, जहां युवती इंवेट मैनेजमेंट का काम देख रही थी.
FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : मानव सेवा समिति द्वारा मानव भवन सेक्टर 10 में मंगलवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मानव कंप्यूटर सेंटर के 7वें बैच की ट्रेनिंग शुरू की गई और छठे बैच के सफल विद्यार्थियों को प Read More...
FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा आयोजित सार्वजनिक श्री गणेशोत्सव के अंतर्गत गांधी कॉलोनी स्थित श्री गणेश पार्क में सोमवार, 21 सितम्बर को पं. गोविंद पाठक बृजवासी और पार्टी ने मां भगवती चौकी Read More...
FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : संयुक्त निदेशक दुष्यंत पांडे ने दीप प्रज्वलन तथा भगवान धन्वंतरि को माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये, दुष्यंत पांडे ने कहा कि ईएसआईसी फरीदाबाद अपने बीमा धारकों Read More...
कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा—फसल बेचने आ रहे किसानों को मिलें सभी सुविधाएं
FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री स्वतंत्र Read More...
FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : J.C. Bose University of Science and Technology, YMCA, Faridabad, organized a heartfelt farewell ceremony to honour the tenure of its outgoing Vice-Chancellor, Prof. Rajive Kumar. The ev Read More...
PALWAL NEWS 21 SEP 2026 : GAUTAM : सहकार भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उदय जोशी के कुशल मार्गदर्शन में सहकार भारती, दी हरियाणा स्पोर्ट्स कोऑपरेटिव लीग मल्टीपर्पस सोसायटी लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय Read More...
शिवाय चैरिटेबल फाउंडेशन की पहल, वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों के लिए स्कूल के बाद शैक्षणिक सहयोग
NEW DELHI 21 SEP 2026 : GAUTAM : गरीब एवं वंचित बच्चों की शिक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य Read More...
FARIDABAD NEWS 21 SEP 2026 : GAUTAM : आयुष विभाग, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, फरीदाबाद में 11वें आयुर्वेद दिवस के आयोजन के उपलक्ष्य में आज तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ईएसआईसी मेडिकल Read More...