HARYANA

HindustanVision Tuesday,03 February , 2026
समाज के लोग अपने बच्चों की शिक्षा पर दें ध्यान, इसी से समाज प्रदेश व देश का नाम रोशन : राजेश नागर

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग राज्यमंत्री राजेश नागर ने 21 लाख रुपए देने की करी घोषणा
-समाज के लोगों को अपील करते हुए बोले, मरणोपरांत शोक 13 दिन की बजाय 7 दिन में करें
KURUKSHETRA NEWS 03 FEB 2026 : GAUTAM : हरियाणा के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग मंत्री राजेश नागर ने कहा कि गुर्जर समाज के लोग अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलवाने पर ध्यान दें। शिक्षा ही एकमात्र ऐसा जरिया है जिसके माध्यम से समाज, प्रदेश व देश का नाम रोशन होता है। शिक्षित व्यक्ति समाज को ऊपर तक लेकर जाने में अहम भूमिका निभाता है।
हरियाणा के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग राज्यमंत्री राजेश नागर मंगलवार को गुर्जर धर्मशाला के 44 वें स्थापना समारोह में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। राज्यमंत्री राजेश नागर ने धर्मशाला को अपने निजी कोष से 21 लाख रुपए देने की घोषणा की। इसके साथ ही  समाज के किसी भी कार्य के लिए हर समय सहयोग दिए जाने का आश्वासन दिया। राज्यमंत्री राजेश नागर ने कहा कि समाज के लोगों की धर्मशाला के साथ लगती रेलवे की भूमि, कोचिंग सेंटर के लिए सेक्टर में प्लाट की मांग को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सामने रखकर पूरा करवाया जाएगा।
हरियाणा के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग मंत्री राजेश नागर ने कहा कि कुरुक्षेत्र प्रदेश की सीएम सिटी है। यहां पर होने वाले किसी भी कार्य के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मना नहीं करते। गुर्जर समाज द्वारा रखी गई इन मांगों को भी पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र की गुर्जर धर्मशाला सबसे बड़ी धर्मशाला है। जो अन्य धर्मशालाओं में समाज के लोगों के लिए प्रेरणा का काम कर रही है। आज तक इस धर्मशाला में कभी भी चुनाव नहीं हुआ है। दूसरी धर्मशालाओं में जब चुनाव की बात होती है तो कुरुक्षेत्र की धर्मशाला का नाम लेकर उन्हें शांत किया जाता है।
हरियाणा के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग मंत्री राजेश नागर ने समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा कि मरणोपरांत शोक को 13 दिनों तक मनाया जाता है, जो उस समय की प्रथा जब सगे संबंधियों, रिश्तेदारों के पास संपर्क करने के लिए फोन व अन्य फास्ट सुविधा नहीं होती थी। सभी जानकार 13 दिनों के अंदर पहुंचकर शोक व्यक्त करते थे। आज दिन के दिन ही सूचना सभी तक पहुंच जाती है। ऐसे में इस शोक अवधि को 7 दिनों तक किया जाना चाहिए। कई समाज के लोग तो 3-4 दिन तक सीमित रखते हैं। उन्होंने कहा कि भले ही इस परिवारजन 13 दिनों तक अपनी रस्मों को निभाते रहें।
हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि वर्ष 1983 में गुर्जर धर्मशाला के रूप में लगा पौधा अब वट वृक्ष बन चुका है। इस धर्मशाला में हमारे बुजुर्गों ने अपने संस्कार और प्यार को एक-एक ईंट में शामिल किया है। उन्होंने कहा कि शहर में जब भी कोई काम होता है तब सबसे पहले धर्मशालाओं को याद किया जाता है और धर्मशालाएं सरकार व प्रशासन का उम्मीदों से भी बढ़कर सहयोग करती हैं। इस धर्मशाला की सभी मांगों को राज्यमंत्री राजेश नागर के साथ मिलकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तक पहुंचाया जाएगा।
गुर्जर धर्मशाला के प्रधान ऋषिपाल कसाना ने कहा कि धर्मशाला में अब तक सभी प्रधानों ने समाज के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए कार्य किया है। धर्मशाला में युवाओं के लिए छात्रावास तैयार किया है। इसके अलावा कंप्यूटराइज लाइब्रेरी बनाई हुई है। धर्मशाला में रहने व खाने की पूरी व्यवस्था है। उन्होंने समाज के लोगों द्वारा लगातार किए जा रहे सहयोग से सभी का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रीय प्रधान अनंत राम ने भी संबोधित किया।
गुर्जर नेता राव सुरेंद्र सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र की धर्मशाला गुर्जर समाज की सबसे बड़ी धर्मशाला है। धर्मशाला का नाम राष्ट्रीय गुर्जर धर्मशाला रखा जाना चाहिए। इस बात पर समारोह में मौजूद सभी लोगों ने सहमति जताई।
इस मौके पर राष्ट्रीय प्रधान अनंत राम, चेयरमैन राजपाल तंवर, ब्लॉक समिति पिहोवा चेयरपर्सन पिंकी देवी, एडवोकेट ज्ञानचंद कसाना, नरेश आर्य, ओमप्रकाश राठी, प्रेमचंद गांगल, अजमेर सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

