FARIDABAD

HindustanVision Saturday,25 October , 2025
सरदार पटेल की 150 वीं जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी’ और युवाओं के लिए विशेष प्रतियोगिताओं एवं पदयात्रा का होगा आयोजन ; पंकज पूजन रामपाल 

FARIDABAD NEWS 25 OCT 2025 : GAUTAM ;  भारतीय जनता पार्टी ज़िला फ़रीदाबाद द्वारा ज़िला कार्यालय ‘अटल कमल’ पर ज़िला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल की अध्यक्षता में आयोजित महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियान और संगठन विस्तार को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

ज़िला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सेवा, संगठन और समर्पण की पार्टी है कार्यकर्ता संगठन को और अधिक मज़बूत और सक्रिय बनाने के लिए पूरी निष्ठा और मेहनत से कार्य करें। उन्होंने मंडल अध्यक्षों को जनसंपर्क और जन संवाद के माध्यम से संगठन विस्तार को गति देने और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने के दिशा निर्देश दिए।

श्री रामपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राष्ट्र-निर्माण सोच को घर-घर तक पहुँचाना हमारा संकल्प है। इसी क्रम में इस महीने के अंतिम रविवार – 26 अक्टूबर को प्रात:11 बजे प्रसारित होने वाली ‘मन की बात’ को जिले के सभी 877 बूथों पर सामूहिक रूप से सुना जाएगा।

श्री रामपाल ने आगे कहा कि 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ता आमजन को भी इसमें सहभागी बनने के लिए प्रेरित करेंगे। युवाओं की सहभागिता को मजबूत करते हुए 19 से 28 वर्ष के युवाओं के लिए विशेष युवा पदयात्रा एवं प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। जिसका पंजीकरण MY BHARAT पोर्टल के माध्यम से किया जायेगा।  यह सभी कार्यक्रम एवं पदयात्रा राष्ट्रभक्ति, सेवा और संगठन के मूल्यों को युवा पीढ़ी में स्थापित करने का माध्यम बनेंगे।

बैठक में आत्मनिर्भर भारत संकल्प पत्र अभियान पर भी विस्तृत चर्चा हुई और विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए आत्मनिर्भर भारत संकल्प पत्र जन मानस से भरवाए जाएंगे। जिला अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि प्रत्येक कार्यकर्ता “हर घर स्वदेशी” अभियान को जन-जन तक पहुँचाए व घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों पर हर घर स्वदेशी एवं गर्व से कहो स्वदेशी के स्टिकर लगाए जाएंगे और लोगों को स्वदेशी उत्पादों का उपयोग बढ़ाने हेतु प्रेरित किया जाएगा।

इस बैठक में ज़िला महामंत्री चौधरी प्रवीण गर्ग, जिला उपाध्यक्ष हरेन्द्र भडाना, पंकज सिंगला, सीमा भारद्वाज, भारती भाकुनी, मुकेश शर्मा, ज़िला सचिव तरनजीत सिंह भाटिया, गिर्राज त्यागी, मनीष छोंकर, अनुराधा डिगवाल, पुनीता झा, सुनील कुमार, ज़िला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, कार्यालय सचिव राज मदान, जिला प्रवक्ता आभास अग्रवाल, अरुणिमा सिंह, शिवम रत्न, मंडलों के अध्यक्ष एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सरदार पटेल की 150 वीं जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी’ और युवाओं के लिए विशेष प्रतियोगिताओं एवं पदयात्रा का होगा आयोजन ; पंकज पूजन रामपाल 

More News

10/30/2025 7:00:34 PM
उम्र 60 के पार युवा जोश है अभी भी बरकरार : जय श्री राम हुकुम सिंह

FARIDABAD NEWS 30 OCT 2025 : GAUTAM ; हरियाणा प्रदेश यशस्वी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा नशा मुक्त हरियाणा में मुहिम चलाई जा रही है आज प्रदेश में नौजवान नशें के कारण बर Read More...

10/30/2025 6:56:23 PM
9 नवंबर महापुकार रैली में शामिल होने के लिए सभी सफाई एवं सीवर कर्मचारियों को न्योता :  शास्त्री

एमडीयू में महिला सफाई कर्मचारियों के साथ की गई बदसलू की के खिलाफ राज्य स्तर पर नपा कर्म0 संघ करेगा आंदोलन :  शास्त्री 

FARIDABAD NEWS 30 OCT 2025 : GAUTAM ;&nb Read More...

10/30/2025 6:50:51 PM
गौ पूजन एक दिन नहीं, 365 दिन हो गौ का सम्मान  :  आलोक कुमार

गौ के पूजन में 33 कोटि देवताओं का पूजन निहित : स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य

FARIDABAD NEWS 30 OCT 2025 : GAUTAM ;
विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आ Read More...

10/29/2025 4:35:59 PM
कालीबाड़ी ,सेक्टर16 में माता जगधात्री की पूजा अनुष्ठान का आयोजन

FARIDABAD NEWS 29 OCT 2025 : GAUTAM : 30 अक्तूबर 2025 को फरीदाबाद कालीबाड़ी सेक्टर 16 के मंदिर प्रांगण में माता जगधात्री की पूजा अनुष्ठान का आयोजन की गयी  है ।

Read More...

10/29/2025 4:32:03 PM
एसडीओ के अड़ियल एवम कर्मचारी विरोधी रविये के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जबर्दस्त नारेबाजी

FARIDABAD NEWS 29 OCT 2025 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद नहरपार एरिये की 220 केवी सबस्टेशन पल्ला  सबडिवीजन इस्माइलपुर दफ्तर पर कर्मचारियों ने एसडीओ इस्माइलपुर के खिलाफ लगा Read More...

10/29/2025 4:29:27 PM
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की मासिक बैठक संपन्न

उपभोक्ता जागरूकता पर दिया गया विशेष जोर : राजेश वशिष्ठ
JIND NEWS 29 OCT 2025 : GAUTAM ; 
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की मासिक बैठक हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित जिला क Read More...

10/27/2025 6:34:36 PM
हमारा लक्ष्य एक्सपोर्ट के लिए क्वालिटी की चीजों का प्रोडक्शन होना चाहिए : शोभा करंदलाजे

विदेशों में स्किल्ड लेबर की मांग, इसी पर भी देना होगा ध्यान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए कटिबद्ध

CHANDIGARH NEWS 27 OCT 2025 : G Read More...

10/27/2025 6:22:11 PM
गरीब और जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए पहला कदम फाउंडेशन ने उठाया बड़ा कदम

कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता : राजेश वशिष्ठ

JIND NEWS 27 OCT 2025 : GAUTAM : समाज में शिक्षा के क्षेत्र में समान अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पहला क Read More...


Welcome