HARYANA

HindustanVision Sunday,22 March , 2026
जहाँ बेटियाँ केवल जिम्मेदारियाँ नहीं निभातीं बल्कि समाज की दिशा भी तय करती हैं : विपुल गोयल

GURUGRAME NEWS 22 MARCH 2026 : GAUTAM : हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने आज गुरुग्राम में आयोजित ऑल वुमन बाइक रैली में सम्मिलित होकर नारी शक्ति के उत्साह, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को सराहा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज गुरुग्राम की सड़कों पर दिखाई दे रहा जोश और ऊर्जा केवल एक बाइक रैली नहीं, बल्कि एक नई सोच और नए भारत की तस्वीर है, जहाँ बेटियाँ केवल जिम्मेदारियाँ नहीं निभातीं बल्कि समाज की दिशा भी तय करती हैं।
उन्होंने कहा कि समय के साथ भारत बदल रहा है और इस बदलाव की स्टेयरिंग अब हमारी बेटियों के हाथ में है। आज की महिलाएँ हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और साहस से नई पहचान बना रही हैं। उन्होंने कहा कि जब नारी आगे बढ़ती है तो केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरा समाज और राष्ट्र आगे बढ़ता है।
मंत्री श्री गोयल ने कहा कि हरियाणा की बेटियाँ आज खेल, शिक्षा, प्रशासन और अन्य अनेक क्षेत्रों में देश का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अवसर और विश्वास मिलने पर बेटियाँ केवल परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे देश की शक्ति बनती हैं। उन्होंने युवाओं और अभिभावकों से आह्वान किया कि वे अपनी बेटियों को सीमाओं में बाँधने के बजाय उन्हें आगे बढ़ने का अवसर दें।
उन्होंने यह भी कहा कि आज की बाइक रैली केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि एक सामाजिक संदेश है कि अब बेटियाँ अपने सपनों को पूरा करने के लिए पूरी शक्ति और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रही हैं। साथ ही उन्होंने फिट इंडिया के महत्व पर बल देते हुए कहा कि स्वस्थ जीवनशैली और आत्मविश्वास ही जीवन की हर दौड़ जीतने की शक्ति देता है।
इस अवसर पर उन्होंने सड़क सुरक्षा का संदेश देते हुए कहा कि बाइक चलाते समय हेलमेट पहनना और यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है, ताकि प्रगति के साथ सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सके। उन्होंने इस आयोजन के लिए M3M समूह की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल समाज में सकारात्मक सोच और जागरूकता को बढ़ावा देती हैं।

इसके पश्चात कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल ने फरीदाबाद के साईं विहार एक्सटेंशन, सेक्टर-86 में लगभग 95 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सड़क, पानी एवं सीवर निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। इस परियोजना के माध्यम से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के साथ-साथ स्थानीय निवासियों को बेहतर जनसुविधाएँ उपलब्ध होंगी।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ होना अत्यंत आवश्यक है और सरकार इसी दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से संवाद करते हुए उनकी समस्याएँ सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
मंत्री श्री विपुल गोयल ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल विकास कार्य करना ही नहीं, बल्कि आमजन के जीवन को सुविधाजनक और बेहतर बनाना है। इसी सोच के साथ प्रदेश में बुनियादी ढाँचे को मजबूत करने, नागरिक सुविधाओं का विस्तार करने और जनहित की योजनाओं को गति देने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, क्षेत्रवासी तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कार्यक्रम में पार्षद सचिन शर्मा, सोनू शर्मा (वाइस चेयरमैन मार्केट कमेटी), बुध सिंह डोयला (प्रधान ), टेक चंद , उमेश कौशिक, विनोद प्रधान, वीरेंद्र राणा, मदन चौधरी ,रमेश अधांग (अंचेन), वीरेंद्र योगाचार्य, कमल सैनी , चाचा रणजीत (भुडैना), बाबू राम (भुडैना), शिव शंकर भारद्वाज , दीपक शाक्य जी, अगल जी नेका, धान जी, आईटी विकास, दत्त , अरा , विमल । सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

जहाँ बेटियाँ केवल जिम्मेदारियाँ नहीं निभातीं बल्कि समाज की दिशा भी तय करती हैं : विपुल गोयल

More News

5/7/2026 8:51:09 PM
शब्द यात्रा ने जापान में लहराया भारतीय संस्कृति का परचम

FARIDABAD NEWS 07 MAY 2026 : GAUTAM : 28 अप्रैल से 6 मई तक जापान प्रवास पर गए ‘शब्द यात्रा’ समूह ने टोक्यो स्थित भारतीय दूतावास जापान में एक भव्य साहित्यिक एवं स Read More...

5/7/2026 7:54:06 PM
राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी समझौते से होंगे विभिन्न मामलों के निपटारे : सीजेएम जितेंद्र सिंह

FARIDABAD NEWS 07 MAY 2026 : GAUTAM : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फरीदाबाद द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 09 मई 2026 (शनिवार) को किया जाएगा। यह आयोजन जिला न्यायालय परिसर Read More...

5/7/2026 7:41:08 PM
दहेज शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई होगी, एसडीएम को करें रिपोर्ट : डीसी आयुष सिन्हा

FARIDABAD NEWS 07 MAY 2026 : GAUTAM : हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने आज दहेज निषेध अधिनियम, 1961 के प्रभावी क्रियान्वयन, मामलों की समीक्षा तथा जन-जागरूकता गतिविधियो Read More...

5/7/2026 7:30:14 PM
यूनियन के माध्यम से ज्ञापन रूपी माँग पत्र सौंपे

FARIDABAD NEWS 07 MAY 2026 : GAUTAM : दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम सर्कल फरीदाबाद की तमाम सब डिवीजनों, डिवीजनों में हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित हरियाणा स्टेट इलेक् Read More...

5/7/2026 7:25:22 PM
जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में छात्र कल्याण एवं परामर्श विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

FARIDABAD NEWS 07 MAY 2026 : GAUTAM : जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के कंप्यूटर साइंस एवं एप्लीकेशंस विभाग द्वारा छात्र स्वस्थ्य एवं Read More...

5/7/2026 7:21:13 PM
पंचकुला में भाजपा के पक्ष में मजबूत होता जनसमर्थन,विपुल गोयल ने किया सभाओं को संबोधित

PANCHKULA NEWS 07 MAY 2026 : GAUTAM : पंचकुला में नगर निकाय चुनाव के मद्देनज़र भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जनसमर्थन निरंतर सुदृढ़ होता दिखाई दे रहा है। हरियाणा सरकार के क Read More...

5/7/2026 7:17:03 PM
जीवन ज्योत कौर ने खिलाड़ियों को दी बधाई, कहा- युवा खिलाड़ी देश का नाम करेंगे रोशन

FARIDABAD NEWS 07 MAY 2026 : GAUTAM : ऑल इंडिया फ्रीस्टाइल किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026, जो 1 मई से 4 मई तक राजगढ़, राजस्थान में आयोजित की गई, में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर् Read More...

5/7/2026 7:09:56 PM
अरूट जी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने की मांग

FARIDABAD NEWS 07 MAY 2026 : GAUTAM : समस्त ग्लोबल पंजाबी जागृति सोसायटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सि Read More...


Welcome