National

HindustanVision Friday,19 February , 2021
भक्ति भाव एवं समर्पण से समागम की तैयारियां पूरे ज़ोरों पर

MUMBAI NEWS. 19 FEB 2021 :  समागम की तैयारियां पूरे ज़ोरों परनिरंकारी सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज की पावन छत्रछाया में महाराष्ट्र का 54वां प्रादेशिक निरंकारी सन्त समागम दिनांक 26, 27 एवं 28 फरवरी, 2021 को वर्चुअल रूप में आयोजित किया जा रहा है। कोरोना वायरस का संक्रमण अभी भी पूर्णतया थमा नहीं है इस बात को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार द्वारा कोविड-19 के बारे में जारी किए गये दिशा-निर्देशों के अनुसार समागम का आयोजन वर्चुअल रूप में किया जा रहा है।  मिशन के सेवादारों के द्वारा पिछले करीब डेढ महीने से इस सन्त समागम की तैयारियांयसंत निरंकारी सत्संग भवन, चेम्बूर, मुंबई में हो रही हैं। सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज के सान्निध्य में समागम में सम्मिलितहोने वाले वक्ता, गीतकार, गायक, कवि,संगीतकार एवं वादक सभी इस भवन में आकर अपनी प्रस्तुतियां प्रस्तुत कर चुके हैं, जिसे वर्चुअल रूप में प्रसारित करने के लिए रिकार्ड किया गया है। महाराष्ट्र के सभी क्षेत्रों के अतिरिक्त आस-पास के राज्यों तथा देश-विदेशों से भी कई वक्ताओं ने इस समागम में हिस्सा लिया है।   समागम की तैयारियों के दौरान कोविड-19 के सन्दर्भ में सरकार द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशानुसार सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क पहनना (दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी), सैनिटाईजेशन इत्यादि के अलावा समागम सेवाओं में संलग्न एवं सम्मिलितहोने वाले सभी प्रतिनिधियों की कोविड  कराई गई ताकि सारे कार्य निर्विघ्न संपन्न हो सकें।  मिशन के इतिहास में ऐसा प्रथम बार होने जा रहा है कि इस वर्ष का 54 वां प्रादेशिकनिरंकारी संत समागम वर्चुअल रूप मंे आयोजित किया जा रहा है। निरंकार प्रभु परमात्मा की इच्छा को सर्वोपरी मानते हुए हर्षोल्लास के साथ भक्तजन इसे स्वीकार कर रहे हैं। संपूर्ण समागम का वर्चुअल प्रसारण मिशन की वेबसाईट पर दिनांक 26, 27 एवं 28 फरवरी, 2021 को प्रस्तुत किया जायेगा। इसके अतिरिक्त यह समागम संस्कार टी.वी. चैनल पर तीनों दिन सायं 5.00 से रात्रि 9.00 बजे तक प्रसारित किया जायेगा।  निरंकारी संत समागमों की  श्रृंखला पर यदि हम नज़र डालते हैं तो महाराष्ट्र का पहला समागम 1968 में शिवाजी पार्क, मुंबई में बाबा गुरबचन सिंह जी के पावन सान्निध्य में संपन्न हुआ और समागमों की इस अविरल श्रृंखला का आरंभ हुआ। 1980 तक बाबा गुरबचन सिंह जी की छत्रछाया में यह समागम होते रहे और फिरबाबा हरदेव सिंह जी की रहनुमाई में 36 वर्षों तक इस परम्परा को आगे बढ़ाया गया। उसके उपरंात 2 वर्षों तक सत्गुरु माता सविन्दर हरदेव जी के पावन सान्निध्य में समागम संपन्न हुए औरवर्तमान में सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज उसी ऊर्जा और तन्मयता से इसे आगे बढ़ा रहे है।
मुंबई महानगर के विभिन्न मैदानों में लगातार 52 वर्षों से यह समागम होते आये थे जबकि पिछले वर्ष महाराष्ट्र का 53वां समागम पहली बार मुम्बई से हटकर नासिक में आयोजित किया गया।
    इस वर्ष समागम का मुख्य विषय ‘स्थिरता’ रखा गया है। प्रकृति में निरंतर परिवर्तन होता रहता है और कई प्रकार की उथल-पुथल होती रहती है। केवल एक परमसत्य परमात्मा ही स्थिर है। जिस मनुष्य का नाता इस एकरस रहने वाली सत्ता से जुड़ जाता है उसके जीवन में ‘स्थिरता’ आ जाती है और हमंे हर परिस्थिति में एकरस रहने की शक्ति मिल जाती है। महाराष्ट्र के इस समागम के माध्यम से भी इसी पावन सन्देश को वर्चुअल रूप में जनमानस तक पहुंचाने का प्रयास किया जायेगा।     संत निरंकारी मिशन सदैव ही समाज सेवा के लिए अग्रणी रहा है। विश्व आपदा कोविड-19 के दौरान संत निरंकारी मिशन द्वारा सरकार के दिये गये दिशा निर्देशानुसार सोशल डिस्टेंसिंग (दो गज की दूरी, मास्क है ज़रूरी) को निभाते हुए जनकल्याण की भलाई के लिए अनेक सराहनीय कार्य किए गये। जिसमें मुख्यतः संत निरंकारी मण्डल द्वारा मुम्बई में गठित, संत निरंकारी ब्लड बैंक ने अहम भूमिका निभाई और हजारों की संख्या में हर जरूरतमंदों को समय पर ब्लड देकर उनका जीवन बचाया। यह सेवाएं निरंतर जारी हैं।  पिछले कुछ वर्षों से महाराष्ट्र का यह समागम अंतर्राष्ट्रीय स्वरूप ले चुका है। इसमें देश-विदेश से बड़ी संख्या में निरंकारी भक्त सम्मिलित होते आये हैं।यह समागम भले ही वर्चुअल रूप में हो रहा है, फिर भी इसका बेसबरी से विश्वभर मं इंतजार किया जा रहा है।

