- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Friday,03 September , 2021)
GORAKHPUR NEWS,03 SEP 2021 : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जिले गोरखपुर के हालात भी फरीदाबाद की हमारी एनआईटी विधानसभा से कोई ज्यादा बेहतर नहीं है, यह कहना था विधायक नीरज शर्मा का। श्री शर्मा यहां तरकुलहा देवी के दर्शन के लिए पहुंचे थे । मंदिर मार्ग में जलभराव के कारण उन्होंने एनआईटी की तुलना गोरखपुर से कर डाली।
श्री शर्मा ने कहा कि हिंदुओं की आस्था का बहुत बड़ा केंद्र है तरकुलहा देवी का यह मंदिर। यह सिद्ध पीठ है लेकिन इसके बावजूद यहां जल निकासी की व्यवस्था एकदम ढचार है, घुटनों तक पानी है। इसके कारण न सिर्फ मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है बल्कि यहां अपनी दुकानें लगाई बैठे सैकड़ों दुकानदार भी असुविधा में हैं। कोरोना के कारण वैसे भी उनका काम धंधा अच्छा नहीं चल रहा है। श्री शर्मा ने कहा कि मंदिरों में जाने से पहले हिंदू स्नान करते हैं स्वयं को शुद्ध करते हैं लेकिन इस गंदे पानी से निकलकर मां तरकुलहा देवी के दर्शन के लिए जाना अपने आप में पाप से कम नहीं है श्री शर्मा ने चुटकी ली की बीजेपी न तो यूपी में कोई विकास कर पा रही है और न ही मेरे विधानसभा क्षेत्र एनआईटी में बार-बार सरकार का ध्यान भ्रष्टाचार की ओर आकर्षित करने के बावजूद, बार-बार सरकार का ध्यान नगर निगम की खामियों की ओर दिलाने के बाद भी एनआईटी 86 के निवासियों के लिए कोई बहुत अच्छी सुविधाएं सरकार की ओर से उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। मन में बहुत पीड़ा थी कि मेरी विधानसभा में 60 फुट रोड पर लगातार ऐसे ही पानी भरता है, लेकिन यूपी पहुंचकर समझ आया कि यही भाजपा शासन के विकास की परिभाषा है। गोरखपुर और एनआईटी में कोई खास फर्क नहीं है। श्री शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी हिंदू भावनाओं को समझते हुए इस मंदिर के विकास की अपील की है, उन्होंने कहा कि इस मंदिर से जल निकासी की व्यवस्था को जल्द से जल्द दुरुस्त कराया जाए।
FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : मानव सेवा समिति द्वारा मानव भवन सेक्टर 10 में मंगलवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मानव कंप्यूटर सेंटर के 7वें बैच की ट्रेनिंग शुरू की गई और छठे बैच के सफल विद्यार्थियों को प Read More...
FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा आयोजित सार्वजनिक श्री गणेशोत्सव के अंतर्गत गांधी कॉलोनी स्थित श्री गणेश पार्क में सोमवार, 21 सितम्बर को पं. गोविंद पाठक बृजवासी और पार्टी ने मां भगवती चौकी Read More...
FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : संयुक्त निदेशक दुष्यंत पांडे ने दीप प्रज्वलन तथा भगवान धन्वंतरि को माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये, दुष्यंत पांडे ने कहा कि ईएसआईसी फरीदाबाद अपने बीमा धारकों Read More...
कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा—फसल बेचने आ रहे किसानों को मिलें सभी सुविधाएं
FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री स्वतंत्र Read More...
FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : J.C. Bose University of Science and Technology, YMCA, Faridabad, organized a heartfelt farewell ceremony to honour the tenure of its outgoing Vice-Chancellor, Prof. Rajive Kumar. The ev Read More...
PALWAL NEWS 21 SEP 2026 : GAUTAM : सहकार भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उदय जोशी के कुशल मार्गदर्शन में सहकार भारती, दी हरियाणा स्पोर्ट्स कोऑपरेटिव लीग मल्टीपर्पस सोसायटी लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय Read More...
शिवाय चैरिटेबल फाउंडेशन की पहल, वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों के लिए स्कूल के बाद शैक्षणिक सहयोग
NEW DELHI 21 SEP 2026 : GAUTAM : गरीब एवं वंचित बच्चों की शिक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य Read More...
FARIDABAD NEWS 21 SEP 2026 : GAUTAM : आयुष विभाग, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, फरीदाबाद में 11वें आयुर्वेद दिवस के आयोजन के उपलक्ष्य में आज तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ईएसआईसी मेडिकल Read More...