- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Tuesday,09 June , 2026
FARIDABAD NEWS 09 JUNE 2026 : GAUTAM : फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया, फरीदाबाद के समक्ष तीन नए थैलेसीमिया मेजर से पीड़ित बच्चों का पंजीकरण हुआ। इनमें दो बच्चे जुड़वां (ट्विन्स) हैं। इन मासूम बच्चों के आगमन के साथ ही संस्था और समाज की जिम्मेदारी भी और बढ़ गई है। चिंता की बात यह है कि इन बच्चों के ब्लड ग्रुप भी ऐसे हैं जिन्हें आवश्यकता पड़ने पर उपलब्ध कराना अत्यंत कठिन होगा। एक बच्चे का ब्लड ग्रुप O नेगेटिव है तथा दो बच्चों का ब्लड ग्रुप AB है।
हर बार जब कोई नया थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चा संस्था तक पहुंचता है, तो उसके साथ एक नया संघर्ष भी शुरू हो जाता है। इन बच्चों को जीवनभर हर 15 से 20 दिन में रक्त चढ़ाने की आवश्यकता होती है। यदि समय पर सुरक्षित रक्त उपलब्ध न हो पाए तो उनके जीवन पर संकट मंडराने लगता है। इसके अतिरिक्त असुरक्षित रक्त के कारण हेपेटाइटिस और HIV जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा भी बना रहता है।
सबसे दुखद बात यह है कि इन बच्चों का जन्म रोका जा सकता था। यदि समय रहते उनके माता-पिता का थैलेसीमिया कैरियर टेस्ट करवा लिया जाता, तो आज इन मासूम बच्चों को जीवन भर की इस पीड़ा का सामना नहीं करना पड़ता। इसमें केवल माता-पिता ही नहीं, बल्कि उन चिकित्सकों की भी जिम्मेदारी है जिन्होंने विवाह पूर्व अथवा गर्भावस्था के दौरान थैलेसीमिया जांच करवाने पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया।
फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया पिछले कई वर्षों से सरकार से मांग कर रहा है कि प्रत्येक गर्भवती महिला तथा दंपत्ति के लिए थैलेसीमिया कैरियर टेस्ट अनिवार्य किया जाए। दुर्भाग्यवश आज तक इस दिशा में प्रभावी कदम नहीं उठाए गए हैं। परिणामस्वरूप हर वर्ष हजारों नए बच्चे इस असाध्य बीमारी के साथ जन्म ले रहे हैं और उनका पूरा जीवन अस्पतालों, रक्तदान शिविरों और दवाइयों के सहारे गुजरता है।
कड़वी सच्चाई यह है कि इन बच्चों के दर्द से सरकार को कोई प्रत्यक्ष फर्क पड़ता दिखाई नहीं देता। न तो सभी आवश्यक दवाइयों की समुचित व्यवस्था है और न ही पर्याप्त रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। जब ब्लड बैंक में रक्त उपलब्ध होता है तो बच्चों का उपचार हो जाता है, लेकिन जब रक्त नहीं मिलता तो उनके माता-पिता अस्पतालों और ब्लड बैंकों के चक्कर लगाने को मजबूर हो जाते हैं। कई बार उन्हें अपने बच्चे की जिंदगी बचाने के लिए दर-दर भटकना पड़ता है।
फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया सरकार से पुनः आग्रह करता है कि थैलेसीमिया रोकथाम को राष्ट्रीय प्राथमिकता बनाया जाए, थैलेसीमिया कैरियर जांच को अनिवार्य किया जाए तथा रक्त और दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। यदि आज भी ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले वर्षों में ऐसे मासूम बच्चों की संख्या लगातार बढ़ती जाएगी और समाज पर इसका बोझ और पीड़ा दोनों बढ़ेंगे।
FARIDABAD NEWS 09 JUNE 2026 : GAUTAM : (ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, फरीदाबाद, हरियाणा ने इंडियन सोसाइटी ऑफ हेमेटोलॉजी एंड ब्लड ट्रांसफ्यूजन (ISHBT) तथा इंडियन मेडिकल ए Read More...
जिले की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में बीएलओ प्रशिक्षण शिविर आयोजित
FARIDABAD NEWS 09 JUNE 2026 : GAUTAM : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार हरियाणा में मत Read More...
FARIDABAD NEWS 09 JUNE 2026 : GAUTAM : कर्मचारियों ने अपनी जायज माँगों को लेकर हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम टीएस सर्कल फरीदाबाद के सेक्टर-18 कार्यालय पहुँचकर एचवीपीएन Read More...
FARIDABAD NEWS 09 JUNE 2026 : GAUTAM : गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप 2026 में फरीदाबाद की होनहार खिलाड़ी मनीषा गिरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Read More...
FARIDABAD NEWS 09 JUNE 2026 : GAUTAM : फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया, फरीदाबाद के समक्ष तीन नए थैलेसीमिया मेजर से पीड़ित बच्चों का पंजीकरण हुआ। इनमें दो बच्चे जुड़वां (ट्विन्स Read More...
CHANDIGARH NEWS 09 JUNE 2026 : GAUTAM ; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं विकास के स्वर्णिम 12 वर्षों की उपलब्धियों तथा विकसित भारत के संकल्प पर Read More...
सेक्टर 28 में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा का शुभारंभ करते बोलीं मंत्री राजेश नागर की पत्नी मंजू नागर
FARIDABAD NEWS 09 JUNE 2026 : GAUTAM : बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने विस्त
Read More...
FARIDABAD NEWS 09 JUNE 2026 : GAUTAM : 10 जून 2026 भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक ऐसे मील के पत्थर के रूप में दर्ज होगा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकतांत्रिक प्रक्रिया Read More...