- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Sunday,12 April , 2026
NEW DELHI NEWS 12 APRIL 2026 : GAUTAM : भारत रत्न श्रद्धेय बाबा साहेब डॉ. भीमराव रामजी अम्बेडकर की 135वीं जयंती के पावन अवसर पर टेंडिशिया एसोसिएशन द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन, मेन बावाना रोड, प्रलाहपुर बंगार, दिल्ली में एक निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह शिविर सुबह 10:00 बजे से प्रारम्भ हुआ।
शिविर आरम्भ होने से पूर्व क्षेत्र में “आंखें हैं अनमोल” शीर्षक से एक जागरूकता पदयात्रा भी निकाली गई, जिसके माध्यम से लोगों को आंखों के महत्व तथा नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।
इस स्वास्थ्य सेवा शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर अपनी नेत्र जांच, ब्लड शुगर तथा हीमोग्लोबिन की जांच कराई। विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा लोगों की आंखों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया गया। जिन लोगों को दृष्टि संबंधी समस्या पाई गई, उन्हें नजर के निःशुल्क चश्मे भी वितरित किए गए।
इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और इस पहल की सराहना की।
इस सेवा शिविर को सफल बनाने में संजीव बब्बर, प्रभात मनोचा, रवि सिक्का, नरेंद्र शर्मा, करण जग्गी, रोमा कोहली, मंजू सिक्का, नेहा, कविता बिजलानी, सीमा निर्मोही, रेखा चौहान, आरती सारिका, दक्ष कोहली, अनीश अग्रवाल, अनूप राणा, संजीव अरोड़ा, जयदेव खट्टर, शेली दत्ता, धर्मेंद्र, राजीव शर्मा तथा जतिन का विशेष योगदान रहा। इन सभी के अमूल्य सहयोग, समर्थन और सक्रिय सहभागिता से यह सेवा शिविर अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : मानव सेवा समिति द्वारा मानव भवन सेक्टर 10 में मंगलवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मानव कंप्यूटर सेंटर के 7वें बैच की ट्रेनि Read More...
FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा आयोजित सार्वजनिक श्री गणेशोत्सव के अंतर्गत गांधी कॉलोनी स्थित श्री गणेश पार्क में सोमवार, 21 सितम्बर को पं Read More...
FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : संयुक्त निदेशक दुष्यंत पांडे ने दीप प्रज्वलन तथा भगवान धन्वंतरि को माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये, दुष्यंत पांडे Read More...
कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा—फसल बेचने आ रहे किसानों को मिलें सभी सुविधाएं
FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार में खाद्य, नागरि
Read More...
FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : J.C. Bose University of Science and Technology, YMCA, Faridabad, organized a heartfelt farewell ceremony to honour the tenure of its ou Read More...
PALWAL NEWS 21 SEP 2026 : GAUTAM : सहकार भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उदय जोशी के कुशल मार्गदर्शन में सहकार भारती, दी हरियाणा स्पोर्ट्स कोऑपरेटिव लीग मल्टीपर्पस सोसायटी लि Read More...
शिवाय चैरिटेबल फाउंडेशन की पहल, वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों के लिए स्कूल के बाद शैक्षणिक सहयोग
NEW DELHI 21 SEP 2026 : GAUTAM : गरीब एवं Read More...
FARIDABAD NEWS 21 SEP 2026 : GAUTAM : आयुष विभाग, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, फरीदाबाद में 11वें आयुर्वेद दिवस के आयोजन के उपलक्ष्य में आज तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभा Read More...