NCR

HindustanVision Wednesday,18 February , 2026
जल संरक्षण की दिशा में निरंकारी मिशन का सशक्त कदम ‘प्रोजेक्ट अमृत’ का चौथा चरण

DELHI  NEWS 18 FEB 2026 : GAUTAM : जब सेवा साधना बन जाए और प्रकृति के प्रति संवेदना जीवन का मूल मंत्र हो, तब पावन संकल्प जन्म लेते हैं। मानव सेवा और लोक कल्याण की इसी दिव्य चेतना को साकार रूप प्रदान करने हेतु संत निरंकारी मिशन द्वारा ‘प्रोजेक्ट अमृत’ के अंतर्गत ‘स्वच्छ जल, स्वच्छ मन’ अभियान के चौथे चरण का भव्य शुभारंभ रविवार, 22 फरवरी 2026 प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक परम श्रद्धेय सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के निर्देशानुसार समस्त भारत में भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा है।

संत निरंकारी मंडल के सचिव जोगिंदर सुखीजा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह विशाल अभियान देशभर में 1500 से अधिक स्थानों में एक साथ आयोजित किया जाएगा। इस व्यापक विस्तार के कारण यह प्रयास ऐतिहासिक स्वरूप धारण करेगा, जो जल संरक्षण तथा स्वच्छता के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक प्रभावशाली रूप से पहुँचाएगा।

इस पहल का मूल उद्देश्य समाज को यह अनुभूति कराना है कि जल केवल संसाधन नहीं, जीवन का आधार और ईश्वर की अमूल्य देन है, जिसकी रक्षा करना प्रत्येक मानव का नैतिक कर्तव्य है। संत निरंकारी मिशन ने बाबा हरदेव सिंह जी की प्रेरणास्पद शिक्षाओं को आत्मसात करते हुए वर्ष 2023 में संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से ‘प्रोजेक्ट अमृत’ का सूत्रपात किया था। यह पुनीत पहल जल संरक्षण को किसी एक दिवस या अभियान तक सीमित न रखकर उसे जीवनशैली, संस्कार और सेवा-भाव के रूप में अभिव्यक्त करने की प्रेरणा देती है, जहाँ स्वच्छ जल से स्वच्छ मन और स्वच्छ समाज का निर्माण संभव हो सके।

नदियों, झीलों, तालाबों, कुओं एवं झरनों जैसे प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन हेतु समर्पित इस जनआंदोलन ने अपने प्रथम तीन चरणों में सेवा, समर्पण और सहभागिता की अद्भुत मिसाल प्रस्तुत की है। इन्हीं उपलब्धियों से प्रेरित होकर इस चरण को और अधिक विस्तृत, संगठित एवं दूरदर्शी दृष्टिकोण के साथ क्रियान्वित किया जा रहा है जिससे समाज के हर वर्ग में प्रकृति के प्रति जागरूकता और सहभागिता की सुदृढ़ चेतना का विस्तार कर सके।

गीतों की मधुर प्रस्तुतियाँ, सामूहिक गान, जागरूकता संगोष्ठियाँ एवं सोशल मीडिया अभियानों के माध्यम से जलजनित रोगों तथा स्वच्छता के महत्व पर जनचेतना को प्रोत्साहित किया जा रहा है। यह पहल यह स्मरण कराती है कि जब मन निर्मल होता है, तभी प्रकृति भी स्वच्छ होती है, और जब सेवा में समर्पण जुड़ जाता है, तब समाज का नव निर्माण होता है।

सतगुरु माता जी का संदेश सदैव यही रहा है कि हम इस धरती को आने वाली पीढ़ियों के लिए पहले से अधिक सुंदर, स्वच्छ और संतुलित रूप में संजोकर रखें। ‘स्वच्छ जल, स्वच्छ मन’ अभियान उसी पावन संकल्प का सजीव प्रतीक है, जो मानव को प्रकृति, समाज और आत्मा से जोड़ते हुए करुणा, संतुलन और सौहार्द से परिपूर्ण भविष्य की ओर मार्गदर्शन करता है।

जल संरक्षण की दिशा में निरंकारी मिशन का सशक्त कदम ‘प्रोजेक्ट अमृत’ का चौथा चरण

More News

6/22/2026 9:53:17 PM
ESIC मेडिकल कॉलेज एंव हॉस्पिटल में धूमधाम से मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

FARIDABAD NEWS 22 JUNE 2026 : GAUTAM : 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उत्साह संपूर्ण विश्व में दिखाई दिया, जिसमें ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज फरीदाबाद ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। इ Read More...

6/22/2026 7:14:11 PM
मुख्यमंत्री की ऐतिहासिक घोषणाओं से हरियाणा में आएगी योग क्रांति : फरीदाबाद योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन

FARIDABAD NEWS 22 JUNE 2026 : GAUTAM  : फरीदाबाद योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय योग समारोह में हर Read More...

6/22/2026 7:09:53 PM
रक्तदान सेवा को मिली नई उड़ान, सेक्टर-64 में भव्य रोटरी ब्लड सेंटर का हुआ शिलान्यास

FARIDABAD NEWS 22 JUNE 2026 : GAUTAM :  रोटरी ब्लड बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट फरीदाबाद द्वारा सेक्टर-64 स्थित प्लॉट नंबर 8 एवं 9 पर प्रस्तावित "रोटरी ब्लड सेंटर" के Read More...

6/22/2026 7:02:31 PM
भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य से कर रही खिलवाड़: बलजीत कौशिक

FARIDABAD NEWS 22 JUNE 2026 : GAUTAM :  जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने भाजपा सरकार पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है Read More...

6/20/2026 8:38:12 PM
विकास ग्रुप के सहयोग से एके अग्रवाल चैरिटेबल ट्रस्ट ने शिरडी साईं बाबा स्कूल में STEAM लैब का उद्घाटन किया

FARIDABAD NEWS 20 JUNE 2026 : GAUTAM : युवाओं को भविष्य के लिए ज़रूरी स्किल्स से लैस करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, विकास ग्रुप के सहयोग से एके अग्रवाल चैरिटेबल Read More...

6/20/2026 8:09:14 PM
विश्व योगासन चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली मनीषा गिरी का फरीदाबाद में भव्य स्वागत

FARIDABAD NEWS 20 JUNE 2026 : GAUTAM : गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप के फरीदाबाद की प्रतिभाशाली खिलाड़ी मनीषा गिरी ने दो पदक जीतकर न केवल फरीदा Read More...

6/20/2026 8:04:48 PM
प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार फरीदाबाद पहुंचीं डॉ. अर्चना गुप्ता, कैली धाम में किए दर्शन

FARIDABAD NEWS 20 JUNE 2026 : GAUTAM :  भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार फरीदाबाद आगमन पर सबसे पहले श्री सं Read More...

6/20/2026 8:02:42 PM
योग को जीवन का संस्कार बनाकर ही होगा विकसित भारत का निर्माण विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 20 JUNE 2026  GAUTAM : 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में चौधरी देवी लाल आयुर्वेदिक महाविद्यालय, जगाधरी में हरियाणा योग आयोग एवं आयुष विभाग, ह Read More...


Welcome