- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Thursday,07 May , 2026
FARIDABAD NEWS 07 MAY 2026 : GAUTAM : दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम सर्कल फरीदाबाद की तमाम सब डिवीजनों, डिवीजनों में हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन (हेड ऑफिस भिवानी-292) यूनियन के समस्त पदाधिकारियों के नेतृत्व एवं बिजली कर्मचारियों ने एकत्र होकर नारेबाजी करते हुए अपने अपने संबंधित एसडीओ व एक्सईएन कार्यालयों पर गेट मीटिंगें करते हुए नारेबाजी की । गेट मीटिंग करते हुए कर्मचारियों व कर्मचारी नेताओं ने एचएसईबी वर्कर यूनियन के लेटर पर निगम में लगे अपने सभी कच्चे व पक्के कर्मचारियों के हितों एवं जायज माँगों को देखते हुए यूनियन के माध्यम से ज्ञापन रूपी माँग पत्र सौंपे और अपने माँग पत्र के जरिये निगम मैनेजमेंट से बिजली कर्मचारियों ने अपनी माँग रखी है । कि आगामी आने वाला सीजन यानी मौसम प्रचण्ड गर्मी के साथ साथ आँधी तूफानों एवं बरसात का सिर पर आने को है । जिससे निपटने के लिये बिजली कर्मचारियों को ऐसे मौसम के साथ दो दो हाथ कड़ी मशक्कत के साथ करने पड़ते हैं । इसके लिये निगम अधिकारियों को आमजन में बिजली पर्याप्त मात्रा में मिलने और समय पर सुविधाएं प्राप्त हो इसके लिये चाहिये कि वह अपने कर्मचारियों के लिये वो सभी साजो सामान, साधन और संसाधन पूर्ण रूप से उपलब्ध समय पर करवाये जिसकी उसी सख्त व जल्द जरूरत है । सभी कर्मचारियों के लिये पूर्ण टी एन्ड पी किट दिए जाने की माँग के साथ साथ बरसाती रेन कोट, बेहतर क्वालिटी के शूज़ आदि पर्याप्त उपकरण समय पर दें । इसी माँग को लेकर बिजली कर्मचारियों ने फरीदाबाद सर्कल के अंतर्गत आने वाले चारों जोनों के सभी अधिकारियों को अपने एचएसईबी वर्कर यूनियन के लेटर पैड पर ज्ञापन रूपी माँग पत्र सौंपे । चारों ज़ोन जिनमे बल्लभगढ़ ज़ोन, एनआईटी फरीदाबाद जोन, ओल्ड फरीदाबाद जोन व ग्रेटर फरीदाबाद जोन सम्मलित रहे ।
FARIDABAD NEWS 07 MAY 2026 : GAUTAM : 28 अप्रैल से 6 मई तक जापान प्रवास पर गए ‘शब्द यात्रा’ समूह ने टोक्यो स्थित भारतीय दूतावास जापान में एक भव्य साहित्यिक एवं स Read More...
FARIDABAD NEWS 07 MAY 2026 : GAUTAM : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फरीदाबाद द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 09 मई 2026 (शनिवार) को किया जाएगा। यह आयोजन जिला न्यायालय परिसर Read More...
FARIDABAD NEWS 07 MAY 2026 : GAUTAM : हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने आज दहेज निषेध अधिनियम, 1961 के प्रभावी क्रियान्वयन, मामलों की समीक्षा तथा जन-जागरूकता गतिविधियो Read More...
FARIDABAD NEWS 07 MAY 2026 : GAUTAM : दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम सर्कल फरीदाबाद की तमाम सब डिवीजनों, डिवीजनों में हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित हरियाणा स्टेट इलेक् Read More...
FARIDABAD NEWS 07 MAY 2026 : GAUTAM : जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के कंप्यूटर साइंस एवं एप्लीकेशंस विभाग द्वारा छात्र स्वस्थ्य एवं Read More...
PANCHKULA NEWS 07 MAY 2026 : GAUTAM : पंचकुला में नगर निकाय चुनाव के मद्देनज़र भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जनसमर्थन निरंतर सुदृढ़ होता दिखाई दे रहा है। हरियाणा सरकार के क Read More...
FARIDABAD NEWS 07 MAY 2026 : GAUTAM : ऑल इंडिया फ्रीस्टाइल किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026, जो 1 मई से 4 मई तक राजगढ़, राजस्थान में आयोजित की गई, में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर् Read More...
FARIDABAD NEWS 07 MAY 2026 : GAUTAM : समस्त ग्लोबल पंजाबी जागृति सोसायटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सि Read More...