समाज के लोग अपने बच्चों की शिक्षा पर दें ध्यान, इसी से समाज प्रदेश व देश का नाम रोशन : राजेश नागर

More News

3/22/2026 9:58:43 PM
बच्चों ने नाटक के जरिए जीवंत किया क्रांतिकारियों का बलिदान

FARIDABAD NEWS 22 MARCH 2026 : GAUTAM : आर्य समाज सेक्टर-7 के तत्वावधान में 'शहीद दिवस' मनाते हुए देश के अमर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साप्ताहिक य Read More...

3/22/2026 8:10:44 PM
38 वीं अंतर-पॉलिटेक्निक एथलेटिक मीट में फरीदाबाद महिला पॉलिटेक्निक को मिला प्रथम स्थान

FARIDABAD NEWS 22 MARCH 2026 : GAUTAM : गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक झज्जर में 18 मार्च से 20 मार्च तक आयोजित 38वीं राज्य स्तरीय अंतर-पॉलिटेक्निक एथलेटिक मीट में राजकीय महिला पॉलिट Read More...

3/22/2026 7:46:42 PM
महारानी वैष्णो देवी मंदिर में माता कुष्मांडा की भव्य पूजा हुई, मेयर ने दरबार में हाजिरी लगाई 

FARIDABAD NEWS 22 MARCH 2026 : GAUTAM :  नवरात्रि के चौथे दिन महारानी वैष्णो देवी मंदिर में मां दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप मां कूष्मांडा की भव्य रूप से पूजा अर्चना की गई. Read More...

3/22/2026 7:40:00 PM
नवरात्रि का चौथा दिन: मां कुष्मांडा की भक्ति में सराबोर रहा श्रीसिद्धदाता आश्रम

FARIDABAD NEWS 22 MARCH 2026 : GAUTAM : .या देवी सर्वभूतेषु मां कूष्मांडा रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।। के भाव से चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन सूरजकु Read More...

3/22/2026 7:31:23 PM
ब्राह्मण सभा ने लिया फैसला शादी समारोहों नहीं बजेगा डी.जे

पंचायत ने 10 कुरीतियों को बंद करने का लिया फैसला
FARIDABAD NEWS 22 MARCH 2026 : GAUTAM : शादी समारोहों व अन्य आयोजनों में चली ऐसी रीतियों का जिनका आज के दौर में Read More...

3/22/2026 7:28:31 PM
जहाँ बेटियाँ केवल जिम्मेदारियाँ नहीं निभातीं बल्कि समाज की दिशा भी तय करती हैं : विपुल गोयल

GURUGRAME NEWS 22 MARCH 2026 : GAUTAM : हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने आज गुरुग्राम में आयोजित ऑल वुमन बाइक रैली में सम्मिलित होकर नारी शक्ति के उत्साह, आ Read More...

3/21/2026 8:20:50 PM
महारानी वैष्णो देवी मंदिर में तीसरे नवरात्रि पर माता चंद्रघंटा की हुई भव्य पूजा अर्चना  

FARIDABAD NEWS 21 MARCH 2026 : GAUTAM :  नवरात्रि के तीसरे दिन महारानी माता वैष्णो देवी मंदिर में मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की भव्य रूप से पूजा की गई. इस Read More...

3/21/2026 7:59:20 PM
के.एल.मेहता वुमन कॉलेज परिसर से प्रारंभ होकर एनआईटी 05 भगत सिंह चौक तक जाएगी पदयात्रा

FARIDABAD NEWS 21 MARCH 2026 : GAUTAM : युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के उद्देश्य से “मेरा युवा भारत – मेरी जिम्मेदारी” थीम पर पदयात्रा का आयोजन Read More...


Welcome