- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Saturday,29 November , 2025
रेवाड़ी में संपर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक में प्रशासनिक सुधारों पर अहम चर्चा डिजिटल हरियाणा के क्रम में पेपरलेस हरियाणा की सफलता पर जोर
REWARI NEWS 29 NOV 2025 : GAUTAM : हरियाणा सरकार के विकसित हरियाणा विज़न को मजबूत आधार देने के उद्देश्य से आज जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सम्मिलित होने के उपरांत माननीय कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल ने सरकार की पारदर्शी, डिजिटल और नागरिक केन्द्रित प्रशासनिक व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की।
कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल ने बताया कि राज्य सरकार का स्पष्ट लक्ष्य है कि शिकायत निवारण की प्रक्रिया को अधिक तेज़ सरल पारदर्शी और सभी नागरिकों के लिए सुलभ बनाया जाए पेपरलेस हरियाणा के सफल संचालन के माध्यम से प्रशासनिक प्रक्रियाओं में दक्षता और पारदर्शिता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है जिससे शासन की जवाबदेही भी मजबूत हुई है।
बैठक में उपस्थित सभी नागरिकों को डिजिटल प्रणाली के माध्यम से शिकायतों के निपटान फीडबैक मैकेनिज़्म और विभागीय उत्तरदायित्व से संबंधित सुधारों की जानकारी दी गई।
कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल ने कहा कि सुशासन की नई परिभाषा अब डिजिटल पारदर्शी और सबके लिए सुलभ बन चुकी है हमारी प्राथमिकता है कि हर नागरिक को सहज त्वरित और प्रभावी प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध हों।हमारी सरकार का निरंतर प्रयास है कि हरियाणा में पारदर्शी, उत्तरदायी और जनहितकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हो ताकि हरियाणा आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के विज़न के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ सके।
उन्होंने आगे कहा कि प्रशासनिक सुधारों से न केवल सेवा वितरण में गति आई है बल्कि आम नागरिकों का सरकार पर विश्वास भी और मजबूत हुआ है।
श्री गोयल ने उपस्थित नागरिकों को आश्वस्त किया कि सरकार निरंतर ऐसे प्रयास कर रही है जिससे शिकायत निवारण तंत्र और प्रभावी बने, डिजिटल सेवाएं और व्यापक हों, पारदर्शिता शासन की संस्कृति बने और हरियाणा विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचें
हम सबका लक्ष्य एक विकसित, पारदर्शी और सुशासित हरियाणा।
FATEHABAD NEWS 14 DEC 2025 : GAUTAM : राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवा शक्ति को सकारात्मक दिशा देने का एक Read More...
FARIDABAD NEWS 14 DEC 2025 : GAUTAM : फरीदाबाद जिले के सबसे बड़े और नामचीन राजकीय महाविद्यालय में 14 दिसम्बर, 2025 को उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा द्वारा प्रायोजित एक रा Read More...
FARIDABAD NEWS 14 DEC 2025 : GAUTAM ; दिल्ली स्थित रामलीला मैदान में जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद कार्यालय से हजारों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता बसों, कारों व अ Read More...
सूरजकुंड में आयोजित तीन दिवसीय गुर्जर महोत्सव का समापन
FARIDABAD NEWS 14 DEC 2025 : GAUTAM : सूरजकुंड मेला परिसर में आयोजित तीन दिवसीय गुर्जर महोत्सव का आज समा
Read More...
एनआईटी-2 स्थित भाटिया सेवक समाज चैरिटेबल अस्पताल में मौजूद स्वास्थ्य सेवाओं
की विधायक ने की सराहना
FARIDABAD NEWS 14 DEC 2025 : GAUTAM : बड़खल विधानसभा Read More...
FARIDABAD NEWS 14 DEC 2025 : GAUTAM : मन में देश प्रेम का जज्बा और देश के लिए कुछ का गुजरने की तमन्ना हो तो दुनिया में कोई भी काम मुश्किल नहीं होता। यह सच साबित कर दिय Read More...
पूर्व सांसद भड़ाना ने गांव बड़ौली में तोडफ़ोड़ के विरोध में चल रहे धरने को दिया समर्थन
FARIDABAD NEWS 14 DEC 2025 : GAUTAM : फरीदाबाद के पूर्व सांसद अवतार सिंह भ
Read More...
FARIDABAD NEWS 14 DEC 2025 : GAUTAM : वार्ड नंबर–42 के पार्षद दीपक यादव द्वारा ₹63 लाख की लागत से निर्मित होने वाले नए पार्क का विधिवत उद्घाटन किया गया। यह पार्क मिल्क Read More...