- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Sunday,14 June , 2026
NOIDA NEWS 14 JUNE 2026 : GAUTAM : टेंडिशिया एसोसिएशन द्वारा आज ग्राम थोरा, जनपद गौतम बुद्ध नगर में एक निःशुल्क नेत्र जांच एवं स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में विशेष रूप से महिलाओं सहित क्षेत्र के नागरिकों की निःशुल्क नेत्र जांच एवं ब्लड शुगर जांच की गई। साथ ही जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क आंखों के चश्मे भी वितरित किए गए।
इस जनहितकारी शिविर का क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने लाभ उठाया। ग्रामीणों ने संस्था के इस प्रयास की सराहना करते हुए ऐसे स्वास्थ्य शिविरों के नियमित आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया।
टेंडिशिया एसोसिएशन की सदस्य रोमा कोहली ने बताया कि संस्था द्वारा समय-समय पर ग्रामीण एवं स्लम क्षेत्रों में इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर आयोजित किए जाते हैं, ताकि जरूरतमंद लोगों को उनके घर के निकट बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी संस्था समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों के हित में ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम जारी रखेगी।
टेंडिशिया एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था समाज के जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
शिविर के सफल आयोजन में रोमा कोहली, संजीव बब्बर, प्रभात मनोचा, नरेंद्र शर्मा, चरण सिंह, रवि सिक्का, कविता बिजलानी, करण जग्गी, नवीन शर्मा, संजीव अरोड़ा, शिवानी अरोड़ा, राजीव शर्मा, अनूप राणा, सीमा, अनीश अग्रवाल, रेखा चौहान, राज मल्होत्रा, राज छाबड़ा, अब्दुल करीम, दिव्या छाबड़ा, सहज कपूर, रुचि, मीनू एवं मन्नत का विशेष योगदान रहा।
टेंडिशिया एसोसिएशन ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी चिकित्सकों, स्वयंसेवकों एवं ग्रामवासियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
FARIDABAD NEWWS 07 AUG 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद मानसून की एक ही बरसात ने स्मार्ट सिटी की पोल पूरी तरह से खोलकर रख दी है। करोड़ों रुपए की लागत से बनी नई सडक़ें एक ही दिन की बा Read More...
भारत का विभाजन कांग्रेस की साजिश और तुच्छ राजनीति का परिणाम : जगदीश चोपड़ा
14 अगस्त को गुरुग्राम में होगा विभाजन विभीषिका राज्य स्तरीय कार्यक्रम, फरीदाबाद से हजारों लोग हों Read More...
FARIDABAD NEWS 07 AUG 2026 : GAUTAM : पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्र के विस्तार एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण के उद्देश्य से जिला रेड क्रॉस सोसायटी, फरीदाबाद एवं Read More...
- जिलाभर में 9 अगस्त से शुरू होगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान
- 14 अगस्त को मनाया जाएगा ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस
- जिला के विद्यालयों, महाविद्यालयों औ
Read More...
टूटे या ढीले बिजली तारों से दूर रहें, जलभराव वाले क्षेत्रों में न जाएं; बिजली संबंधी समस्या की सूचना तुरंत 1912 या 1800-180-4334 पर दें
संभावित विद्युत खतरे की सूचना व्हाट्सएप नंबर 905096050
Read More...
स्टार्टअप और उद्यमिता पर विशेष व्याख्यान में कौशल और ग्राहक-केंद्रित सोच पर जोरकार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमशीलता और व्यावहारिक सोच को बढ़ावा देना: प्रो.पवन सिंह
<
Read More...
FARIDABAD NEWS 07 AUG 2026 GAUTAM : हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संजय कुमार, आईपीएस के दिशा-निर्देशों तथा संयुक् Read More...
FARIDABAD NEWS 07 AUG 2026 : GAUTAM : सूरजकुंड मार्ग स्थित श्रीसिद्धदाता आश्रम में शुक्रवार को हरियाणा सरकार के स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने …एक पेड़ Read More...