- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Wednesday,09 May , 2018)
New Delhi News, 09 May 2018 ; देश में आए दिन ठगी के मामले रुकने की बजाय और बढ़ते जा रहे हैं। ठगी करने के लिए शातिर क्या कुछ नहीं करते और किस तरह से अपने दिमाग का गलत उपयोग करते हैं। ऐसी ही एक मामला राजधानी से सामने आया है जहां एक बाप बेटे ने नासा के नाम पर एक बिजनेसमैन से 1.43 करोड़ रूपए ठग लिए। क्राइम ब्रांच ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से वैज्ञानिकों द्वारा पहना जाने वाला ऐंटी रेडिएशन शूट, केमिकल, लैपटॉप, प्रिंटर, कई देशों के लेटरहेड, फर्जी आईडी और ऑडी कार भी बरामद हुई।जानकारी के अनुसार बिजनसमैन नरेंद्र सैनी की कुछ साल पहले वीरेंद्र से मुलाकात हुई थी। इस दौरान वीरेंद्र ने उसे बताया कि उसकी कंपनी एक राइस पुलर मशीन तैयार कर रही है। मशीन के तैयार होने के बाद वह उसे नासा को बेचेगा। जिसके लिए उसे कुछ पैसों की जरूरत है। आरोपी ने बताया कि नासा का टेस्ट सफल होने के बाद उसे 10 करोड़ रुपये मिल जाएंगे। इसके बाद नरेंद्र ने वीरेंद्र के साथ एमओयू साइन किया। आरोपियों ने बताया कि टेस्टिंग के दौरान वैज्ञानिकों को स्पेशल एंटी रेडिएशन सूट पहनना होगा, उन्हें फीस देनी होगी और टेस्टिंग के लिए जरूरी कैमिकल लेने हैं। इसके लिए पीड़ित से उन लोगों ने 87.2 लाख रुपये ले लिए।राइस पुलर की टेस्टिंग हापुड़ में होनी थी जिसे आरोपी ने बाद में यह कहते हुए रद्द कर दिया कि इसके लिए जगह ठीक नहीं है। पीड़ित को इस बात का यकीन दिलवाने के लिए कि उसके साथ धोखा नहीं हो रहा है आरोपी उन्हें ग्रेटर कैलाश स्थित अपने ऑफिस लेकर भी गए। इसके बाद धर्मशाला में टेस्टिंग पक्की की गई लेकिन यह कहते हुए टेस्ट करने से इनकार कर दिया कि आसमान साफ नहीं है। नरेंद्र का ठगे जाने का एहसास हुआ जिसके बाद उसने क्राइम ब्रांच में इसकी शिकायत दर्ज करवाई।शिकायत मिलने के बाद डीसीपी भीष्म सिंह ही देखरेख में एसीपी आदित्य गौतम और इंस्पेक्टर सुनील जैन सहित अन्य पुलिसवालों की टीम बनाई गई जिसके बाद आरोपी बाप बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया। जॉइंट सीपी आलोक कुमार के अनुसार दोनों ने ने दिल्ली, उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड के करीब 30 लोगों को ठगा। साल 1990 में वीरेंदर मोटर वर्कशॉप चलाता था और नितिन उसकी मदद करता था लेकिन इसमें नुकसान होने के बाद उन्होंने लोगों को ठगने का काम शुरू किया। इसके लिए वह जादुई ऐनक, दो-मुंहे सांप आदि का सहारा लेते थे। लोगों को बेवकूफ बनाने के लिए वह कॉपर की बॉल पर मैगनेट की कोटिंग करा लेते है। इसके लिए चावलों को खास तरह से तैयार किया जाता है और लोहे की कोटिंग कराई जाती है। कॉपर की बॉल चावलों को जब अपनी तरफ खींचती है, तो इसे देखकर लोग जाल में फंस जाते हैं।
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग राज्यमंत्री राजेश नागर ने 21 लाख रुपए देने की करी घोषणा
-समाज के लोगों को अपील करते हुए बोले, मरणोपरांत शोक 13 दिन की बजाय 7 दिन में करें
KURUKSHETRA NEWS 03 FEB 2026 : GAUTAM Read More...
FARIDABAD NEWS 03 FEB 2026 : GAUTAM : हरियाणा रैडक्रॉस सोसाइटी के उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी, महासचिव डॉ. सुनील कुमार तथा आयुष सिन्हा उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला रेडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के निर्देशानुसार सचिव बिजें Read More...
FARIDABAD NEWS 03 FEB 2026 : GAUTAM : अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ को 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत किया जाना भारतीय एक्सपोर्ट इंडस्ट्री के लिए न केवल एक बड़ी राहत है, बल्कि यह भारत की बढ़ती वैश्विक आर्थिक ताकत का Read More...
FARIDABAD NEWS 03 FEB 2026 : GAUTAM : हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन (हेड ऑफिस भिवानी-292) यूनिट ओल्ड फरीदाबाद के बिजली कर्मचारियों की एक आम बैठक सेक्टर-15 स्तिथ कार्यकारी Read More...
FARIDABAD NEWS 03 FEB 2026 : GAUTAM : कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने आज फ़रीदाबाद के सेक्टर-2 में एक्सिस बैंक की नई शाखा का उद्घाटन किया। उद्घाटन अवसर पर बैंक के वरिष्ठ अधिकारी कर्मचारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस Read More...
पर्यटन को पंख म्हारी नायब सरकार लगारी सै, सूरजकुंड का मेला ना देख्या तो क्या देख्या गीतों पर झूमे दर्शक
FARIDABAD SURAJ KUND MELA. NEWS 02 FEB 2026 : GAUTAM : हरियाणा के फरीदाबाद स्थित सूरजकुंड में आयोजित 39वें इं Read More...
FARIDABAD NEWS 02 FEB 2026 : GAUTAM : थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित बच्चों को खुश रखने और उनका मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से समाजसेवी संदीप सिंघल के सहयोग से देशभक्ति फिल्म &ls Read More...
FARIDABAD NEWS 02 FEB 2026 : GAUTAM : शोटोकन कराटे-डो एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा मापुसा गोवा में आयोजित की गई 10वीं इंटरनेशनल कराटे चैम्पियनशिप 2026 में आरटूएफ मॉर्शल ऑर्ट एकेडमी बल्लभगढ के खिलाडिय़ों ने परचम लहराया। प्रतियोग Read More...