- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Monday,12 January , 2026
NACHOLI NEWS 12 JAN 2026 : GAUTAM ; राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अवसर पर आज राजकीय कन्या महाविद्यालय, नाचोली में रोड सेफ्टी ओमनी फाउंडेशन तथा महाविद्यालय के रोड सेफ्टी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं एवं स्टाफ सदस्यों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम की शुरुआत सड़क सुरक्षा शपथ के साथ हुई, जिसे महाविद्यालय के रोड सेफ्टी क्लब के सह-समन्वयक डॉ. राकेश कुमार ने महाविद्यालय की सभी छात्राओं एवं स्टाफ सदस्यों को दिलाई। इसके उपरांत रोड सेफ्टी ओमनी फाउंडेशन, फरीदाबाद के प्रतिनिधि राजेश सोलंकी ने सड़क सुरक्षा विषय पर विस्तृत व्याख्यान देते हुए यातायात नियमों के पालन, हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग तथा सुरक्षित ड्राइविंग के महत्व पर प्रकाश डाला।
महाविद्यालय के रोड सेफ्टी क्लब के समन्वयक डॉ. सुशील कुमार वर्मा ने भी छात्राओं को संबोधित करते हुए सड़क दुर्घटनाओं से बचाव एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया, जिसे महाविद्यालय की प्राचार्या अर्चना वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर रोड सेफ्टी ओमनी फाउंडेशन, फरीदाबाद की टीम के सदस्य, महाविद्यालय की प्राचार्या, तथा स्टाफ सदस्य ऋचा पांडेय, डॉ. सोनम, डॉ. भूमेश कौशिक, मनोहर लाल, सतीश, दीपक, सुमित, पवन एवं पूनम उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सड़क सुरक्षा के प्रति सतत जागरूकता बनाए रखने के संदेश के साथ हुआ।
FARIDABAD NEWS 10 MARCH 2026 ; GAUTAM : फरीदाबाद में बाटा पुल के पास नगर निगम द्वारा तोडफोड़ की कार्यवाही करने पहुंचे तोडफोड दल के समतक्ष मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी के ज Read More...
FARIDABAD NEWS 10 MARCH 2026 : GAUTAM : जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय फरीदाबाद में आज हितेश ने सुपरिटेंडेंट के पद का कार्यभार ग्रहण किया। उनका स्थानांतरण रेवाड़ी से Read More...
FARIDABAD NEWS 10 MARCH 2026 : GAUTAM : जिला कांग्रेस के लगातार कई वर्षों तक अध्यक्ष रहे स्व. बी.आर.ओझा की धर्मपत्नी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजन ओझा की माताजी श्रीमती संतो Read More...
डीसी आयुष सिन्हा की अध्यक्षता में बार काउंसिल चुनाव की तैयारियों की समीक्षा, 18 मार्च को होगा मतदान
FARIDABAD NEWS 10 MARCH 2026 : GAUTAM : सुप्रीम कोर्ट के आदे
Read More...
FARIDABAD NEWS 10 MARCH 2026 : GAUTAM ; The two-day National Symposium on “Emerging Trends in Biotechnology for Sustainable Development”, organized by the Depart Read More...
पृथला विधायक द्वारा विधानसभा-सत्र में उठाई मांग पर मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी, रोडवेज बस भी अब गावों में पुलों के नीचे से ही चलेंगी
PRITHLA NEWS 10 MARCH 2026 : GAUTAM :
Read More...
पूरे दिन सोशल मीडिया पर ट्रेडिंग में रहे लखन सिंगला, विदेश तक से आई बधाई
FARIDABAD NEWS 10 MARCH 2026 : GAUTAM : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी व्य Read More...