- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Sunday,24 May , 2026
NH-19 पर दुर्घटनाओं को खुला न्योता
PALWAL NEWS 24 MAY 2026 ; GAUTAM : देशभर में सड़क सुरक्षा के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री लगातार ब्लैक स्पॉट खत्म करने और दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने की बात कर रहे हैं, लेकिन NH-19 पर जमीनी हकीकत इन दावों का मजाक उड़ाती नजर आ रही है।
राजमार्ग पर बना यह खतरनाक कट हर दिन मौत का खेल खेल रहा है। मौके की तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है कि ऑटो, कार और अन्य वाहन अचानक मुख्य लेन में प्रवेश कर रहे हैं, जबकि दूसरी ओर तेज रफ्तार से दौड़ते वाहन किसी भी क्षण उन्हें अपनी चपेट में ले सकते हैं।
मौत और जिंदगी के बीच सिर्फ कुछ सेकंड का फासला : इस कट से निकलने वाले वाहन चालकों को पीछे से आ रहे ट्रक, बस और कारों का सही अंदाजा लगाने तक का समय नहीं मिलता। यदि एक चालक ने ब्रेक लगाने में जरा सी देर कर दी या दूसरे ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया तो सड़क पर चीख-पुकार और खून बिखरने में देर नहीं लगेगी।
आखिर किसकी शह पर चल रहा यह खेल ..?
सबसे बड़ा सवाल यह है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर ऐसा खतरनाक पॉइंट आखिर कायम कैसे है? यदि यह अधिकृत है तो सुरक्षा मानकों का पालन क्यों नहीं हो रहा? और यदि अनधिकृत है तो अब तक इसे बंद क्यों नहीं किया गया?
जिम्मेदार कुर्सियों पर सन्नाटा क्यों ..?
जब आम नागरिक इस खतरे को अपनी आंखों से देख सकते हैं, तो क्या संबंधित अधिकारी इसे नहीं देख पा रहे? या फिर किसी बड़े हादसे के बाद घड़ियाली आंसू बहाने की तैयारी है?
स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां हर समय दुर्घटना का डर बना रहता है। कई बार वाहन आमने-सामने आने की स्थिति बन चुकी है, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब भी गहरी नींद में सोया हुआ है।
सवालों पर क्यों मौन है राजमार्ग प्रधिकरण-
: क्या NH-19 पर किसी बड़ी जनहानि के बाद ही कार्रवाई होगी?
; क्या सड़क सुरक्षा सिर्फ फाइलों और बैठकों तक सीमित है?
: यदि हादसा हुआ तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?
: क्या NHAI और संबंधित अधिकारी इस खतरे से अनजान हैं या जानबूझकर आंखें मूंदे हुए हैं?
"साहब! ब्लैक स्पॉट तो खत्म बता दिए, लेकिन मौत के ये रास्ते कब बंद होंगे?" यह सवाल जनता पूछ रही है।
NH-19 पर दुर्घटनाओं को खुला न्योता
PALWAL NEWS 24 MAY 2026 ; GAUTAM : देशभर में सड़क सुरक्षा के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। के Read More...
FARIDABAD NEWS 24 MAY 2026 ; GAUTAM : ऋषिकेश में पत्रकार साथियों के साथ हुए दर्दनाक होटल हादसे से समस्त पत्रकार जगत अत्यंत दुखी एवं व्यथित है। इस दुर्घटना में कई पत्रकार साथ Read More...
FARIDBAD NEWS 24 MAY 2026 ; GAUTAM ; मंडल रोजगार अधिकारी योगेश कुमार ने बताया कि केन्द्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के मार्गदर्शन में JITO फरीदाबाद चैप्टर Read More...
कांग्रेस ने हमेशा लोगों को बसाया जबकि भाजपा उजाड़ रही गरीबों को : बलजीत कौशिक
FARIDABAD NEWS 24 MAY 2026 : GAUTAM मुजेसर के आजाद नगर में जिला प्रशासन द्वा
Read More...
FARIDABAD NEWS 24 MAY 2026 : GAUTAM कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने सेक्टर 12 स्थित 1 नंबर टाउन पार्क में सिंथेटिक जॉगिंग ट्रैक, ओपन एयर थिएटर, बाउंड्री वॉल सहित अन्य जनस Read More...
FARIDABAD NEWS 24 MAY 2026 : GAUTAM सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर श्री सनातन धर्म महाबीर दल द्वारा संचालित श्री हनुमान मंदिर 3डी-42 का 49वां वार्षिकोत्सव एवं मंदिर Read More...
बिजली शिकायतों के त्वरित समाधान एवं कॉल रिस्पॉन्स को लेकर सख्त निर्देश जारी
FARIDABAD NEWS 23 MAY 2026 : GAUTAM : हरियाणा के विशेष ऊर्जा सचिव एवं उत्तर तथा दक्षिण हरि
Read More...
FARIDABAD NEWS 23 MAY 2026 : GAUTAM : औद्योगिक नगरी फरीदाबाद के प्रमुख बादशाह खान चौक पर आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेश शर्मा का अनोखा और आकर्षक प्रदर्शन लो Read More...