- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Wednesday,10 January , 2018
Faridabad News, 10 Jan 2018 : सिर के आधे हिस्से में होने वाला दर्द को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यह माइग्रेन का दर्द होता है। माइग्रेन एक ऐसी बीमारी है जिससे आज के समय में लभगभ 15 से 20 प्रतिशत लोग जूझ रहे हैं। इन मरीजों में पुरुषों के मुकाबले महिलाों की संख्या ज्यादा है, लेकन अब इस बीमारी से डरने की जरुरत नहीं है। एक रिसर्च में यह साबित हुआ कि बोटोक्स थैरपी से मरीज का इलाज आसानी से संभव है। यह कहना है कि सेक्टर 16ए स्थित मेट्रो अस्पताल के वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट डॉ रोहित गुप्ता का। डाॅ रोहित गुप्ता ने कहा कि यह एक ऐसी बीमारी है, जो पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में अधिक होती है। यह बीमारी एक दौरे की तरह आती है जिसका असर दो दिन तक रहता है। इस दौरान मरीज को उल्टी, चक्कर, घबराहट और कम दिखाई देने जैसे लक्षण होते हैं। अभी तक दुनियाभर में इस बीमारी का कोई ऐसा इलाज नहीं मिल पाया है जिससे मरीज को पूरी तरह ठीक किया जा सके। माइग्रेन की वजह क्या है? माइग्रेन ब्रेन के अंदर केमिकल बदलाव की वजह से होता है। इसके कई कारण हो सकते हैं। यह चेंज तनाव, खाली पेट रहना, लंबा सफर करना, नींद पूरी न लेने की वजह से भी हो सकता है। इसमें ब्रेन के अंदर का स्पेसिफिक न्यूरो ट्रांसमीटर चेंज हो जाता है। इसे माइग्रेन ट्रिगर कहते हैं। यह दर्द सिर के केवल एक ही भाग में होता है। इस दौरान दिमाग में खून पहुँचाने वाली नसों में कसाव को हटा देता हैं जिस कारण असहनीय दर्द होता है, जो तमाम तरह के पैन किलर खाने पर भी दूर नहीं होता। माइग्रेन का इलाज डॉ राहित गुप्ता ने कहा कि एक रिसर्च के अनुसार माइग्रेन का इलाज बोटोक्स ट्रीटमेंट से संभव है और उन्होंने इसे साबित भी किया है। अभी तक बोटोक्स के इंजेक्शन झुर्रियाँ दूर करने के लिए लगाए जाते हैं। ये इंजेक्शन माथे की झुर्रियाँ दूर करने, नसों में कसाव लाते हैं और नसों को सिकु़डने नहीं देते। इस इलाज से यह साबित हुआ कि अगर माइग्रेन के मरीज को बोटोक्स के इंजेक्शन लगवाएं तो उसे फायदा होता है। ये इंजेक्शन सिर के उस भाग में लगाए जाते हैं, जो इस दर्द का केंद्र होता है। अस्पताल में इस आधार पर माइग्रेन के मरीजों का इलाज शुरु कर दिया गया है। इससे मरीजों को काफी लाभ भी हो रहा है।
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग राज्यमंत्री राजेश नागर ने 21 लाख रुपए देने की करी घोषणा
-समाज के लोगों को अपील करते हुए बोले, मरणोपरांत शोक 13 दिन की बजाय 7 दिन में करें
Read More...
FARIDABAD NEWS 03 FEB 2026 : GAUTAM : हरियाणा रैडक्रॉस सोसाइटी के उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी, महासचिव डॉ. सुनील कुमार तथा आयुष सिन्हा उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला रेड Read More...
FARIDABAD NEWS 03 FEB 2026 : GAUTAM : अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ को 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत किया जाना भारतीय एक्सपोर्ट इंडस्ट्री के लिए न केवल एक बड़ी राहत Read More...
FARIDABAD NEWS 03 FEB 2026 : GAUTAM : हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन (हेड ऑफिस भिवानी-292) यूनिट ओल्ड फरीदाबाद के बिजली कर Read More...
FARIDABAD NEWS 03 FEB 2026 : GAUTAM : कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने आज फ़रीदाबाद के सेक्टर-2 में एक्सिस बैंक की नई शाखा का उद्घाटन किया। उद्घाटन अवसर पर बैंक के वरिष्ठ अ Read More...
पर्यटन को पंख म्हारी नायब सरकार लगारी सै, सूरजकुंड का मेला ना देख्या तो क्या देख्या गीतों पर झूमे दर्शक
FARIDABAD SURAJ KUND MELA. NEWS 02 FEB 2026 : GAUTAM : हरिय Read More...
FARIDABAD NEWS 02 FEB 2026 : GAUTAM : थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित बच्चों को खुश रखने और उनका मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से समाजसेवी संदीप सिंघ Read More...
FARIDABAD NEWS 02 FEB 2026 : GAUTAM : शोटोकन कराटे-डो एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा मापुसा गोवा में आयोजित की गई 10वीं इंटरनेशनल कराटे चैम्पियनशिप 2026 में आरटूएफ मॉर्शल ऑर्ट एक Read More...