- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Saturday,31 January , 2026
विष्णु चौहान को राष्ट्रीय संगठन में महासचिव का दायित्व, मीडिया आयोग की पुरज़ोर मांग
NEW DELHI NEWS 31 JAN 2026 ; GAUTAM : समरस गंगा महोत्सव के दौरान राष्ट्रीय स्तर तक उत्कृष्ट मीडिया प्रबंधन की भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ संपादक एवं मीडिया प्रबंधक विष्णु चौहान को पत्रकारिता के हितों को सर्वोपरि रखने वाले एक और राष्ट्रीय संगठन में महासचिव का दायित्व सौंपा गया है। यह नियुक्ति उनके दीर्घकालीन निष्पक्ष, निडर और जनहितकारी पत्रकारिता कार्यों की सशक्त पहचान है।
इस अवसर पर विष्णु चौहान ने कहा कि देश में पत्रकार हितों के लिए कार्य कर रहे सभी संगठन मूलतः एक ही उद्देश्य से जुड़े हैं—पत्रकारिता की स्वतंत्रता, सुरक्षा और गरिमा की रक्षा। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता से बड़ी कोई समाज सेवा नहीं है। पत्रकार निष्पक्ष एवं निस्वार्थ भाव से समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करता है, ऐसे में पत्रकारों का संरक्षण करना सरकार का नैतिक और संवैधानिक दायित्व है। उन्होंने मीडिया आयोग के गठन को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया और कहा कि सभी संगठन मिलकर ठोस नीति बनाकर सरकारों को समय-समय पर ज्ञापन सौंपते रहेंगे।
विष्णु चौहान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रान्त टोली प्रचार विभाग में कुशल कार्यक्षमता के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे प्रान्त प्रमुख (मीडिया), सहकार भारती, महासचिव – अखिल भारतीय लघु एवं मध्यम समाचार पत्र संघ, हरियाणा, राज्य कोर सदस्य – राष्ट्रीय पत्रकार संघ हरियाणा, सहित अनेक सामाजिक एवं शैक्षणिक संगठनों में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। वे सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार एवं हरियाणा सरकार से मान्यता प्राप्त प्रधान संपादक भी हैं।
उन्हें आरएसएस द्वारा आयोजित समरस गंगा महोत्सव में उत्कृष्ट मीडिया प्रबंधन हेतु, विश्व संवाद केंद्र हरियाणा द्वारा राष्ट्रीय मीडिया सम्मेलन में “म्हारा हरियाणा” लेख के लिए, तथा ग्रामीण पत्रकार नारद सम्मान सहित कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। साथ ही वे मिशन जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन, भारत एसोसिएशन के संस्थापक के रूप में भी सक्रिय हैं।
अंत में उन्होंने द जर्नलिस्ट एसोसिएशन के संस्थापक राकेश डी. यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकारों के अधिकारों और सुरक्षा की यह लड़ाई पूरे उत्साह, निष्ठा और समर्पण के साथ निरंतर जारी रहेगी।
FARIDABAD NEWS 22 JUNE 2026 : GAUTAM : 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उत्साह संपूर्ण विश्व में दिखाई दिया, जिसमें ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज फरीदाबाद ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। इ Read More...
FARIDABAD NEWS 22 JUNE 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय योग समारोह में हर Read More...
FARIDABAD NEWS 22 JUNE 2026 : GAUTAM : रोटरी ब्लड बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट फरीदाबाद द्वारा सेक्टर-64 स्थित प्लॉट नंबर 8 एवं 9 पर प्रस्तावित "रोटरी ब्लड सेंटर" के Read More...
FARIDABAD NEWS 22 JUNE 2026 : GAUTAM : जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने भाजपा सरकार पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है Read More...
FARIDABAD NEWS 20 JUNE 2026 : GAUTAM : युवाओं को भविष्य के लिए ज़रूरी स्किल्स से लैस करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, विकास ग्रुप के सहयोग से एके अग्रवाल चैरिटेबल Read More...
FARIDABAD NEWS 20 JUNE 2026 : GAUTAM : गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप के फरीदाबाद की प्रतिभाशाली खिलाड़ी मनीषा गिरी ने दो पदक जीतकर न केवल फरीदा Read More...
FARIDABAD NEWS 20 JUNE 2026 : GAUTAM : भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार फरीदाबाद आगमन पर सबसे पहले श्री सं Read More...
FARIDABAD NEWS 20 JUNE 2026 GAUTAM : 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में चौधरी देवी लाल आयुर्वेदिक महाविद्यालय, जगाधरी में हरियाणा योग आयोग एवं आयुष विभाग, ह Read More...