FARIDABAD

HindustanVision Sunday,24 May , 2026
44 डिग्री की भीषण गर्मी में गरीबों के आशियाने उजाडऩा अमानवीय : बलजीत कौशिक

कांग्रेस ने हमेशा लोगों को बसाया जबकि भाजपा उजाड़ रही गरीबों को : बलजीत कौशिक
FARIDABAD NEWS 24 MAY 2026 : GAUTAM   मुजेसर के आजाद नगर में जिला प्रशासन द्वारा की गई तोडफ़ोड़ के बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक आज अपनी टीम के साथ प्रभावित परिवारों से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पीडि़त परिवारों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और उन्हें हरसंभव सहयोग एवं न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।
पीडि़तों को संबोधित करते हुए श्री कौशिक ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा गरीब लोगों को बसाने का काम किया जबकि भाजपा सरकार गरीबों को उजाड़ रही है। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार भीषण हीटवेव से बचाव को लेकर लोगों को सलाह दे रही है, वहीं दूसरी तरफ  44 डिग्री तापमान में गरीब परिवारों के आशियाने उजाड़े जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन को कार्रवाई से पहले मानवीय संवेदनाओं का ध्यान रखना चाहिए था, ताकि गरीब और मजदूर परिवारों को खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर न होना पड़े। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों के घर मुजेसर अंडरपास निर्माण के नाम पर तोड़े गए हैं, सरकार को तुरंत उनके पुनर्वास की व्यवस्था करनी चाहिए। प्रभावित परिवारों को वैकल्पिक फ्लैट उपलब्ध करवाने के साथ-साथ उनके भोजन, पेयजल, चिकित्सा और बच्चों की जरूरतों का भी समुचित प्रबंध किया जाना चाहिए।
श्री कौशिक ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि विकास कार्यों के नाम पर गरीबों को उजाडऩा किसी भी सूरत में उचित नहीं कहा जा सकता। कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीब, मजदूर और जरूरतमंद लोगों के साथ खड़ी रही है और आगे भी उनके अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ती रहेगी।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार और प्रशासन ने जल्द ही पीडि़त परिवारों को राहत प्रदान नहीं की, तो कांग्रेस पार्टी सडक़ों पर उतरकर जोरदार आंदोलन और प्रदर्शन करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी।
बता दें कि इसी तोडफ़ोड़ के विरोध के चलते कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया था। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि हम सोनिया गांधी और राहुल गांधी के सच्चे सिपाही हैं ओर हाउस अरेस्ट जैसी किसी भी प्रताडऩा से डरने वाले नहीं, कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से गरीबों के साथ खड़ी है।
इस अवसर पर कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, जिला सचिव बलजीत अरोड़ा, सुखबीर गोदारा, मनोहर यादव सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

44 डिग्री की भीषण गर्मी में गरीबों के आशियाने उजाडऩा अमानवीय : बलजीत कौशिक

More News

5/24/2026 8:46:37 PM
NHAI की नाक के नीचे जानलेवा कट, क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार है ...? : विष्णु चौहान

NH-19 पर दुर्घटनाओं को खुला न्योता 

PALWAL NEWS 24 MAY 2026  ; GAUTAM  : देशभर में सड़क सुरक्षा के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। के Read More...

5/24/2026 8:15:00 PM
ऋषिकेश में होटल हादसे में प्रभावित पत्रकारों को आर्थिक सहायता एवं सहयोग : आर. पी. वशिष्ठ

FARIDABAD NEWS 24 MAY 2026 ; GAUTAM : ऋषिकेश में पत्रकार साथियों के साथ हुए दर्दनाक होटल हादसे से समस्त पत्रकार जगत अत्यंत दुखी एवं व्यथित है। इस दुर्घटना में कई पत्रकार साथ Read More...

5/24/2026 7:57:52 PM
रोजगार मेले का सफल आयोजन, 550 युवाओं को मिला रोजगार का अवसर : योगेश कुमार

FARIDBAD NEWS 24 MAY 2026 ; GAUTAM ; मंडल रोजगार अधिकारी योगेश कुमार ने बताया कि केन्द्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के मार्गदर्शन में JITO फरीदाबाद चैप्टर Read More...

5/24/2026 7:51:07 PM
44 डिग्री की भीषण गर्मी में गरीबों के आशियाने उजाडऩा अमानवीय : बलजीत कौशिक

कांग्रेस ने हमेशा लोगों को बसाया जबकि भाजपा उजाड़ रही गरीबों को : बलजीत कौशिक
FARIDABAD NEWS 24 MAY 2026 : GAUTAM   मुजेसर के आजाद नगर में जिला प्रशासन द्वा Read More...

5/24/2026 7:46:24 PM
विकास को नई रफ्तार सेक्टर 12 टाउन पार्क में आधुनिक विकास कार्यों का भव्य लोकार्पण

FARIDABAD NEWS 24 MAY 2026 : GAUTAM  कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने सेक्टर 12 स्थित 1 नंबर टाउन पार्क में सिंथेटिक जॉगिंग ट्रैक, ओपन एयर थिएटर, बाउंड्री वॉल सहित अन्य जनस Read More...

5/24/2026 4:13:31 PM
श्री हनुमान मंदिर 3डी-42 का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया  :  डॉ. राजेश भाटिया

FARIDABAD NEWS 24 MAY 2026 : GAUTAM   सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर श्री सनातन धर्म महाबीर दल द्वारा संचालित श्री हनुमान मंदिर 3डी-42 का 49वां वार्षिकोत्सव एवं मंदिर Read More...

5/23/2026 7:52:17 PM
उपभोक्ताओं से बेहतर संवाद बनाए रखना बेहद जरूरी : विक्रम सिंह

बिजली शिकायतों के त्वरित समाधान एवं कॉल रिस्पॉन्स को लेकर सख्त निर्देश जारी
FARIDABAD NEWS 23 MAY 2026 : GAUTAM : हरियाणा के विशेष ऊर्जा सचिव एवं उत्तर तथा दक्षिण हरि Read More...

5/23/2026 6:54:58 PM
आम प्रवक्ता नरेश ने बीके चौक पर पैट्रोलियम पदार्थों के रेट बढ़ाने के विरोध में बांटी मेलोडी

FARIDABAD NEWS 23 MAY 2026 : GAUTAM :  औद्योगिक नगरी फरीदाबाद के प्रमुख बादशाह खान चौक पर आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेश शर्मा का अनोखा और आकर्षक प्रदर्शन लो Read More...


Welcome