SPORTS

HindustanVision Tuesday,01 August , 2017
T20 मैच में सेंचुरी लगाकर पॉल कॉलिंगवुड ने बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड

New Delhi News, 02 August  2017  ; इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर पॉल कॉलिंगवुड ने एक मैच के दौरान एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. कॉलिंगवुड टी-20 क्रिकेट के फॉर्मेट में सबसे अधिक उम्र में शतक लगाने वाले क्रिकेटर बन गए हैं. पॉल कॉलिंगवुड ऑलराउंडर हैं और इंग्लैंड के कप्तान भी रह चुके हैं.

लगाए 10 चौके और 4 छक्के
कॉलिंगवुड ने इंग्लैंड में चल रहे नेटवेस्ट टी20 ब्लास्ट टूर्नामेंट में वर्सेस्टशायर के खिलाफ सिर्फ 60 गेंदों पर ही 108 रन (नॉटआउट) बनाकर यह कारनामा किया है. साल 2011 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले कॉलिंगवुड ने अपनी पारी के दौरान 10 चौके और 4 छक्के लगाए. उनकी इस पारी की मदद से डरहम टीम ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 201 रन बनाए.हालांकि डरहम अपने बड़े स्कोर का बचाव नहीं कर सकी. 21 वर्षीय बल्लेबाज़ जो क्लार्क की नाबाद 124 रन की पारी से वर्सेस्टशायर ने 18.1 ओवर में ही 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. वर्सेस्टशायर को मिली आठ विकेट की जीत में क्लार्क ने अपनी पारी के दौरान केवल 53 गेंदों का सामना करते हुए 12 चैके और आठ छक्के लगाए. वहीं पॉल कॉलिंगवुड का यह टी20 क्रिकेट में पहला शतक है. कॉलिंगवुड ने अपने अन्तरर्राष्ट्रीय टेस्ट करियर में 4259, वनडे में 5092 और टी-20 क्रिकेट में 583 रन बनाए हैं.

इंग्लैंड के ही खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़ा
कॉलिंगवुड ने इंग्लैंड के ही खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़ा. इससे पहले इंग्लैंड के ही पूर्व क्रिकेटर ग्रेम हिक ने वूस्टरशायर के खिलाफ 110 रनों की पारी खेली थी. हालांकि दोनों की उम्र में कोई ज़्यादा अंतर नहीं है. रविवार को शतक बनाते समय कॉलिंगवुड की उम्र 41 साल 65 दिन थी जबकि हिक ने 41 साल 37 दिनों में ये कारनामा किया था. इन दोनों के अलावा दुनिया में किसी अन्य बल्लेबाज़ ने 40 की उम्र पार करने के बाद टी20 क्रिकेट में शतक नहीं लगाया है.
 

T20 मैच में सेंचुरी लगाकर पॉल कॉलिंगवुड ने बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड

More News

9/22/2026 7:33:36 PM
मानव कंप्यूटर सेंटर के नए बैच की ट्रेनिंग शुरू,

FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : मानव सेवा समिति द्वारा मानव भवन सेक्टर 10 में मंगलवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मानव कंप्यूटर सेंटर के 7वें बैच की ट्रेनि Read More...

9/22/2026 7:30:38 PM
गांधी कॉलोनी श्री गणेश पार्क में भक्ति रस से सराबोर हुआ वातावरण

FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा आयोजित सार्वजनिक श्री गणेशोत्सव के अंतर्गत गांधी कॉलोनी स्थित श्री गणेश पार्क में सोमवार, 21 सितम्बर को पं Read More...

9/22/2026 7:27:32 PM
11वे आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में कार्यशाला का दूसरा दिन

FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : संयुक्त निदेशक दुष्यंत पांडे ने  दीप प्रज्वलन तथा भगवान धन्वंतरि को  माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये, दुष्यंत पांडे Read More...

9/22/2026 7:20:04 PM
किसानों को मंडियों में न हो कोई परेशानी, खरीदी गई फसल का समय पर हो उठान : राजेश नागर

कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा—फसल बेचने आ रहे किसानों को मिलें सभी सुविधाएं
FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM :  
हरियाणा सरकार में खाद्य, नागरि Read More...

9/22/2026 7:17:02 PM
J.C. Bose University Bids Farewell to Outgoing Vice-Chancellor Prof. Rajive Kumar

FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : J.C. Bose University of Science and Technology, YMCA, Faridabad, organized a heartfelt farewell ceremony to honour the tenure of its ou Read More...

9/21/2026 10:20:00 PM
सहकार भारती के तत्वावधान में टी-20 क्रिकेट महासंग्राम सम्पन्न

PALWAL NEWS 21 SEP 2026 : GAUTAM : सहकार भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उदय जोशी के कुशल मार्गदर्शन में सहकार भारती, दी हरियाणा स्पोर्ट्स कोऑपरेटिव लीग मल्टीपर्पस सोसायटी लि Read More...

9/21/2026 9:33:19 PM
हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ते हुए, उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम

 

शिवाय चैरिटेबल फाउंडेशन की पहल, वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों के लिए स्कूल के बाद शैक्षणिक सहयोग

NEW DELHI 21 SEP 2026 : GAUTAM : गरीब एवं Read More...

9/21/2026 9:30:08 PM
11वें आयुर्वेद दिवस के आयोजन हेतु तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

FARIDABAD NEWS 21 SEP 2026 : GAUTAM : आयुष विभाग, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, फरीदाबाद में 11वें आयुर्वेद दिवस के आयोजन के उपलक्ष्य में आज तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभा Read More...


Welcome