- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Wednesday,26 November , 2025
PANCHKULA NEWS 26 NOV 2025 : GAUTAM : पंचकूला में आयोजित सफाई मित्र सम्मान एवं संविधान दिवस समारोह में मंत्री विपुल गोयल ने कहा सफाई मित्र स्वच्छ भारत अभियान की रीढ़ और संविधान देश की आत्मा है हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि भारत का संविधान मात्र एक विधिक दस्तावेज नहीं बल्कि देश की लोकतांत्रिक संरचना नागरिक अधिकारों कर्तव्यों और राष्ट्रीय एकता का प्राण-तत्व है।
उन्होंने कहा कि भारत का मजबूत संविधान ही हमें विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक राष्ट्र बनाता है। प्रस्तावना में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल्य हमारे राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं।
मंत्री गोयल पंचकूला नगर निगम द्वारा आयोजित सफाई मित्र सम्मान एवं संविधान दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए और सफाई मित्रों को सम्मानित किया।
अपने संबोधन में मंत्री गोयल ने कहा सफाई मित्र हमारे समाज की रीढ़ हैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान की सफलता में उनकी भूमिका अतुलनीय है।
उन्होंने आगे कहा कि आज हरियाणा के शहर जिस स्वच्छता मॉडल की मिसाल बन रहे हैं, उसके पीछे सफाई मित्रों की निरंतर परिश्रम और जन जागरूकता प्रमुख तत्व हैं।
मंत्री विपुल गोयल ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में हरियाणा के शहरों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और विशेष रूप से करनाल ने 50 हजार से 3 लाख जनसंख्या श्रेणी में देशभर में तीसरा स्थान प्राप्त कर गौरव बढ़ाया जिसका पुरस्कार राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रदान किया गया।
मंत्री विपुल गोयल ने संविधान दिवस के महत्व का स्मरण कराते हुए कहा कि संविधान हमें जहां मौलिक अधिकार देता है वहीं राष्ट्र के प्रति कर्तव्य पालन का मार्ग भी दिखाता है स्वच्छता अनुशासन और राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने का संकल्प हर नागरिक को अपनाना चाहिए।
उन्होंने उपस्थित नागरिकों को संविधान प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई और स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहभागिता का आह्वान भी किया।
मंत्री गोयल ने कहा कि सरकार सफाई मित्रों की सुरक्षा सम्मान और कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उनके जीवन स्तर में सुधार सुनिश्चित किया जा रहा है।
समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में कालका की विधायक श्रीमती शक्ति रानी शर्मा तथा हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल और नगर परिषद कालका के अध्यक्ष कृष्ण लाल लांबा ने की नगर निगम पंचकूला के अधिकारी, सफाई मित्र तथा बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के साथ हुआ जहां स्वच्छ, सशक्त और संविधान समर्पित भारत के निर्माण का संकल्प दोहराया गया।
FATEHABAD NEWS 14 DEC 2025 : GAUTAM : राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवा शक्ति को सकारात्मक दिशा देने का एक Read More...
FARIDABAD NEWS 14 DEC 2025 : GAUTAM : फरीदाबाद जिले के सबसे बड़े और नामचीन राजकीय महाविद्यालय में 14 दिसम्बर, 2025 को उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा द्वारा प्रायोजित एक रा Read More...
FARIDABAD NEWS 14 DEC 2025 : GAUTAM ; दिल्ली स्थित रामलीला मैदान में जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद कार्यालय से हजारों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता बसों, कारों व अ Read More...
सूरजकुंड में आयोजित तीन दिवसीय गुर्जर महोत्सव का समापन
FARIDABAD NEWS 14 DEC 2025 : GAUTAM : सूरजकुंड मेला परिसर में आयोजित तीन दिवसीय गुर्जर महोत्सव का आज समा
Read More...
एनआईटी-2 स्थित भाटिया सेवक समाज चैरिटेबल अस्पताल में मौजूद स्वास्थ्य सेवाओं
की विधायक ने की सराहना
FARIDABAD NEWS 14 DEC 2025 : GAUTAM : बड़खल विधानसभा Read More...
FARIDABAD NEWS 14 DEC 2025 : GAUTAM : मन में देश प्रेम का जज्बा और देश के लिए कुछ का गुजरने की तमन्ना हो तो दुनिया में कोई भी काम मुश्किल नहीं होता। यह सच साबित कर दिय Read More...
पूर्व सांसद भड़ाना ने गांव बड़ौली में तोडफ़ोड़ के विरोध में चल रहे धरने को दिया समर्थन
FARIDABAD NEWS 14 DEC 2025 : GAUTAM : फरीदाबाद के पूर्व सांसद अवतार सिंह भ
Read More...
FARIDABAD NEWS 14 DEC 2025 : GAUTAM : वार्ड नंबर–42 के पार्षद दीपक यादव द्वारा ₹63 लाख की लागत से निर्मित होने वाले नए पार्क का विधिवत उद्घाटन किया गया। यह पार्क मिल्क Read More...