HARYANA

HindustanVision Friday,21 November , 2025
एसवीएसयू और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला संपन्न 

दिग्गजों ने किया हाइड्रोजन ऊर्जा पर मंथन 

PALWAL NEWS 21 NOV 2025 : GAUTAM :  श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के संयुक्त तत्वावधान में हाइड्रोजन एनर्जी पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला शुक्रवार को संपन्न हुई। दो दिन चली इस कार्यशाला में देश भर के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों से आए विशेषज्ञों ने हाइड्रोजन ईंधन की संभावनाओं पर मंथन किया। कार्यशाला के समापन पर मुख्यातिथि के रूप में पहुंची कुलसचिव प्रोफ़ेसर ज्योति राणा ने कहा कि हाइड्रोजन ईंधन के रूप में क्रांतिकारी विकल्प साबित होगी। इस पर व्यापक अनुसंधान की आवश्यकता है। प्रोफेसर ज्योति राणा ने कहा कि यह पर्यावरण, देश की अर्थव्यवस्था और प्रगति से जुड़ा हुआ पहलू है। प्रत्येक नागरिक को इस दिशा में जागरूक होने की आवश्यकता है। 

कार्यशाला के अंतिम दिन श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के ग्रीन टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट के अध्यक्ष प्रोफेसर सुनील कुमार गर्ग ने हाइड्रोजन ऊर्जा के सतत और आत्मनिर्भर भविष्य पर अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि ग्रीन एनर्जी पर सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस भी स्थापित किया जा सकता है।

आईआईआईटी इलाहाबाद के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. उपेंद्र कुमार ने हाइड्रोजन आधारित ऊर्जा पर और जेसी बॉस यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अनुराग प्रकाश ने मॉलिक्यूलर और पॉलिमर पर प्रकाश डाला। आईओसीएल के निदेशक रिसर्च डॉ. आलोक शर्मा ने ग्रीन एनर्जी के स्रोत और भविष्य पर व्याख्यान दिया, जबकि इसी संस्थान के उप महानिदेशक डॉ. तपन बेरा ने भारत में हाइड्रोजन इकोसिस्टम पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। 

कार्यशाला के समन्वयक और स्किल फैकल्टी ऑफ़ एप्लाइड साइंस एंड ह्यूमैनिटी के डीन प्रोफ़ेसर आर एस राठौड़ ने इस अवसर पर कहा कि इस कार्यशाला में हुए मंथन से कई महत्वपूर्ण बिंदु निकल कर सामने आए हैं। इनका शोध, इंडस्ट्री और अकादमिक दृष्टिकोण से भविष्य में फ़ायदा मिलेगा। उन्होंने कार्यशाला का प्रतिवेदन भी प्रस्तुत किया।

 डॉ. हिमानी वार्षणेय ने अतिथियों का आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर कार्यशाला की सह समन्वयक डॉ. कल्पना महेश्वरी, डीन प्रोफेसर कुलवंत सिंह, डॉ. मोहित श्रीवास्तव, डॉ. संतोष यादव, डॉ. मनोज, डॉ. नकुल, डॉ. सोहन लाल, डॉ. मनोज, ज्योति नैन, मीनाक्षी कौल, राहुल मलिक, हेमंत और प्रियम श्योराण सहित काफ़ी संख्या में शिक्षक, प्रतिभागी, शोधार्थी और विद्यार्थी उपस्थित थे। 

एसवीएसयू और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला संपन्न 

More News

12/14/2025 7:41:55 PM
सांसद खेल महोत्सव के समापन समारोह में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

FATEHABAD NEWS 14 DEC 2025 : GAUTAM : राज्यसभा सांसद  सुभाष बराला ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवा शक्ति को सकारात्मक दिशा देने का एक Read More...

12/14/2025 7:38:32 PM
राजकीय महाविद्यालय में 14 दिसम्बर,को उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा द्वारा राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया

FARIDABAD NEWS 14 DEC 2025 : GAUTAM : फरीदाबाद जिले के सबसे बड़े और नामचीन राजकीय महाविद्यालय में 14 दिसम्बर, 2025 को उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा द्वारा प्रायोजित एक रा Read More...

12/14/2025 7:07:22 PM
वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली सत्ता परिवर्तन के साथ-साथ देश में भाजपा का पर्दाफाश करने का काम करेगी : बलजीत कौशिक

FARIDABAD NEWS 14 DEC 2025 : GAUTAM ;  दिल्ली स्थित रामलीला मैदान में जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद कार्यालय से हजारों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता बसों, कारों व अ Read More...

12/14/2025 7:04:03 PM
देश की सांस्कृतिक समरसता को ताकत देगा गुर्जर महोत्सव :  राजेश नागर

सूरजकुंड में आयोजित तीन दिवसीय गुर्जर महोत्सव का समापन  
FARIDABAD NEWS 14 DEC 2025 : GAUTAM : सूरजकुंड मेला परिसर में आयोजित तीन दिवसीय गुर्जर महोत्सव का आज समा Read More...

12/14/2025 6:58:29 PM
धर्मार्थ कार्यों के लिए समाज सभी वर्गों को आगे आने की जरुरत : धनेश अदलक्खा  

एनआईटी-2 स्थित भाटिया सेवक समाज चैरिटेबल अस्पताल में मौजूद स्वास्थ्य सेवाओं
की विधायक ने की सराहना

FARIDABAD NEWS 14 DEC 2025 : GAUTAM : बड़खल विधानसभा Read More...

12/14/2025 6:53:24 PM
संजय कालोनी निवासी देवेन्द्र शर्मा बने सेना में लेफ्टिनेंट

 FARIDABAD NEWS 14 DEC 2025 : GAUTAM : मन में देश प्रेम का जज्बा और देश के लिए कुछ का गुजरने की तमन्ना हो तो दुनिया में कोई भी काम मुश्किल नहीं होता। यह सच साबित कर दिय Read More...

12/14/2025 6:48:29 PM
कांग्रेस ने लोगों को बसाने, भाजपा ने उजाडऩे का किया काम : अवतार भड़ाना

पूर्व सांसद भड़ाना ने गांव बड़ौली में तोडफ़ोड़ के विरोध में चल रहे धरने को दिया समर्थन
FARIDABAD NEWS 14 DEC 2025 : GAUTAM :  फरीदाबाद के पूर्व सांसद अवतार सिंह भ Read More...

12/14/2025 6:46:26 PM
पार्षद दीपक यादव ने ₹63 लाख की लागत से निर्मित होने वाले पार्क का विधिवत उद्घाटन किया

FARIDABAD NEWS 14 DEC 2025 : GAUTAM : वार्ड नंबर–42 के पार्षद दीपक यादव द्वारा ₹63 लाख की लागत से निर्मित होने वाले नए पार्क का विधिवत उद्घाटन किया गया। यह पार्क मिल्क Read More...


Welcome