FARIDABAD

HindustanVision Saturday,16 May , 2026
भाजपा सरकार कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह को तुरंत मुहैया कराए पुलिस सुरक्षा : सुमित गौड़

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के निवास पर हुए हमले की सुमित गौड़ ने की कड़े शब्दों में निंदा
FARIDABAD NEWS 16 MAY 2026 : GAUTAM :   हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री राव नरेंद्र सिंह के नारनौल स्थित निवास स्थान पर अल सुबह संदिग्ध बदमाशों द्वारा घुसने और हमला करने की कोशिश की हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने भाजपा सरकार से तुरंत राव नरेंद्र सिंह को पुलिस सुरक्षा मुहैया करवाए जाने की मांग की है। सुमित गौड़ ने कहा कि इस घटना ने एक बार फिर भाजपा सरकार की कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है क्योंकि जब कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के निवास पर हथियारबंद लोग घुसकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने का प्रयास कर सकते है तो ऐसे में आम आदमी कहां तक सुरक्षित है। श्री गौड़ ने कहा कि भाजपा सरकार की नीति और नीयत दोनों ही खराब है और यह सरकार 12 सालों के कार्यकाल के दौरान लोगों को सुरक्षित माहौल तक नहीं उपलब्ध करवा सकी तो वह भला आम आदमी की सुरक्षा क्या करेगी। उन्होंने कहा कि इस घटना की उच्चस्तरीय जांच करवाई जाए और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई हो। गौरतलब है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के नारनौल-महेंद्रगढ़ मुख्य मार्ग पर स्थित निवास पर अल सुबह लगभग 3 बजे हथियारबंद असामाजिक तत्व घुस आए, जिन्होंने घर के दरवाजों के ताले काटे और कुंडी तोड़ी। इस दौरान उनके बड़े भाई और परिवार के सदस्य घर में मौजूद थे। राव नरेंद्र सिंह के बड़े भाई राव देवेंद्र सिंह ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर की मामले में कड़ी कारवाई व सुरक्षा की मांग की है। 

भाजपा सरकार कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह को तुरंत मुहैया कराए पुलिस सुरक्षा : सुमित गौड़

More News

6/9/2026 9:25:32 PM
अखिल भारतीय स्नातक स्तर की प्री एवं पैरा-क्लिनिकल मेडिकल क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन

FARIDABAD NEWS 09 JUNE 2026 : GAUTAM : (ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, फरीदाबाद, हरियाणा ने इंडियन सोसाइटी ऑफ हेमेटोलॉजी एंड ब्लड ट्रांसफ्यूजन (ISHBT) तथा इंडियन मेडिकल ए Read More...

6/9/2026 8:59:18 PM
15 जून से 14 जुलाई तक घर-घर जाकर होगा मतदाताओं का सत्यापन : आयुष सिन्हा

जिले की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में बीएलओ प्रशिक्षण शिविर आयोजित

FARIDABAD NEWS 09 JUNE 2026  : GAUTAM : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार हरियाणा में मत Read More...

6/9/2026 7:03:01 PM
कर्मचारियों ने जायज माँगों को लेकर HVPN के अधीक्षण अभियन्ता अतुल अग्रवाल को सौंपा ज्ञापन

 FARIDABAD NEWS 09 JUNE 2026 : GAUTAM : कर्मचारियों ने अपनी जायज माँगों को लेकर हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम टीएस सर्कल फरीदाबाद के सेक्टर-18 कार्यालय पहुँचकर एचवीपीएन Read More...

6/9/2026 7:00:04 PM
मनीषा गिरी नेशनल गेम्स पदक विजेता बनकर अब बनी विश्व विजेता

FARIDABAD NEWS 09 JUNE 2026 : GAUTAM : गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप 2026 में फरीदाबाद की होनहार खिलाड़ी मनीषा गिरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Read More...

6/9/2026 6:53:40 PM
फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया का एक नया संघर्ष शुरू

FARIDABAD NEWS 09 JUNE 2026 : GAUTAM : फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया, फरीदाबाद के समक्ष तीन नए थैलेसीमिया मेजर से पीड़ित बच्चों का पंजीकरण हुआ। इनमें दो बच्चे जुड़वां (ट्विन्स Read More...

6/9/2026 6:48:53 PM
ओम बिरला एवं सतीश महाना का कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने किया आत्मीय स्वागत

CHANDIGARH NEWS 09 JUNE 2026 : GAUTAM ; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं विकास के स्वर्णिम 12 वर्षों की उपलब्धियों तथा विकसित भारत के संकल्प पर Read More...

6/9/2026 6:44:35 PM
नरेंद्र मोदी शासन में हर व्यक्ति की पहुंच में आए बैंक : मंजू नागर

सेक्टर 28 में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा का शुभारंभ करते बोलीं मंत्री राजेश नागर की पत्नी मंजू नागर
FARIDABAD NEWS 09 JUNE 2026 : GAUTAM : बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने विस्त Read More...

6/9/2026 6:40:32 PM
भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में जुड़ा एक नया अध्याय

FARIDABAD NEWS 09 JUNE 2026 : GAUTAM : 10 जून 2026 भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक ऐसे मील के पत्थर के रूप में दर्ज होगा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकतांत्रिक प्रक्रिया Read More...


Welcome