- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Monday,12 January , 2026
FARIDABAD NEWS 12 JAN 2026 : GAUTAM : समाजसेवी हरीश चन्द्र आज़ाद ने बताया कि ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन रात 10 बजे के बाद स्टेशन के बाहर यात्रियों के लिये सुरक्षित नहीं है। स्टेशन का मुख्य द्वार गाडिय़ों के आने जाने के लिये बंद है और रात 10 बजे के बाद उस सडक़ पर कैसा हाल होता है यह सभी जानते हैं इन हालात में अकेला यात्री खासकर महिला यात्री कैसे सुरक्षित रह सकती है वही स्टेशन के दूसरे द्वार जो ओल्ड फरीदाबाद की ओर जाता है जहाँ बिल्कुल अंधेरा है आटो और ट्रकों ने सडक़ को घेर रखा होता है वहाँ से किसी भी यात्री खासकर महिला का निकलना सुरक्षित नही है। मैं
शनिवार रात को करीब 2 बजे अपने परिवार की बेटी को लेने स्टेशन पर गया पहले मुख्य द्वार से गया जहाँ अन्दर गाड़ी जाना मना था और सडक़ शराबियों से घीरी हुई थी फिर मैं ओल्ड फरीदाबाद से गया तो एकदम सुनसान अंधेरे में डूबी व ट्रकों की पर्किगं और आटो से एक सडक़ बिल्कुल बंद मैं स्वम बहुत डर डर कर वहाँ 2 घंटे खड़ा रहा जहाँ दो और छोटी-छोटी बेटियाँ परेशान खड़ी थी और कुछ शराबी भी घूम रहे थे। आखिर शासन-प्रशासन किस बड़ी घटना के इंतज़ार में है। हरीश आज़ाद ने बताया कि 6 अगस्त 2023 को रेलवे स्टेशन को विश्व स्तरीय बनाने का शुभारम्भ हुआ था जिस पर करीब 262 करोड़ की लागत आनी थी और 30 अगस्त 2025 तक इसे पूरा करने का कहा गया था लेकिन र्निधारित समय सीमा पूरी होने को है और स्टेशन का आधा कार्य भी पूरा नहीं हुआ। आज़ाद ने कहा कि इससे यात्रियों को बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, हालांकि वैकल्पिक व्यवस्था के नाम पर रेलवे ने कुछ अस्थायी काम किये हैं जिससे यात्रियों को कोई असुविधा न हो लेकिन वह औपचारिकात साबित हो रहे हैं, यात्रियों के बैठने की समुचित व्यवस्था नहीं है, पीने के पानी की सुविधा भी न के बराबर है, बुजुर्गों के एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने वानी स्वचालित सीढिय़ाँ बंद कर दी गई हैं। हरीश आज़ाद ने कहा कि शासन-प्रशासन का कोई भी अधिकारी स्टेशन को कार्य को तेजी से चलाने की सुध नही ले रहा, उन्होंने कहा स्टेशन जब भी बने लेकिन यात्रियों की सुविधाओं का ध्यान रखना मुख्य सोच होनी चाहिये इससे भी बड़ी बातरात के समय यात्रियों खासकर महिलाओं की सुरक्षा के तो इंतज़ाम पूरे करने चाहियें। उन्होंने कहा कि स्टेशन के बाहर पूरी रात पुलिस बल रहना सबसे ज्यादा जरूरी है तथा ओल्ड फरीदाबाद वाले द्वार से मथुरा रोड़ तक
की सडक़ को अंतिक्रमण से खाली करवाना और सडक़ के दोनो तरफ लाइटें लगानी बेहद जरूरी है।
FARIDABAD NEWS 10 MARCH 2026 ; GAUTAM : फरीदाबाद में बाटा पुल के पास नगर निगम द्वारा तोडफोड़ की कार्यवाही करने पहुंचे तोडफोड दल के समतक्ष मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी के ज Read More...
FARIDABAD NEWS 10 MARCH 2026 : GAUTAM : जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय फरीदाबाद में आज हितेश ने सुपरिटेंडेंट के पद का कार्यभार ग्रहण किया। उनका स्थानांतरण रेवाड़ी से Read More...
FARIDABAD NEWS 10 MARCH 2026 : GAUTAM : जिला कांग्रेस के लगातार कई वर्षों तक अध्यक्ष रहे स्व. बी.आर.ओझा की धर्मपत्नी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजन ओझा की माताजी श्रीमती संतो Read More...
डीसी आयुष सिन्हा की अध्यक्षता में बार काउंसिल चुनाव की तैयारियों की समीक्षा, 18 मार्च को होगा मतदान
FARIDABAD NEWS 10 MARCH 2026 : GAUTAM : सुप्रीम कोर्ट के आदे
Read More...
FARIDABAD NEWS 10 MARCH 2026 : GAUTAM ; The two-day National Symposium on “Emerging Trends in Biotechnology for Sustainable Development”, organized by the Depart Read More...
पृथला विधायक द्वारा विधानसभा-सत्र में उठाई मांग पर मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी, रोडवेज बस भी अब गावों में पुलों के नीचे से ही चलेंगी
PRITHLA NEWS 10 MARCH 2026 : GAUTAM :
Read More...
पूरे दिन सोशल मीडिया पर ट्रेडिंग में रहे लखन सिंगला, विदेश तक से आई बधाई
FARIDABAD NEWS 10 MARCH 2026 : GAUTAM : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी व्य Read More...