HARYANA

HindustanVision Tuesday,04 August , 2026
स्कूल टीचर संध्या की निर्मम हत्या ने झकझोरा समाज : बलजीत कौशिक

भाजपा राज में महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार : पर्ल चौधरी
PALWAL  NEWS 04 AUG 2026  GAUTAM : सिकरोना स्थित सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षिका संध्या की दिनदहाड़े चाकुओं से गोदकर की गई निर्मम हत्या से पूरे जिले में शोक और आक्रोश का माहौल है। इस दर्दनाक घटना के बाद कांग्रेस के फरीदाबाद जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक  महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष पर्ल चौधरी के साथ पीडित परिवार के निवास फिरोजपुर कलां पर पहुंचे, जहां उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए हरसंभव न्याय दिलाने का भरोसा दिया। वहीं उन्होंने सरस्वती स्कूल पर पहुंचकर मौका मुआयना भी किया।
इसके उपरांत बलजीत कौशिक व पर्ल चौधरी ने फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर इस जघन्य हत्याकांड के आरोपी के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे कानून के तहत कठोरतम सजा दिलाने की मांग की। उन्होंने जिले के सभी निजी एवं सरकारी स्कूलों में मजबूत सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने, प्रवेश व्यवस्था को सख्त बनाने तथा सुरक्षा कर्मियों की अनिवार्य तैनाती किए जाने की भी मांग उठाई, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक ने इस नृशंस हत्याकांड की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह घटना पूरे समाज को झकझोर देने वाली है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी ने शिक्षिका संध्या पर चाकू से कई वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। स्कूल जैसे सुरक्षित माने जाने वाले परिसर में दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने न केवल विद्यार्थियों और अभिभावकों में भय का माहौल पैदा किया है, बल्कि पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में गहरा आक्रोश और दहशत व्याप्त है।
वहीं महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष पर्ल चौधरी ने कहा कि भाजपा राज में महिला सुरक्षित नहीं है। महिलाओं पर अत्चारों की घटना निरंतर बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के मंदिर स्कूल में इस प्रकार का हत्याकाडं की घटना अत्यंत चिंताजनक है और यह सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर दोषी को ऐसी कठोर सजा दिलाई जाए, जो भविष्य में इस तरह के जघन्य अपराध करने वालों के लिए कड़ा संदेश बने। पर्ल चौधरी ने कहा कि स्कूल से मात्र कुछ दूरी पर ही पुलिस चौकी स्थित है फिर कैसे हत्यारा बचकर निकल गया। उन्होंने कहा कि गुडा तत्वों को पुलिस का भी भय नहीं है। महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर्ल चौधरी व जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि पीडित परिवार को न्याय दिलाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। साथ ही राज्य सरकार को सभी शिक्षण संस्थानों में सुरक्षा मानकों की समीक्षा कर आवश्यक सुधार तत्काल लागू करने चाहिए, ताकि शिक्षक, छात्र और कर्मचारी सुरक्षित वातावरण में कार्य और अध्ययन कर सकें।
इस अवसर पर विनोद वर्मा, सुनीता फागना, गजना लांबा, अश्वनी कौशिक, संदीप वर्मा, मनीष बौद्ध, जुबेर खान आदि भी मुख्यरूप से मौजूद थे।

स्कूल टीचर संध्या की निर्मम हत्या ने झकझोरा समाज : बलजीत कौशिक

More News

10/4/2026 6:55:10 PM
खुले दरबार में पहुंचे विभिन्न वर्गों के लोग, मंत्री राजेश नागर ने सुनी समस्याएं

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...

10/4/2026 6:52:38 PM
रक्तदान शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ;  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...

10/4/2026 6:32:18 PM
थैलेसीमिया बच्चों के साथ मोहिंदर खुराना ने मनाया जन्मदिन, खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :  पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...

10/4/2026 6:23:55 PM
आरटीई के पात्र छात्र को दाखिला न देने के मामले में, ग्रैंड कोलंबस की प्रिंसिपल को जारी हुआ पेशी वारंट,

हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...

10/4/2026 6:18:32 PM
पंजाबी समाज को संगठित करने के लिए इंटरनेशनल अरोड़वंश खत्री फाउंडेशन की स्थापना

बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा  
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :
 लंबे समय से असंगठित र Read More...

10/3/2026 7:26:57 PM
ग्रेटर फरीदाबाद को वास्तव में ‘ग्रेटर’ बनाने के लिए मंत्री राजेश नागर को ज्ञापन

 

G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...

10/3/2026 7:23:41 PM
शब्द यात्रा द्वारा शिलांग में भव्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन

FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...

10/2/2026 7:08:06 PM
सरकार और निगम के प्रयासों के साथ जनभागीदारी जरूरी, स्वच्छता को अपनी रोजमर्रा की आदत बनाएं : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...


Welcome