HARYANA

HindustanVision Tuesday,09 June , 2026
ओम बिरला एवं सतीश महाना का कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने किया आत्मीय स्वागत

CHANDIGARH NEWS 09 JUNE 2026 : GAUTAM ; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं विकास के स्वर्णिम 12 वर्षों की उपलब्धियों तथा विकसित भारत के संकल्प पर हुई सार्थक चर्चा हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने आज चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर लोकसभा अध्यक्ष माननीय श्री ओम बिरला जी एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष माननीय सतीश महाना  का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर दोनों वरिष्ठ नेताओं के साथ शिष्टाचार भेंट कर राष्ट्रहित, जनकल्याण, सुशासन, विकास एवं समसामयिक विषयों पर सार्थक चर्चा की गई।
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल में देश द्वारा प्राप्त प्रमुख उपलब्धियों तथा विकसित भारत-2047 के संकल्प पर विशेष रूप से विचार-विमर्श हुआ। इस दौरान जनकल्याणकारी योजनाओं, आधारभूत संरचना के विस्तार, डिजिटल परिवर्तन तथा आत्मनिर्भर भारत की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर भी चर्चा की गई।
कैबिनेट मंत्री  विपुल गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश ने सुशासन, सेवा और विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। विकसित भारत का संकल्प देश को नई दिशा देने वाला राष्ट्रीय अभियान है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर लोकतांत्रिक संस्थाओं की भूमिका, जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारियों तथा जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप प्रभावी शासन व्यवस्था को लेकर भी विचारों का आदान-प्रदान हुआ। साथ ही युवाओं की भागीदारी, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी सकारात्मक चर्चा की गई।
मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना का सार्वजनिक जीवन जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं राष्ट्रहित के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण है। उनका अनुभव एवं मार्गदर्शन जनप्रतिनिधियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहा है।
अंत में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का चंडीगढ़ आवास पर पधारने के लिए आभार व्यक्त किया।

ओम बिरला एवं सतीश महाना का कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने किया आत्मीय स्वागत

More News

6/9/2026 9:25:32 PM
अखिल भारतीय स्नातक स्तर की प्री एवं पैरा-क्लिनिकल मेडिकल क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन

FARIDABAD NEWS 09 JUNE 2026 : GAUTAM : (ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, फरीदाबाद, हरियाणा ने इंडियन सोसाइटी ऑफ हेमेटोलॉजी एंड ब्लड ट्रांसफ्यूजन (ISHBT) तथा इंडियन मेडिकल ए Read More...

6/9/2026 8:59:18 PM
15 जून से 14 जुलाई तक घर-घर जाकर होगा मतदाताओं का सत्यापन : आयुष सिन्हा

जिले की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में बीएलओ प्रशिक्षण शिविर आयोजित

FARIDABAD NEWS 09 JUNE 2026  : GAUTAM : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार हरियाणा में मत Read More...

6/9/2026 7:03:01 PM
कर्मचारियों ने जायज माँगों को लेकर HVPN के अधीक्षण अभियन्ता अतुल अग्रवाल को सौंपा ज्ञापन

 FARIDABAD NEWS 09 JUNE 2026 : GAUTAM : कर्मचारियों ने अपनी जायज माँगों को लेकर हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम टीएस सर्कल फरीदाबाद के सेक्टर-18 कार्यालय पहुँचकर एचवीपीएन Read More...

6/9/2026 7:00:04 PM
मनीषा गिरी नेशनल गेम्स पदक विजेता बनकर अब बनी विश्व विजेता

FARIDABAD NEWS 09 JUNE 2026 : GAUTAM : गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप 2026 में फरीदाबाद की होनहार खिलाड़ी मनीषा गिरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Read More...

6/9/2026 6:53:40 PM
फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया का एक नया संघर्ष शुरू

FARIDABAD NEWS 09 JUNE 2026 : GAUTAM : फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया, फरीदाबाद के समक्ष तीन नए थैलेसीमिया मेजर से पीड़ित बच्चों का पंजीकरण हुआ। इनमें दो बच्चे जुड़वां (ट्विन्स Read More...

6/9/2026 6:48:53 PM
ओम बिरला एवं सतीश महाना का कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने किया आत्मीय स्वागत

CHANDIGARH NEWS 09 JUNE 2026 : GAUTAM ; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं विकास के स्वर्णिम 12 वर्षों की उपलब्धियों तथा विकसित भारत के संकल्प पर Read More...

6/9/2026 6:44:35 PM
नरेंद्र मोदी शासन में हर व्यक्ति की पहुंच में आए बैंक : मंजू नागर

सेक्टर 28 में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा का शुभारंभ करते बोलीं मंत्री राजेश नागर की पत्नी मंजू नागर
FARIDABAD NEWS 09 JUNE 2026 : GAUTAM : बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने विस्त Read More...

6/9/2026 6:40:32 PM
भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में जुड़ा एक नया अध्याय

FARIDABAD NEWS 09 JUNE 2026 : GAUTAM : 10 जून 2026 भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक ऐसे मील के पत्थर के रूप में दर्ज होगा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकतांत्रिक प्रक्रिया Read More...


Welcome