MAHARASTRA

HindustanVision Monday,29 January , 2024)
संत प्रवृत्ति से ही जीवन का कल्याण संभव : माता सुदीक्षा जी महाराज

NAGPUR NEWS 29 JAN 2024 ; GAUTAM ; “जीवन में सन्तों का संग करना अत्यंत आवश्यक है | संत प्रवृत्ति से ही जीवन की वास्तविक सुंदरता है और उससे युक्त होकर ही सहज रूप में ही कल्याण की ओर बढ़ा जा सकता है |” यह शुभाशीष निरंकारी सतगुरू माता सुदीक्षा जी महाराज ने महाराष्ट्र के 57वें निरंकारी संत समागम के द्वितिय दिन विशाल मानव परिवार को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए |

सतगुरू माता जी ने जीवन की सार्थकता को समझाते हुए कहा कि संसार में सकारात्मक एवं नकारात्मक दोनों ही प्रकार की प्रवृत्तियां विद्यमान हैं जिसका चुनाव हमें अपने विवेक से स्वयं ही करना होता है | ब्रह्मज्ञान हमें विवेकशील दृष्टिकोण प्रदान करता है जिसको अपनाकर हम सकारात्मक भाव से एक भक्ति भरा जीवन जीते चले जाते हैं |

महाराष्ट्र के पुरातन सन्तों को स्मरण करते हुए सत्गुरु माता जी ने फरमाया कि सभी सन्तों ने जीवन में प्रभु परमात्मा को प्राथमिकता देने की ही शिक्षा दी है | सन्तों की दिव्य वाणी से  हमारे मन मे व्याप्त अहंकार, क्रोध, लोभ सहज रूप में अलोप हो जाते हैं | जिस प्रकार उबलते हुए पानी में हम अपना चेहरा नहीं देख सकते ठीक उसी प्रकार मन में क्रोध, अहंकार एवं स्वार्थ के भाव होने पर जीवन में कुछ भी स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देता |

अंत में सतगुरू माता जी ने कहा कि परमात्मा ने हमें हर तरह की क्षमता प्रदान की है | हम चाहे तो एक सही मनुष्य बनकर फरिश्ते जैसा जीवन जी सकते हैं, जो मनुष्य का मूल स्वभाव है, अन्यथा इसके विपरीत दिशा में जाकर दानवीय प्रवृत्ति से ग्रसित हो सकते हैं | यह चुनाव हमारा अपना है |

संत समागम में निरंकारी राजपिता रमित जी ने अपने भाव व्यक्त करते हुए कहा कि सतगुरू ने ब्रह्मज्ञान द्वारा नश्वर और शाश्वत की पहचान कराई है, सत्य और माया को अलग-अलग करके दर्शाया है | सत्य वही है जो सदैव कायम-दायम है और इस सत्य को प्राप्त करने से ही जीवन में वास्तविक सुकून आ सकता है | सुकून की परम अवस्था परमात्मा को पाना ही है | इसके अभाव में स्थायी रूप में सुकून प्राप्त करना संभव नहीं | इस एक परमात्मा को जानकर, इससे इकमिक होकर ही हर पल में सुकून प्राप्त हो जाता है | अपनी इच्छा को प्रभु इच्छा में सम्मिलित करने से जीवन में शुकराने का भाव आता जिससे सुकून का अनुभव होता है |

संत समागम के तीनों मैदानों में समागम में आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था की गई है | श्रद्धालुओं को स्टील की थालियों में दिन-रात लंगर परोसा जा रहा है। इसके अतिरिक्त समागम स्थल पर 5 कैन्टीनों में रियायती दरों पर विभिन्न खाद्य सामग्री की व्यवस्था की गई है | देशभर से आये हुए सभी श्रद्धालु बिना किसी भेदभाव के एक ही पंक्ति में बैठकर लंगर ग्रहण कर रहे हैं जिसे देखकर अनेकता में एकता तथा बंधुत्व भाव का एक सुंदर उदाहरण देखने को मिल रहा है |

संत समागम में कायरोप्रैक्टिक थेरपी का शिविर लगाया गया है जिसमें अमेरिका एवं यूरोप के अनेक डॉक्टर्स निष्काम सेवाएं अर्पित कर रहे हैं | अब तक इस शिविर में करीब हजारों व्यक्तियों ने उपचार का लाभ प्राप्त किया है |

इस दिव्य सन्त समागम पर इसके अतिरिक्त अन्य सेवाओं में समर्पित भक्तों द्वारा भी प्रेमाभक्ति और निष्काम सेवा का भाव परिलक्षित किया जा रहा है |

संत प्रवृत्ति से ही जीवन का कल्याण संभव : माता सुदीक्षा जी महाराज

More News

10/4/2026 6:55:10 PM
खुले दरबार में पहुंचे विभिन्न वर्गों के लोग, मंत्री राजेश नागर ने सुनी समस्याएं

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोगों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं, सुझाव और सामाजिक सरोक Read More...

10/4/2026 6:52:38 PM
रक्तदान शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ;  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी क Read More...

10/4/2026 6:32:18 PM
थैलेसीमिया बच्चों के साथ मोहिंदर खुराना ने मनाया जन्मदिन, खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :  पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जरूरतमंद एवं विशेष बच्चों के साथ मनाकर एक मिसाल पेश Read More...

10/4/2026 6:23:55 PM
आरटीई के पात्र छात्र को दाखिला न देने के मामले में, ग्रैंड कोलंबस की प्रिंसिपल को जारी हुआ पेशी वारंट,

हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद ग्रैंड कोलंबस स्कूल सेक्टर 16 ए द्वारा आरटीई के पा Read More...

10/4/2026 6:18:32 PM
पंजाबी समाज को संगठित करने के लिए इंटरनेशनल अरोड़वंश खत्री फाउंडेशन की स्थापना

बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा  
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :
 लंबे समय से असंगठित रह रहे पंजाबी समाज को संगठित करने की बड़ी और मजबूत Read More...

10/3/2026 7:26:57 PM
ग्रेटर फरीदाबाद को वास्तव में ‘ग्रेटर’ बनाने के लिए मंत्री राजेश नागर को ज्ञापन

 

G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन RWA ग्रेटर फरीदाबाद ने मंत्री राजेश नागर से मुलाकात Read More...

10/3/2026 7:23:41 PM
शब्द यात्रा द्वारा शिलांग में भव्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन

FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का इंकारभव Read More...

10/2/2026 7:08:06 PM
सरकार और निगम के प्रयासों के साथ जनभागीदारी जरूरी, स्वच्छता को अपनी रोजमर्रा की आदत बनाएं : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबाद से GVP मुक्त अभियान का शुभारंभ किया गया। हरियाणा Read More...


Welcome