- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Tuesday,01 August , 2017
New Delhi News, 02 August 2017 ; प्रिंस ऑफ कोलकाता कहे जाने वाले पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली मंगलवार को अपने शहर में टैक्सी का सफर करते हुए नज़र आए. गांगुली को कोलकाता के ही एक होटल में बीसीसीआई की बैठक के लिए जाना था, तभी उनकी BMW खराब हो गई. जिसके बाद गांगुली कैब लेकर मीटिंग में पहुंचे. इससे पहले हाल में गांगुली ने ट्रेन का भी सफर किया था.
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो सौरव के ड्राइवर का कहना है कि जब गाड़ी ली रोड के पास पहुंची तो खराब हो गई, क्योंकि उन्हें मीटिंग में जाना था इसलिए वे कैब करके निकल गए. बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष गांगुली ने मंगलवार को बीसीसीआई की टेक्निकल टीम की बैठक बुलाई थी.
इससे पहले सौरव गांगुली ने जुलाई में कोलकाता के पास अपनी एक कांस्य की मूर्ति का अनावरण किया. इस दौरान सौरव गांगुली ने कोलकाता से मालदा तक ट्रेन से सफर किया था. सौरव गांगुली लगभग 15 साल बाद ट्रेन का सफर कर रहे थे.
कार्यक्रम के दौरान सौरव गांगुली ने कहा कि उन्होंने इससे पहले 2001 में ट्रेन से सफर किया था, ऐसा करीब 15 साल बाद हुआ है. आपको बता दें कि सौरव गांगुली अभी बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं, और बीसीसीआई की क्रिकेट सलाहकार समिति के सदस्य भी हैं.
हुई थी बहस
इस दौरान वह पदातिक एक्सप्रेस से एसी फर्स्ट क्लास से वहां जाने लगे. लेकिन जब गांगुली अपनी सीट पर पहुंचे तो एक व्यक्ति वहां पर पहले से ही बैठा था. इस दौरान गांगुली के साथ बंगाल क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिन अभिषेक डालमिया भी थे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गांगुली ने जब उस व्यक्ति से सीट से हटने को कहा तो वह व्यक्ति नहीं उठा और बहस करने लगा. जिसके बाद सौरव ट्रेन से ही उतर गए, वहां पर भीड़ भी जमा हो गई. लेकिन बाद में सौरव को एसी-2 की एक सीट दी गई. दरअसल यह गड़बड़ी तकनीकी कारणों की वजह से हुई थी.
FARIDABAD NEWS 07 MAY 2026 : GAUTAM : 28 अप्रैल से 6 मई तक जापान प्रवास पर गए ‘शब्द यात्रा’ समूह ने टोक्यो स्थित भारतीय दूतावास जापान में एक भव्य साहित्यिक एवं स Read More...
FARIDABAD NEWS 07 MAY 2026 : GAUTAM : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फरीदाबाद द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 09 मई 2026 (शनिवार) को किया जाएगा। यह आयोजन जिला न्यायालय परिसर Read More...
FARIDABAD NEWS 07 MAY 2026 : GAUTAM : हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने आज दहेज निषेध अधिनियम, 1961 के प्रभावी क्रियान्वयन, मामलों की समीक्षा तथा जन-जागरूकता गतिविधियो Read More...
FARIDABAD NEWS 07 MAY 2026 : GAUTAM : दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम सर्कल फरीदाबाद की तमाम सब डिवीजनों, डिवीजनों में हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित हरियाणा स्टेट इलेक् Read More...
FARIDABAD NEWS 07 MAY 2026 : GAUTAM : जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के कंप्यूटर साइंस एवं एप्लीकेशंस विभाग द्वारा छात्र स्वस्थ्य एवं Read More...
PANCHKULA NEWS 07 MAY 2026 : GAUTAM : पंचकुला में नगर निकाय चुनाव के मद्देनज़र भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जनसमर्थन निरंतर सुदृढ़ होता दिखाई दे रहा है। हरियाणा सरकार के क Read More...
FARIDABAD NEWS 07 MAY 2026 : GAUTAM : ऑल इंडिया फ्रीस्टाइल किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026, जो 1 मई से 4 मई तक राजगढ़, राजस्थान में आयोजित की गई, में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर् Read More...
FARIDABAD NEWS 07 MAY 2026 : GAUTAM : समस्त ग्लोबल पंजाबी जागृति सोसायटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सि Read More...