- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Sunday,22 March , 2026
पंचायत ने 10 कुरीतियों को बंद करने का लिया फैसला
FARIDABAD NEWS 22 MARCH 2026 : GAUTAM : शादी समारोहों व अन्य आयोजनों में चली ऐसी रीतियों का जिनका आज के दौर में कोई प्रासिंगगता नहीं बची है उनको बंद करने को लेकर रविवार को जिला फरीदाबाद ब्राह्मण सभा ने अनाज मंडी बल्लभगढ स्थित ब्राह्मण भवन में एक पंचायत का आयोजन का आयोजन हुआ। इस पंचायत में जिलेभर सभी गांवों व शहर की कॉलोनियों व सेक्टरों के मौजिज लोग मौजूद थे। इसके अलावा जिलेभर की सभी सामाजिक संस्थाओं के प्रधान और पदाधिकारी मौजूद रहे। मंच को संचालन एडवोकेट महेश शर्मा ने किया। पंचायत में जिला फरीदाबाद ब्राह्मण सभा के प्रधान बृजमोहन बाति ने पंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे समाज में कुछ रीतियां है जो वर्षो पूर्व समय और काल के अनुरूप शुरू की गई थी। लेकिन आज के मौजूदा समय में इन सभी रीतियों की या तो प्रासिंगता नहीं रही है या उनमे विसंगतियाँ गई हैं । इसके अलावा कुछ ऐसी भी परंपरा शुरू गई है जिनका समाज पर बुरा असर पड रहा है। श्री बातिश ने पंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि शादी समारोहों में डी.जे रंग में भंग डालने का काम करता है। कई बार स्थिति बेहद गंभीर बन जाती है और डी.जे की ध्वनि से सेहत पर भी बुरा असर पडता है, इसलिए शादी समारोहों में डी.जे बंद होना चाहिए। उन्होंने कहा कि लगन सगाई में जो दहेज के सामान की लिस्ट पढने की परंपरा है वह बंद होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के दौर में लगन सगाई समारोह में सत्कार के तौर पर सीमित लोगों को चद्दर देने की परंपरा शुरू हुई है , वह बंद होनी चाहिए। शादी, भात और छूछक में आने वालों की संख्या सीमित रखी जाए। शादी, लगन-सगाई, भात व छूछक मे खर्चा लेने की प्रथा बंद हो। शादी समारोह में सभी को परोसा देने का चलन शुरू है। परोसा देने की परंपरा सिर्फ रिश्तेदारों तक ही सीमित होनी चाहिए।
इसके अलावा स्वर्गवासी हो गए लोगों के उपर चद्दर डालने की प्रथा बंद होनी चाहिए। चद्दर की जगह सामग्री और घी लाने की परंपरा शुरू हो। शोक संतप्त परिवार के घर जो सूखा खाद्य सामग्री ले जाने की प्रथा है वह बंद हो। तेहरवीं से पहले मृतक परिवार के घर भोजन व जलपान का चलन बंद हो। बुर्जुगों की मृत्यु पर होने वाले काज, दिन यानी टेहले में भजन व धार्मिक का ही आयोजन होना चाहिए और मंच में नाचने जैसे आयोजन पूरी तरह से बंद होने चाहिए। टेहले ,दिन, काज में भोजन साधारण हो। अगर पिता जीवित है और माता की मृत्यु होने पर पगड़ी नहीं बांधी जाएगी , सिर्फ शोक सभा का आयोजन होना चाहिए। पगड़ी में सिर्फ सफेद पगडी बांधी जाए। व्यक्तिगत पगड़ी की जगह संस्थागत पगडी बंधे। इसके अलावा रस्म पगडी के अवसर पर पुरषों के साथ महिलाएं भी बैठें ताकि वह उन सामाजिक बातों का हिस्सा बने। इन सभी कुरीतियों को लेकर पंचायत में सभी मौजिज लोगों की राय मांगी गई। पंचायत में मौजूद सभी लोगों ने एकमत से इन सभी कुरीतियों को तुरंत बंद करने की सहमति दी और उसके बाद ध्वनिमत से उक्त सभी कुरीतियों को बंद कर दिया गया और इस फैसले को घर घर पहुंचाने की बात कही गई। इसके अलावा कई ऐसी कुरीतियों पर भी चर्चा हुई जिन पर पंचायत में सहमति नहीं बन पाई। इन कुरीतियों को लेकर सभी ने यह फैसला लिया कि इनकी चर्चा पडोस के जिलों में चर्चा करके फैसला लिया जाए। इस मौके पर मुख्य रूप से डाक्टर रामनारायण भारद्वाज, बृजलाल शर्मा, योगेश गौड़, गिरिराज भारद्वाज शास्त्री, पूर्व विधायक नीरज शर्मा, पराग शर्मा, मास्टर गंगा विष्णु, रविदत्त शर्मा, देवेन्द्र गौड़, कृष्ण कौशिक, न्यादर गौतम, रघु वत्स, जिला पार्षद संदीप शर्मा, जिला पार्षद अनिल पाराशर, सुनील कौशिक, बाबूराम वशिष्ठ, गिर्राज शर्मा आदि गणमान्य लोग मौजूद थे।
FARIDABAD NEWS 22 MARCH 2026 : GAUTAM : आर्य समाज सेक्टर-7 के तत्वावधान में 'शहीद दिवस' मनाते हुए देश के अमर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साप्ताहिक य Read More...
FARIDABAD NEWS 22 MARCH 2026 : GAUTAM : गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक झज्जर में 18 मार्च से 20 मार्च तक आयोजित 38वीं राज्य स्तरीय अंतर-पॉलिटेक्निक एथलेटिक मीट में राजकीय महिला पॉलिट Read More...
FARIDABAD NEWS 22 MARCH 2026 : GAUTAM : नवरात्रि के चौथे दिन महारानी वैष्णो देवी मंदिर में मां दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप मां कूष्मांडा की भव्य रूप से पूजा अर्चना की गई. Read More...
FARIDABAD NEWS 22 MARCH 2026 : GAUTAM : .या देवी सर्वभूतेषु मां कूष्मांडा रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।। के भाव से चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन सूरजकु Read More...
पंचायत ने 10 कुरीतियों को बंद करने का लिया फैसला
FARIDABAD NEWS 22 MARCH 2026 : GAUTAM : शादी समारोहों व अन्य आयोजनों में चली ऐसी रीतियों का जिनका आज के दौर में
Read More...
GURUGRAME NEWS 22 MARCH 2026 : GAUTAM : हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने आज गुरुग्राम में आयोजित ऑल वुमन बाइक रैली में सम्मिलित होकर नारी शक्ति के उत्साह, आ Read More...
FARIDABAD NEWS 21 MARCH 2026 : GAUTAM : नवरात्रि के तीसरे दिन महारानी माता वैष्णो देवी मंदिर में मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की भव्य रूप से पूजा की गई. इस Read More...
FARIDABAD NEWS 21 MARCH 2026 : GAUTAM : युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के उद्देश्य से “मेरा युवा भारत – मेरी जिम्मेदारी” थीम पर पदयात्रा का आयोजन Read More...