SMART CITY

HindustanVision Sunday,02 July , 2017)
फरीदाबाद को स्मार्ट बनाने के लिए वेस्ट मैनेजमेंट सबसे अहम: अमन गोयल

Faridabad News,फरीदाबाद के सेक्टर 15 में पार्क और घरों से निकलने वाले जैविक कूड़े से खाद बनाने के लिए एक पायलट प्रोजेक्ट की शुरूआत की गई है जिसे प्रोजेक्ट कम्पोस्ट का नाम दिया गया है। समर्पण दिल से फाउंडेशन की तरफ से सेक्टर 15 के पार्क में शुरू किए गए इस प्रोजेक्ट का उद्घाटन युवा भाजपा नेता अमन गोयल और डिप्टी मेयर मनमोहन गर्ग ने किया । इस मौके पर बीजेपी के कोषाध्यक्ष श्री नरेंद्र गुप्ता भी मौजूद रहे। अमन गोयल ने कहा कि पार्कों के सौंदर्यकरण और सफाई के लिए वेस्ट मैनेजमेंट सबसे बढ़िया तरीका है। उन्होने कहा कि पत्तों और पेड़ पौंधों के कूड़े से खाद बनाने का ये प्रोजेक्ट फरीदाबाद के पार्कों को स्वच्छ रखने में एक अच्छी पहल साबित हो सकता है। उन्होने समर्पण दिल से फाउंडेशन की तारीफ करते हुए कहा कि ऐसे स्मार्ट प्रोजेक्ट ही पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप से फरीदाबाद को स्मार्ट बना सकते हैं। उन्होने कहा कि जैविक कूड़े से खाद बनाना,रात में शहर की वैक्यूम क्लीनिंग मशीनों से सफाई करना,ये सब ऐसे तरीके हैं जो भविष्य में स्वच्छ फरीदाबाद का आधार बनने वाले हैं। समर्पण दिल से फाउंडेशन के संस्थापक गौतम औसवाल ने बताया कि जल्द ही ऐसा ही प्रोजेक्ट सेक्टर 14 में भी लॉन्च किया जाएगा और अगर ये प्रोजेक्ट कामयाब रहे तो इसे सभी सेक्टरों में लगाने का काम किया जाएगा। जबकि फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य भूपेंद्र खुल्लर ने कहा कि खाद तैयार करने के साथ इस प्रोजेक्ट का मकसद लोगों को सफाई के लिए जागरूक करना भी है। इस मौके पर समर्पण दिल से की को-फाउंडर प्रियंका गर्ग ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के तहत सेक्टर 15 के 300 घरों से 125 से 150 किलो कूड़ा प्रतिदिन एकत्रित किया जाएगा जिसकी खाद बनाई जाएगी। फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य दिलीप वर्मा ने स्थानीय निवासियों से मिल रहे सहयोग की तारीफ करते हुए प्रोजेक्ट की सफलता की उम्मीद जताई। इस मौके पर मौजूद संजय बत्रा, अजय जुनेजा,मोहन सिंह,सुभाष गुप्ता,देवेंद्र गोयल और हरपाल समेत सभी स्थानीय निवासियों ने कूड़े से खाद बनाने के इस अभियान की तारीफ करते हुए पूरे सहयोग का आश्वासन दिया। 

फरीदाबाद को स्मार्ट बनाने के लिए वेस्ट मैनेजमेंट सबसे अहम: अमन गोयल

More News

8/7/2026 8:24:18 PM
मानसून की एक ही बरसात से खुली भाजपा के विकास मॉडल की पोल : सुमित गौड़ 

FARIDABAD NEWWS 07 AUG 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद मानसून की एक ही बरसात ने स्मार्ट सिटी की पोल पूरी तरह से खोलकर रख दी है। करोड़ों रुपए की लागत से बनी नई सडक़ें एक ही दिन की बारिश में धंस गई। शहर के कई इलाकों में जलभराव, टूटी Read More...

8/7/2026 6:40:35 PM
विभाजन की त्रासदी से सीख लेकर राष्ट्र की एकता को और मजबूत करना हमारा दायित्व : विपुल गोयल

भारत का विभाजन कांग्रेस की साजिश और तुच्छ राजनीति का परिणाम : जगदीश चोपड़ा

14 अगस्त को गुरुग्राम में होगा विभाजन विभीषिका राज्य स्तरीय कार्यक्रम, फरीदाबाद से हजारों लोग होंगे शामिल

FARIDABAD NEWS 0 Read More...

8/7/2026 6:22:52 PM
गांव सोतई में जिला रेड क्रॉस सोसायटी एवं विक्टोरा फाउंडेशन ने लगाए 250 पौधे

FARIDABAD NEWS 07 AUG 2026 : GAUTAM   : पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्र के विस्तार एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण के उद्देश्य से जिला रेड क्रॉस सोसायटी, फरीदाबाद एवं विक्टोरा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में गांव स Read More...

8/7/2026 6:19:18 PM
गरिमापूर्ण तरीके से मनाया जाएगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस : आयुष सिन्हा

- जिलाभर में 9 अगस्त से शुरू होगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान
- 14 अगस्त को मनाया जाएगा ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस
- जिला के विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में विशेष कार्यक्रम किए जाएंगे आ Read More...

8/7/2026 6:12:34 PM
बारिश के मौसम में बिजली हादसों से बचाव को लेकर डीएचबीवीएन की विशेष अपील

टूटे या ढीले बिजली तारों से दूर रहें, जलभराव वाले क्षेत्रों में न जाएं; बिजली संबंधी समस्या की सूचना तुरंत 1912 या 1800-180-4334 पर दें
संभावित विद्युत खतरे की सूचना व्हाट्सएप नंबर 9050960500 पर दें : विक्रम सिंह
FARIDABAD Read More...

8/7/2026 6:07:25 PM
किसी भी क्षेत्र में सफलता पाने के लिए कौशल सबसे महत्वपूर्ण आधार : प्रो.संजीव गोयल

स्टार्टअप और उद्यमिता पर विशेष व्याख्यान में कौशल और ग्राहक-केंद्रित सोच पर जोरकार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमशीलता और व्यावहारिक सोच को बढ़ावा देना: प्रो.पवन सिंह  
FARIDABAD NEWS 07 AUG 2026 : GAUTAM :Read More...

8/7/2026 6:02:59 PM
डीएवी पब्लिक स्कूल, से.14 में नशे के विरुद्ध एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

FARIDABAD NEWS 07 AUG 2026  GAUTAM :  हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संजय कुमार, आईपीएस के दिशा-निर्देशों तथा संयुक्त पुलिस आयुक्त, फरीदाबाद एवं ब्यूरो के पुलिस उप-मह Read More...

8/7/2026 5:56:49 PM
एक पेड़ मां के नाम अभियान मंत्री विपुल गोयल ने की शुरुआत

FARIDABAD NEWS 07 AUG 2026 : GAUTAM  : सूरजकुंड मार्ग स्थित श्रीसिद्धदाता आश्रम में शुक्रवार को हरियाणा सरकार के स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने …एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत आश्रम के वृंदावन क्षे Read More...


Welcome