HARYANA

HindustanVision Wednesday,10 June , 2026
हर जिले में बने अत्याधुनिक खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला : विष्णु चौहान

PALWAL NEWS 10 JUNE 2026 : GAUTAM :  मिशन जॉर्नलिस्ट प्रोटेक्शन भारत के अध्यक्ष एवं समाजसेवी विष्णु चौहान ने देशभर में बढ़ती खाद्य मिलावट पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकारों से मांग की है कि प्रत्येक जिले में अत्याधुनिक एवं मान्यता प्राप्त खाद्य परीक्षण प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएं, ताकि आम नागरिकों को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सके। श्री चौहान ने कहा कि आज दूध, घी, तेल, मसाले, मिठाई, पेय पदार्थ सहित दैनिक उपयोग की अनेक खाद्य सामग्रियों में मिलावट के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। यह केवल कानून का उल्लंघन नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों के स्वास्थ्य के साथ सीधा खिलवाड़ है। मिलावटी खाद्य पदार्थ कैंसर, हृदय रोग, किडनी एवं लीवर संबंधी गंभीर बीमारियों का कारण बन रहे हैं।

 उन्होंने कहा कि वर्तमान व्यवस्था में खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच के लिए कई बार दूरस्थ प्रयोगशालाओं पर निर्भर रहना पड़ता है, जिससे रिपोर्ट आने में अनावश्यक देरी होती है और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई प्रभावित होती है। यदि प्रत्येक जिले में अत्याधुनिक एवं NABL मान्यता प्राप्त खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला स्थापित हो जाए तो खाद्य पदार्थों की वैज्ञानिक जांच शीघ्रता से संभव होगी तथा प्रमाणित रिपोर्ट के आधार पर मिलावटखोरों के खिलाफ प्रभावी कानूनी कार्रवाई की जा सकेग

 विष्णु चौहान ने कहा कि खाद्य सुरक्षा केवल सरकारी विभागों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जनस्वास्थ्य से जुड़ा राष्ट्रीय विषय है। सरकार को इस दिशा में विशेष अभियान चलाकर मिलावट के विरुद्ध "जीरो टॉलरेंस नीति" अपनानी चाहिए। साथ ही आम नागरिकों को भी जागरूक करते हुए संदिग्ध खाद्य पदार्थों की जांच कराने की सुविधा उपलब्ध कराई जानी चाहिए उन्होंने सभी सामाजिक संगठनों से आग्रह करते हुए आह्वान किया है कि आपको अपने परिवार अपने समाज अपने देश की चिंता के लिए इस हवन में आहुति गिनी अति आवश्यक है साथ ही उन्होंने कहा कि मिशन जॉर्नलिस्ट प्रोटेक्शन भारत इस जनहित के मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर उठाएगा तथा सरकार से मांग करेगा कि प्रत्येक जिले में खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला स्थापित करने के लिए समयबद्ध कार्ययोजना बनाई जाए। विष्णु चौहान ने कहा कि "स्वस्थ नागरिक ही मजबूत राष्ट्र की पहचान हैं। मिलावट मुक्त भारत का सपना तभी साकार होगा जब जांच की मजबूत व्यवस्था और दोषियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित होगी।"

हर जिले में बने अत्याधुनिक खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला : विष्णु चौहान

More News

8/7/2026 8:24:18 PM
मानसून की एक ही बरसात से खुली भाजपा के विकास मॉडल की पोल : सुमित गौड़ 

FARIDABAD NEWWS 07 AUG 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद मानसून की एक ही बरसात ने स्मार्ट सिटी की पोल पूरी तरह से खोलकर रख दी है। करोड़ों रुपए की लागत से बनी नई सडक़ें एक ही दिन की बा Read More...

8/7/2026 6:40:35 PM
विभाजन की त्रासदी से सीख लेकर राष्ट्र की एकता को और मजबूत करना हमारा दायित्व : विपुल गोयल

भारत का विभाजन कांग्रेस की साजिश और तुच्छ राजनीति का परिणाम : जगदीश चोपड़ा

14 अगस्त को गुरुग्राम में होगा विभाजन विभीषिका राज्य स्तरीय कार्यक्रम, फरीदाबाद से हजारों लोग हों Read More...

8/7/2026 6:22:52 PM
गांव सोतई में जिला रेड क्रॉस सोसायटी एवं विक्टोरा फाउंडेशन ने लगाए 250 पौधे

FARIDABAD NEWS 07 AUG 2026 : GAUTAM   : पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्र के विस्तार एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण के उद्देश्य से जिला रेड क्रॉस सोसायटी, फरीदाबाद एवं Read More...

8/7/2026 6:19:18 PM
गरिमापूर्ण तरीके से मनाया जाएगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस : आयुष सिन्हा

- जिलाभर में 9 अगस्त से शुरू होगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान
- 14 अगस्त को मनाया जाएगा ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस
- जिला के विद्यालयों, महाविद्यालयों औ Read More...

8/7/2026 6:12:34 PM
बारिश के मौसम में बिजली हादसों से बचाव को लेकर डीएचबीवीएन की विशेष अपील

टूटे या ढीले बिजली तारों से दूर रहें, जलभराव वाले क्षेत्रों में न जाएं; बिजली संबंधी समस्या की सूचना तुरंत 1912 या 1800-180-4334 पर दें
संभावित विद्युत खतरे की सूचना व्हाट्सएप नंबर 905096050 Read More...

8/7/2026 6:07:25 PM
किसी भी क्षेत्र में सफलता पाने के लिए कौशल सबसे महत्वपूर्ण आधार : प्रो.संजीव गोयल

स्टार्टअप और उद्यमिता पर विशेष व्याख्यान में कौशल और ग्राहक-केंद्रित सोच पर जोरकार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमशीलता और व्यावहारिक सोच को बढ़ावा देना: प्रो.पवन सिंह  
< Read More...

8/7/2026 6:02:59 PM
डीएवी पब्लिक स्कूल, से.14 में नशे के विरुद्ध एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

FARIDABAD NEWS 07 AUG 2026  GAUTAM :  हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संजय कुमार, आईपीएस के दिशा-निर्देशों तथा संयुक् Read More...

8/7/2026 5:56:49 PM
एक पेड़ मां के नाम अभियान मंत्री विपुल गोयल ने की शुरुआत

FARIDABAD NEWS 07 AUG 2026 : GAUTAM  : सूरजकुंड मार्ग स्थित श्रीसिद्धदाता आश्रम में शुक्रवार को हरियाणा सरकार के स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने …एक पेड़ Read More...


Welcome