- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Saturday,30 July , 2022)
VARANASI NEWS 30 JULY 2022 : मुंशी प्रेमचंद एक साहित्यकार, पत्रकार और अध्यापक के साथ ही आदर्शोन्मुखी व्यक्तित्व के धनी थे। एक पत्रकार को कभी भी पक्षकार नहीं होना चाहिए, उसे अपने कर्तव्य का निर्वहन करना चाहिए। प्रेमचन्द ने अपने को किसी वाद से जोड़ने की बजाय तत्कालीन समाज में व्याप्त ज्वलंत मुद्दों से जोड़ा। उनका साहित्य शाश्वत है और यथार्थ के करीब रहकर वह समय से होड़ लेती नजर आती हैं। उक्त उद्गार चर्चित साहित्यकार एवं वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने 'मुंशी प्रेमचंद लमही महोत्सव-2022' के क्रम में संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश और महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में 'प्रेमचंद : अध्यापक और पत्रकार' विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता करते हुए व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि मुंशी प्रेमचंद का समाज के अंतिम व्यक्ति से विशेष अनुग्रह था और समाज की विसंगतियों पर उनकी कलम हमेशा चला करती थी। उनकी कहानी, उपन्यासों और पटकथाओं में सामाजिक कुरीतियों पर करारा प्रहार होता था। पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि लमही, वाराणसी में जन्मे डाककर्मी के पुत्र मुंशी प्रेमचंद ने साहित्य की नई इबारत लिखी। आज भी तमाम साहित्यकार व शोधार्थी लमही में उनकी जन्मस्थली की यात्रा कर प्रेरणा पाते हैं।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रो. प्रणय कृष्ण ने बतौर मुख्य अतिथि एक अध्यापक और पत्रकार के रूप में प्रेमचंद की प्रासंगिकता को रेखांकित किया। उन्होंने प्रेमचंद के जीवन की कुछ घटनाओं का भी जिक्र किया। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय हिन्दी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रोफेसर बलिराज पांडेय ने कहा कि प्रेमचंद जाति धर्म और आर्थिक विषमता की गाँठों को तोड़ना चाहते थे। संगोष्ठी में प्रो. बसंत त्रिपाठी, प्रो. सुरेन्द्र प्रताप, प्रो नीरज खरे, डॉ. रविनन्दन सिंह ने विचार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के वाराणसी प्रभारी डॉ. आर एस चौहान ने कहा कि जन-जन तक प्रेमचंद पहुंचे इसके लिए यूट्यूब और फेसबुक चैनल पर इस विचार गोष्ठी का लाइव प्रसार किया जा रहा है।
अतिथियों का स्वागत करते हुए क्षेत्रीय सांस्कृतिक केन्द्र के प्रभारी सुभाष चन्द्र यादव ने कहा कि प्रेमचंद न सिर्फ एक साहित्यकार बल्कि एक कुशल पत्रकार भी थे। विषय प्रवर्तन करते हुए काशी विद्यापीठ हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रो. निरंजन सहाय ने कहा कि शिक्षक असाधारण होता है। प्रेमचंद एक असाधारण शिक्षक थे। प्रेमचंद के बहुत सारे आयाम है, जिस पर प्रकाश डालने की जरूरत है। प्रेमचंद को केवल साहित्यकार ही नहीं बल्कि अध्यापक के रूप में भी उनकी जीवनी को पढ़ा जाना चाहिए। धन्यवाद ज्ञापन करते हुए पत्रकारिता संस्थान के निदेशक प्रो अनुराग कुमार ने कहा कि प्रेमचंद ने कभी भी अपनी लेखनी से समझौता नहीं किया। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों और समसामयिक मुद्दों को अपनी लेखनी के केन्द्र में रखा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रीति ने किया।
FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : मानव सेवा समिति द्वारा मानव भवन सेक्टर 10 में मंगलवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मानव कंप्यूटर सेंटर के 7वें बैच की ट्रेनिंग शुरू की गई और छठे बैच के सफल विद्यार्थियों को प Read More...
FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा आयोजित सार्वजनिक श्री गणेशोत्सव के अंतर्गत गांधी कॉलोनी स्थित श्री गणेश पार्क में सोमवार, 21 सितम्बर को पं. गोविंद पाठक बृजवासी और पार्टी ने मां भगवती चौकी Read More...
FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : संयुक्त निदेशक दुष्यंत पांडे ने दीप प्रज्वलन तथा भगवान धन्वंतरि को माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये, दुष्यंत पांडे ने कहा कि ईएसआईसी फरीदाबाद अपने बीमा धारकों Read More...
कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा—फसल बेचने आ रहे किसानों को मिलें सभी सुविधाएं
FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री स्वतंत्र Read More...
FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : J.C. Bose University of Science and Technology, YMCA, Faridabad, organized a heartfelt farewell ceremony to honour the tenure of its outgoing Vice-Chancellor, Prof. Rajive Kumar. The ev Read More...
PALWAL NEWS 21 SEP 2026 : GAUTAM : सहकार भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उदय जोशी के कुशल मार्गदर्शन में सहकार भारती, दी हरियाणा स्पोर्ट्स कोऑपरेटिव लीग मल्टीपर्पस सोसायटी लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय Read More...
शिवाय चैरिटेबल फाउंडेशन की पहल, वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों के लिए स्कूल के बाद शैक्षणिक सहयोग
NEW DELHI 21 SEP 2026 : GAUTAM : गरीब एवं वंचित बच्चों की शिक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य Read More...
FARIDABAD NEWS 21 SEP 2026 : GAUTAM : आयुष विभाग, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, फरीदाबाद में 11वें आयुर्वेद दिवस के आयोजन के उपलक्ष्य में आज तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ईएसआईसी मेडिकल Read More...