- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Monday,26 April , 2021)
LUCKNOW NEWS. 26 APRIL 2021 : देश कोरोना संकट (Coronavirus) के साथ ही ऑक्सीजन की किल्ल्त (Oxygen) से जूझ रहा है। पहले महामारी से तो अब संसाधनों की कमी से लोगों की मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। इसी संकट से निपटने के लिए राज्य और केंद्र सरकार लगातार युद्ध स्तर से जुटी हुई है। ऑक्सीजन की कमी से सबसे ज्यादा महाराष्ट्र, दिल्ली और यूपी मुसीबत में हैं। ऐसे में अब वायुसेना ने इस महासंकट में मोर्चा संभाला है। दरअसल, लखनऊ में ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए झारखंड के बोकारो (Bokaro) से सप्लाई शुरू हुई है। बोकारो से ऑक्सीजन कंटेनर्स लखनऊ (Lucknow) के लिए रवाना हो गए हैं। इसके लिए ऑक्सीजन एक्सप्रेस निकली है, जिसमें कुल तीन टैंकर भेजे गए।
ऑक्सीजन एक्सप्रेस से राजधानी लखनऊ में 3 टैंकर्स आये हैं, जिसमें लगभग 50 टन लिक्विड ऑक्सीजन 4 घंटे में भर दिया गया। इतना ही नहीं बोकारो से यूपी के अलावा एमपी, छत्तीसगढ़, बिहार, बंगाल में भी ऑक्सीजन सप्लाई हो रही है।
भारतीय वायुसेना के दो C17 विमानों ने तीन कंटेनर बंगाल के पन्नागढ़ पहुंचाएं हैं। इनमें दो बड़े ऑक्सीजन कंटेनर्स और IL 76 ने एक खाली कंटेनर को पहुंचाया। बंगाल में इन तीनो कंटेनर्स को ऑक्सीजन से भरा जाएगा, जहां से इन्हे दिल्ली लाया जाएगा।
इसके अलावा वायुसेना 23 मोबाइल ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट्स को जर्मनी से एयरलिफ्ट करने की तैयारी में है। ऐसे में भारतीय अस्पतालों के पास इन मोबाइल ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट्स को लगाया जा सकेगा और ऑक्सीजन की सप्लाई को लागू रखा जा सकेगा।
बता दें कि इसके पहले वायुसेना ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लेह में भी कोविड टेस्टिंग सेटअप पहुंचाया था। जिसकी वजह से टेस्टिंग की प्रक्रिया में रुकावट आने से बचा जा सका। वहीं अब वायुसेना ऑक्सीजन की सप्लाई को पूरा करने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों में ऑपरेशन चला रही है।
गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने ऑक्सीजन की मारामारी को लेकर अपने बयान में कहा था कि देश में ऑक्सीजन की कमी नहीं है, लेकिन सप्लाई में काफी दिक्कत आ रही हैं। जिन राज्यों या शहरों में ऑक्सीजन की जरूरत है, वहां सड़क मार्ग से ऑक्सीजन पहुंचाया जा रहा है, हालंकि इसमें काफी समय लग रहा है। इसी वजह से दिल्ली, महाराष्ट्र, यूपी, मध्य प्रदेश, कर्नाटक समेत दर्जनों राज्यों में ऑक्सीजन की कमी हो गयी है।
FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : मानव सेवा समिति द्वारा मानव भवन सेक्टर 10 में मंगलवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मानव कंप्यूटर सेंटर के 7वें बैच की ट्रेनिंग शुरू की गई और छठे बैच के सफल विद्यार्थियों को प Read More...
FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा आयोजित सार्वजनिक श्री गणेशोत्सव के अंतर्गत गांधी कॉलोनी स्थित श्री गणेश पार्क में सोमवार, 21 सितम्बर को पं. गोविंद पाठक बृजवासी और पार्टी ने मां भगवती चौकी Read More...
FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : संयुक्त निदेशक दुष्यंत पांडे ने दीप प्रज्वलन तथा भगवान धन्वंतरि को माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये, दुष्यंत पांडे ने कहा कि ईएसआईसी फरीदाबाद अपने बीमा धारकों Read More...
कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा—फसल बेचने आ रहे किसानों को मिलें सभी सुविधाएं
FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री स्वतंत्र Read More...
FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : J.C. Bose University of Science and Technology, YMCA, Faridabad, organized a heartfelt farewell ceremony to honour the tenure of its outgoing Vice-Chancellor, Prof. Rajive Kumar. The ev Read More...
PALWAL NEWS 21 SEP 2026 : GAUTAM : सहकार भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उदय जोशी के कुशल मार्गदर्शन में सहकार भारती, दी हरियाणा स्पोर्ट्स कोऑपरेटिव लीग मल्टीपर्पस सोसायटी लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय Read More...
शिवाय चैरिटेबल फाउंडेशन की पहल, वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों के लिए स्कूल के बाद शैक्षणिक सहयोग
NEW DELHI 21 SEP 2026 : GAUTAM : गरीब एवं वंचित बच्चों की शिक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य Read More...
FARIDABAD NEWS 21 SEP 2026 : GAUTAM : आयुष विभाग, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, फरीदाबाद में 11वें आयुर्वेद दिवस के आयोजन के उपलक्ष्य में आज तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ईएसआईसी मेडिकल Read More...