- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Monday,21 September , 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सरस्वती ग्लोबल स्कूल में आयोजित हुई चित्रकला प्रतियोगिता, मंत्री राजेश नागर ने विजेताओं को किया सम्मानित
FARIDABAD NEWS 21 SEP 2026 : GAUTAM : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सरस्वती ग्लोबल स्कूल, सेक्टर-105, फरीदाबाद में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने सपनों के भारत की कल्पना को रंगों और चित्रों के माध्यम से कैनवास पर उकेरा। कार्यक्रम में हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
मंत्री राजेश नागर ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों के मन में भारत के भविष्य को लेकर जो सपने हैं, उन्हें कला के माध्यम से अभिव्यक्त करने का यह एक सुंदर प्रयास है। उन्होंने कहा कि आज के बच्चे ही भविष्य के भारत के निर्माता हैं। इसलिए उन्हें बड़े सपने देखने, अपने लक्ष्य निर्धारित करने और देश के विकास में अपनी भूमिका निभाने के लिए निरंतर प्रेरित किया जाना चाहिए।
राजेश नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘मेरे सपनों का भारत’ जैसी प्रतियोगिताएं बच्चों को अपनी कल्पनाशीलता और रचनात्मकता को सामने रखने का अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वह ऐसा भारत बनाने का सपना देखें, जो विकसित, आत्मनिर्भर, सशक्त और संस्कारों से समृद्ध हो।
प्रतियोगिता के अंतर्गत विद्यार्थियों को तीन आयु वर्गों में विभाजित किया गया था। तीसरी से पांचवीं कक्षा के वर्ग में रिद्धिमान ने प्रथम, आराध्या ने द्वितीय और ओजस्वी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छठवीं से आठवीं कक्षा के वर्ग में यशिका प्रथम, द्रोण द्वितीय और तन्वी तृतीय स्थान पर रहीं। इसी प्रकार नौवीं से बारहवीं कक्षा के वर्ग में श्रेया ने प्रथम, भूमि ने द्वितीय और कन्हैया ने तृतीय स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने रंगों के माध्यम से विकसित और बेहतर भारत को लेकर अपनी कल्पनाओं को प्रस्तुत किया। किसी चित्र में तकनीक और आधुनिक भारत की झलक दिखाई दी तो किसी में पर्यावरण, शिक्षा, स्वच्छता, देशभक्ति और विकास की कल्पना को दर्शाया गया।
इस अवसर पर सरस्वती ग्लोबल स्कूल के अध्यक्ष वाई.के. माहेश्वरी, वाइस चेयरमैन अनुभव माहेश्वरी, प्राचार्य मंजुल माहेश्वरी और शैक्षणिक इंचार्ज फिलोमिना तिगांव सरपंच विक्रम प्रताप नागर प्रमुख रूप से मौजूद रहे। स्कूल प्रबंधन ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों के भीतर रचनात्मक सोच, आत्मविश्वास और सामाजिक सरोकारों की भावना को विकसित करने में सहायक होती हैं।
कार्यक्रम के अंत में विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों को अपनी कल्पना को कला के माध्यम से व्यक्त करने के साथ-साथ देश के भविष्य को लेकर सकारात्मक सोचने का अवसर प्रदान किया।
FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : मानव सेवा समिति द्वारा मानव भवन सेक्टर 10 में मंगलवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मानव कंप्यूटर सेंटर के 7वें बैच की ट्रेनि Read More...
FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा आयोजित सार्वजनिक श्री गणेशोत्सव के अंतर्गत गांधी कॉलोनी स्थित श्री गणेश पार्क में सोमवार, 21 सितम्बर को पं Read More...
FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : संयुक्त निदेशक दुष्यंत पांडे ने दीप प्रज्वलन तथा भगवान धन्वंतरि को माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये, दुष्यंत पांडे Read More...
कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा—फसल बेचने आ रहे किसानों को मिलें सभी सुविधाएं
FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार में खाद्य, नागरि
Read More...
FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : J.C. Bose University of Science and Technology, YMCA, Faridabad, organized a heartfelt farewell ceremony to honour the tenure of its ou Read More...
PALWAL NEWS 21 SEP 2026 : GAUTAM : सहकार भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उदय जोशी के कुशल मार्गदर्शन में सहकार भारती, दी हरियाणा स्पोर्ट्स कोऑपरेटिव लीग मल्टीपर्पस सोसायटी लि Read More...
शिवाय चैरिटेबल फाउंडेशन की पहल, वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों के लिए स्कूल के बाद शैक्षणिक सहयोग
NEW DELHI 21 SEP 2026 : GAUTAM : गरीब एवं Read More...
FARIDABAD NEWS 21 SEP 2026 : GAUTAM : आयुष विभाग, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, फरीदाबाद में 11वें आयुर्वेद दिवस के आयोजन के उपलक्ष्य में आज तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभा Read More...