SPORTS

HindustanVision Thursday,15 March , 2018
खुलकर सामने आए शमी, कहा- हसीन जहां ने छुपाई थी पहली शादी और बच्चों की बात

New Delhi News, 15 March   2018 ;  भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी अपने पारिवारिक रिश्तों के कारण इन दिनों सुर्खियों में हैं. उनकी पत्नी हसीन जहां ने शमी पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए हैं, इन आरोपों पर अब शमी ने खुलकर जवाब दिया है. शमी ने बताया कि हसीन जहां ने उनसे उनकी पहली शादी और बच्चों की बात छुपाई थी. उन्हें इसके बारे में बाद में पता लगना शुरू हुआ.

एक टीवी इंटरव्यू में शमी ने बताया कि पहले हसीन जहां ने बताया था कि यह उनकी बहन (कज़िन) की बेटियां हैं, यहां तक की उनके दोस्तों-परिवार को भी यही जानकारी थी. शमी ने कहा कि इसके बावजूद भी मैं लगातार उन्हें प्यार करता था, उनका सारा खर्चा उठाता था.

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही हसीन जहां के पहली पति सैफुद्दीन खुद मीडिया के सामने आए थे. सैफुद्दीन ने बताया था कि 2002 में उनकी और हसीन जहां की शादी हुई थी, उनकी दो बेटियां भी थीं. दोनों की शादी 2010 तक चली थी, फिर तलाक हो गया.

लगातार बढ़ रही हैं शमी की मुश्किलें

मोहम्मद शमी की परेशानियां लगातार बढ़ती ही जा रही हैं. बुधवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपनी एंटी करप्शन यूनिट (एसीयू) को शमी मुद्दे की जांच करने के लिए कहा है. एसीयू शमी की पत्नी द्वारा उनपर लगाए गए मैच फिक्सिंग के आरोपों की जांच करेगी.

हसीन जहां ने मीडिया के साथ की बदसलूकी

दो दिन पहले ही हसीन जहां पर जब मीडिया ने सवाल दागे तो वह भड़क उठी थीं. कोलकाता में उन्होंने मीडियाकर्मियों के साथ बदसलूकी की और वीडियो कैमरा भी तोड़ दिया था.

हसीन जहां ने मो. शमी के खिलाफ कोलकाता के लाल बाजार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस ने शमी और उनके परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ आईपीसी की धारा 498A, 323, 307, 376, 506, 328 और 34 के तहत केस दर्ज किया है. इसमें घरेलू हिंसा के आरोप में भी केस दर्ज है. जिन मामलों में शमी पर केस दर्ज किया गया है, वह सभी गैर जमानती धाराएं हैं. कोलकाता पुलिस ने बीसीसीआई से शमी के दक्षिण अफ्रीकी दौरे की जानकारियां भी मांगी थी.  

खुलकर सामने आए शमी, कहा- हसीन जहां ने छुपाई थी पहली शादी और बच्चों की बात

More News

9/22/2026 7:33:36 PM
मानव कंप्यूटर सेंटर के नए बैच की ट्रेनिंग शुरू,

FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : मानव सेवा समिति द्वारा मानव भवन सेक्टर 10 में मंगलवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मानव कंप्यूटर सेंटर के 7वें बैच की ट्रेनि Read More...

9/22/2026 7:30:38 PM
गांधी कॉलोनी श्री गणेश पार्क में भक्ति रस से सराबोर हुआ वातावरण

FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा आयोजित सार्वजनिक श्री गणेशोत्सव के अंतर्गत गांधी कॉलोनी स्थित श्री गणेश पार्क में सोमवार, 21 सितम्बर को पं Read More...

9/22/2026 7:27:32 PM
11वे आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में कार्यशाला का दूसरा दिन

FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : संयुक्त निदेशक दुष्यंत पांडे ने  दीप प्रज्वलन तथा भगवान धन्वंतरि को  माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये, दुष्यंत पांडे Read More...

9/22/2026 7:20:04 PM
किसानों को मंडियों में न हो कोई परेशानी, खरीदी गई फसल का समय पर हो उठान : राजेश नागर

कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा—फसल बेचने आ रहे किसानों को मिलें सभी सुविधाएं
FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM :  
हरियाणा सरकार में खाद्य, नागरि Read More...

9/22/2026 7:17:02 PM
J.C. Bose University Bids Farewell to Outgoing Vice-Chancellor Prof. Rajive Kumar

FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : J.C. Bose University of Science and Technology, YMCA, Faridabad, organized a heartfelt farewell ceremony to honour the tenure of its ou Read More...

9/21/2026 10:20:00 PM
सहकार भारती के तत्वावधान में टी-20 क्रिकेट महासंग्राम सम्पन्न

PALWAL NEWS 21 SEP 2026 : GAUTAM : सहकार भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उदय जोशी के कुशल मार्गदर्शन में सहकार भारती, दी हरियाणा स्पोर्ट्स कोऑपरेटिव लीग मल्टीपर्पस सोसायटी लि Read More...

9/21/2026 9:33:19 PM
हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ते हुए, उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम

 

शिवाय चैरिटेबल फाउंडेशन की पहल, वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों के लिए स्कूल के बाद शैक्षणिक सहयोग

NEW DELHI 21 SEP 2026 : GAUTAM : गरीब एवं Read More...

9/21/2026 9:30:08 PM
11वें आयुर्वेद दिवस के आयोजन हेतु तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

FARIDABAD NEWS 21 SEP 2026 : GAUTAM : आयुष विभाग, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, फरीदाबाद में 11वें आयुर्वेद दिवस के आयोजन के उपलक्ष्य में आज तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभा Read More...


Welcome