- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Friday,25 August , 2017
Mumbai News,25 August 2017 ; किसी भी शुभ कार्य को शुरू करने से पहले जिस भगवान की पूजा की जाती है आज उन्हीं देवों के देव भगवान गणेश की जयंती है जिसे गणेश चतुर्थी के रूप में मनाया जाता है. आज गणेश चतुर्थी का पर्व है, ऐसे मौके पर घर- घर गणपति की स्थापना की जाती है और मंदिरों की बेहद खूबसूरत सजावट देखी जा सकती है. दस दिन की पूजा के बाद गणेश जी की मूर्ति को पूरे मान सम्मान के साथ ढोल नगाड़े की धुन पर नाच कर पानी में विसर्जित किया जाता है. इस आशा के साथ कि गणपति अपने पिता शिव और माता पारवती के पास वापस कैलाश पर्वत लौट जाएंगे.
पूजा के बाद ख़ास रूप से मोदक बांटने का रिवाज़ भी प्रचलन में है. खास बात ये है कि इस साल पूजा के लिए दो घंटे 33 मिनट का समय होगा और इस तरह आप गणपति की स्थापना कर पाएंगे.
10 दिन तक चलने वाला गणेश चतुर्थी का पर्व हिंदूओ के कैलेंडर के मुताबिक भाद्रपद के महीने में मनाया जाता है जो कि अगस्त या सितम्बर को पड़ता है. पर्व की शुरुआत चौथे दिन यानी की शुक्ल चतुर्थी के दिन से होती है. उन्हें इस मौके पर विघ्नहर्ता का दर्जा दिया जाता है और ये कामना की जाती है कि बुद्धिमत्ता और समृद्धि के भगवन गणेश सभी परेशानियों को दूर कर देंगे.
गणेश को करीब 108 नाम दिए गए हैं. जगह बदलने के साथ उनके नाम भी बदल जाते हैं लेकिन प्यार से गणपति या विनायक हर जगह बुलाया जाता है.
भारत में महाराष्ट्र में इस पर्व का विशाल रूप से आयोजन किया जाता है और इस मौके पर खूबसूरत रंगबिरंगे पंडालों को 10 दिनों तक सजाया जाता है. गणेश चतुर्थी का पर्व भारत में शुरू ज़रूर हुआ लेकिन केवल भारत तक सीमित नहीं है. इसे पड़ोसी देश चीन और नेपाल में भी मनाया जाता है. इसी के साथ थाईलैंड, अफ़ग़ानिस्तान और इंडोनेशिया में भी गणेश चतुर्थी का आयोजन होता है.
FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : मानव सेवा समिति द्वारा मानव भवन सेक्टर 10 में मंगलवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मानव कंप्यूटर सेंटर के 7वें बैच की ट्रेनि Read More...
FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा आयोजित सार्वजनिक श्री गणेशोत्सव के अंतर्गत गांधी कॉलोनी स्थित श्री गणेश पार्क में सोमवार, 21 सितम्बर को पं Read More...
FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : संयुक्त निदेशक दुष्यंत पांडे ने दीप प्रज्वलन तथा भगवान धन्वंतरि को माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये, दुष्यंत पांडे Read More...
कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा—फसल बेचने आ रहे किसानों को मिलें सभी सुविधाएं
FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार में खाद्य, नागरि
Read More...
FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : J.C. Bose University of Science and Technology, YMCA, Faridabad, organized a heartfelt farewell ceremony to honour the tenure of its ou Read More...
PALWAL NEWS 21 SEP 2026 : GAUTAM : सहकार भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उदय जोशी के कुशल मार्गदर्शन में सहकार भारती, दी हरियाणा स्पोर्ट्स कोऑपरेटिव लीग मल्टीपर्पस सोसायटी लि Read More...
शिवाय चैरिटेबल फाउंडेशन की पहल, वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों के लिए स्कूल के बाद शैक्षणिक सहयोग
NEW DELHI 21 SEP 2026 : GAUTAM : गरीब एवं Read More...
FARIDABAD NEWS 21 SEP 2026 : GAUTAM : आयुष विभाग, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, फरीदाबाद में 11वें आयुर्वेद दिवस के आयोजन के उपलक्ष्य में आज तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभा Read More...