भक्ति भाव एवं समर्पण से समागम की तैयारियां पूरे ज़ोरों पर

More News

9/22/2026 7:33:36 PM
मानव कंप्यूटर सेंटर के नए बैच की ट्रेनिंग शुरू,

FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : मानव सेवा समिति द्वारा मानव भवन सेक्टर 10 में मंगलवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मानव कंप्यूटर सेंटर के 7वें बैच की ट्रेनि Read More...

9/22/2026 7:30:38 PM
गांधी कॉलोनी श्री गणेश पार्क में भक्ति रस से सराबोर हुआ वातावरण

FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा आयोजित सार्वजनिक श्री गणेशोत्सव के अंतर्गत गांधी कॉलोनी स्थित श्री गणेश पार्क में सोमवार, 21 सितम्बर को पं Read More...

9/22/2026 7:27:32 PM
11वे आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में कार्यशाला का दूसरा दिन

FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : संयुक्त निदेशक दुष्यंत पांडे ने  दीप प्रज्वलन तथा भगवान धन्वंतरि को  माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये, दुष्यंत पांडे Read More...

9/22/2026 7:20:04 PM
किसानों को मंडियों में न हो कोई परेशानी, खरीदी गई फसल का समय पर हो उठान : राजेश नागर

कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा—फसल बेचने आ रहे किसानों को मिलें सभी सुविधाएं
FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM :  
हरियाणा सरकार में खाद्य, नागरि Read More...

9/22/2026 7:17:02 PM
J.C. Bose University Bids Farewell to Outgoing Vice-Chancellor Prof. Rajive Kumar

FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : J.C. Bose University of Science and Technology, YMCA, Faridabad, organized a heartfelt farewell ceremony to honour the tenure of its ou Read More...

9/21/2026 10:20:00 PM
सहकार भारती के तत्वावधान में टी-20 क्रिकेट महासंग्राम सम्पन्न

PALWAL NEWS 21 SEP 2026 : GAUTAM : सहकार भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उदय जोशी के कुशल मार्गदर्शन में सहकार भारती, दी हरियाणा स्पोर्ट्स कोऑपरेटिव लीग मल्टीपर्पस सोसायटी लि Read More...

9/21/2026 9:33:19 PM
हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ते हुए, उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम

 

शिवाय चैरिटेबल फाउंडेशन की पहल, वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों के लिए स्कूल के बाद शैक्षणिक सहयोग

NEW DELHI 21 SEP 2026 : GAUTAM : गरीब एवं Read More...

9/21/2026 9:30:08 PM
11वें आयुर्वेद दिवस के आयोजन हेतु तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

FARIDABAD NEWS 21 SEP 2026 : GAUTAM : आयुष विभाग, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, फरीदाबाद में 11वें आयुर्वेद दिवस के आयोजन के उपलक्ष्य में आज तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभा Read More...


Welcome