- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Tuesday,23 June , 2026
NEW DELHI NEWS 23 JUNE 2026 : GAUTAM : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संगति फाउंडेशन एवं ईगल स्पेशियली एबल्ड राइडर्स द्वारा इंडिया गेट, नई दिल्ली में एक अनूठे एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अटैचमेंट वाली स्कूटी पर दिव्यांगजनों द्वारा सुगम्य योग का प्रदर्शन किया गया, जो पूरे भारत में अपनी तरह का पहला आयोजन माना जा रहा है।
योग गुरु संदीप कुमार ने सुगम्य योग सत्र का संचालन करते हुए सभी दिव्यांगों को स्वस्थ जीवन, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश दिया। दिव्यांग साथियों का यह उत्साह और संकल्प समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। सुगम्य योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि दिव्यांगजनों का सशक्तिकरण एवं समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का मार्ग भी है। इसी संदेश के साथ सभी दिव्यांगजनों ने सुगम्य योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लियाl
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम "स्वस्थ आयु के लिए योग" था, यह थीम बढ़ती उम्र के साथ शारीरिक सक्रियता, मानसिक शांति और आत्मनिर्भरता बनाए रखने पर केंद्रित है, कार्यक्रम के उपरांत सभी प्रतिभागियों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गयीl
संगति फाउंडेशन एवं ईगल स्पेशियली एबल्ड राइडर्स ने इस सफल आयोजन के लिए आयुष मंत्रालय, दिल्ली (भारत सरकार) तथा कैनर इलेक्ट्रिक कनेक्शन्स, नई दिल्ली का विशेष आभार व्यक्त किया। उनके सहयोग के बिना इस कार्यक्रम का सफल आयोजन संभव नहीं हो पाता।
सुगम्य योग का आयोजन इस बात का सशक्त उदाहरण है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, समर्पण और उचित सहयोग के माध्यम से दिव्यांगजन समाज के समक्ष प्रेरणादायक मिसाल प्रस्तुत कर सकते हैं।
FARIDABAD NEWWS 07 AUG 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद मानसून की एक ही बरसात ने स्मार्ट सिटी की पोल पूरी तरह से खोलकर रख दी है। करोड़ों रुपए की लागत से बनी नई सडक़ें एक ही दिन की बा Read More...
भारत का विभाजन कांग्रेस की साजिश और तुच्छ राजनीति का परिणाम : जगदीश चोपड़ा
14 अगस्त को गुरुग्राम में होगा विभाजन विभीषिका राज्य स्तरीय कार्यक्रम, फरीदाबाद से हजारों लोग हों Read More...
FARIDABAD NEWS 07 AUG 2026 : GAUTAM : पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्र के विस्तार एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण के उद्देश्य से जिला रेड क्रॉस सोसायटी, फरीदाबाद एवं Read More...
- जिलाभर में 9 अगस्त से शुरू होगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान
- 14 अगस्त को मनाया जाएगा ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस
- जिला के विद्यालयों, महाविद्यालयों औ
Read More...
टूटे या ढीले बिजली तारों से दूर रहें, जलभराव वाले क्षेत्रों में न जाएं; बिजली संबंधी समस्या की सूचना तुरंत 1912 या 1800-180-4334 पर दें
संभावित विद्युत खतरे की सूचना व्हाट्सएप नंबर 905096050
Read More...
स्टार्टअप और उद्यमिता पर विशेष व्याख्यान में कौशल और ग्राहक-केंद्रित सोच पर जोरकार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमशीलता और व्यावहारिक सोच को बढ़ावा देना: प्रो.पवन सिंह
<
Read More...
FARIDABAD NEWS 07 AUG 2026 GAUTAM : हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संजय कुमार, आईपीएस के दिशा-निर्देशों तथा संयुक् Read More...
FARIDABAD NEWS 07 AUG 2026 : GAUTAM : सूरजकुंड मार्ग स्थित श्रीसिद्धदाता आश्रम में शुक्रवार को हरियाणा सरकार के स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने …एक पेड़ Read More...