- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Wednesday,09 May , 2018)
New Delhi News, 09 May 2018 ; कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीख नजदीक आते ही बीजेपी और कांग्रेस एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ हमले कर रही है। कर्नाटक में 12 मई को मतदान होना है, इस वजह से कल(10 मई) चुनाव प्रचार थम जाएगा।
चुनाव प्रचार थमने से पहले पीएम मोदी ने कोलार में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस होती है, वहां बुराई आती है और जहां बीजेपी होती है वहां अच्छाई आती है। कांग्रेस के नामदार सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग गरीबी देखने के लिए गरीबों के घर जाते हैं, उन्हें नहीं पता कि घर में शौचालय न होने पर कैसी परेशानी होती है। शौचालय को लेकर विपक्ष हम पर निशाना साधता है। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के पीएम बनने संबंधी बयान पर चुटकी ली।
पीएम ने सुनाई बाल्टी-टैंकर की कहानी
पीएम मोदी ने कहा कि राहुल गांव के दबंग की तरह व्यवहार कर रहे हैं। जिस तरह गांव में सभी लोग पानी भरने के लिए लाइन में खड़े होते हैं और एक दबंग आकर कहता है कि मैं पहले पानी भरूंगा, ठीक उसी तरह राहुल पीएम बनने के मामले में व्यवहार कर रहे हैं। वह बीच में बाल्टी रखकर खड़े हो गए हैं।
पीएम ने राहुल गांधी को अहंकारी बताते हुए कहा कि जो लोग लोकतंत्र और नियमों को नहीं मानते वही अपनी बाल्टी को सबसे आगे रखते हैं। उन्होंने कहा, कल कर्नाटक में कुछ ऐसा ही हुआ। अचानक एक शख्स आ गया और उसने घोषित किया बाकी गठबंधन का जो होगा, सो होगा। सीनियर नेता पड़े हैं, तो पड़े रहेंगे लेकिन उसने अपनी बाल्टी रख दी कि मैं प्रधानमंत्री बन जाऊंगा।
पीएम ने कहा कि राहुल का अहंकार सातवें आसमान पर है और एक अहंकारी का खुद के नाम को पीएम पद के लिए घोषित करना कांग्रेस की लोकशाही की पोल खोलता है। पीएम ने कांग्रेस की 6 बीमारियों को गिनाते हुए कहा कि 6C कर्नाटक के भविष्य को बर्बाद कर रहे हैं। यह 6सी इस तरह हैं- कांग्रेस कल्चर, सांप्रदायिकता (कम्यूनलिज्म), जातिवाद (कास्टिज्म ), अपराध (क्राइम), भ्रष्टाचार (करप्शन), ठेकेदारी (कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम)
FARIDABAD NEWS 22 MARCH 2026 : GAUTAM : आर्य समाज सेक्टर-7 के तत्वावधान में 'शहीद दिवस' मनाते हुए देश के अमर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साप्ताहिक यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद आयोजित इस कार्यक्रम में ब Read More...
FARIDABAD NEWS 22 MARCH 2026 : GAUTAM : गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक झज्जर में 18 मार्च से 20 मार्च तक आयोजित 38वीं राज्य स्तरीय अंतर-पॉलिटेक्निक एथलेटिक मीट में राजकीय महिला पॉलिटेक्निक फरीदाबाद की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करत Read More...
FARIDABAD NEWS 22 MARCH 2026 : GAUTAM : नवरात्रि के चौथे दिन महारानी वैष्णो देवी मंदिर में मां दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप मां कूष्मांडा की भव्य रूप से पूजा अर्चना की गई. मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने प्रातः काल Read More...
FARIDABAD NEWS 22 MARCH 2026 : GAUTAM : .या देवी सर्वभूतेषु मां कूष्मांडा रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।। के भाव से चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन सूरजकुंड मार्ग स्थित श्रीलक्ष्मी नारायण दिव्यधाम-श्रीसिद Read More...
पंचायत ने 10 कुरीतियों को बंद करने का लिया फैसला
FARIDABAD NEWS 22 MARCH 2026 : GAUTAM : शादी समारोहों व अन्य आयोजनों में चली ऐसी रीतियों का जिनका आज के दौर में कोई प्रासिंगगता नहीं बची है उनको बंद करने को लेकर Read More...
GURUGRAME NEWS 22 MARCH 2026 : GAUTAM : हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने आज गुरुग्राम में आयोजित ऑल वुमन बाइक रैली में सम्मिलित होकर नारी शक्ति के उत्साह, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को सराहा। इस अवसर पर Read More...
FARIDABAD NEWS 21 MARCH 2026 : GAUTAM : नवरात्रि के तीसरे दिन महारानी माता वैष्णो देवी मंदिर में मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की भव्य रूप से पूजा की गई. इस अवसर पर मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने प Read More...
FARIDABAD NEWS 21 MARCH 2026 : GAUTAM : युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के उद्देश्य से “मेरा युवा भारत – मेरी जिम्मेदारी” थीम पर पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें युवा बड़ी संख्या में भाग ले Read More...