- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Sunday,22 March , 2026
FARIDABAD NEWS 22 MARCH 2026 : GAUTAM : नवरात्रि के चौथे दिन महारानी वैष्णो देवी मंदिर में मां दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप मां कूष्मांडा की भव्य रूप से पूजा अर्चना की गई. मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने प्रातः कालीन आरती हवन और यज्ञ का शुभारंभ करवाया तथा मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं को नवरात्रों की शुभकामनाएं और बधाई दी. चौथे नवरात्रि पर माता कुष्मांडा के दरबार में नगर निगम फरीदाबाद की मेयर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी विशेष रूप से आरती और हवन यज्ञ में शामिल होने के लिए पहुंची. श्रीमती जोशी ने मंदिर में माता के समक्ष माथा टेका और ज्योत प्रज्वलित की. इस अवसर पर मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने मेयर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी को माता रानी की चुनरी और प्रसाद भेंट किया. माता रानी की पूजा अर्चना करने के बाद मेयर श्रीमती जोशी ने उपस्थित श्रद्धालुओं को नवरात्रों की शुभकामनाएं दी और कहा कि माता रानी की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है. इसलिए वह भी अपने शहर प्रदेश और देश की उन्नति तथा सुख शांति के लिए माता कुष्मांडा के दरबार में पूजा अर्चना करने के लिए आई है. हवन यज्ञ उपरांत मंदिर के प्रधान जगदीश भाटिया ने श्रद्धालुओं को मां दुर्गा के चौथे स्वरूप माता कुष्मांडा की महिमा का वर्णन करते हुए बताया कि माता कुष्मांडा को मंद मुस्कान से ब्रह्मांड उत्पन्न करने वाली 'अंडज' देवी माना जाता है। इस दिन पीले या नारंगी वस्त्र पहनकर, माता को हल्दी मिश्रित जल, पीले फूल, और मालपुए का भोग अर्पित करने से स्वास्थ्य, ऊर्जा और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
घर के पूजा स्थल को गंगाजल से शुद्ध कर माता कूष्मांडा की प्रतिमा/चित्र स्थापित करें। माता को कुमकुम, अक्षत, रोली, और लाल/पीले फूल (गुड़हल या गुलाब) अर्पित करें। माता को मालपुआ, केसर वाला पेठा, या दही का भोग लगाया जाता है.
माता रानी की पूजा करने के अवसर पर ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुंडायै विच्चे नमः" या "या देवी सर्वभूतेषु मां कूष्माण्डा रूपेण संस्थिता" मंत्र का 108 बार जाप करे, जिससे आपको पूजा का पूर्ण फल मिलेगा. अंत में कपूर या घी के दीपक से माता की आरती करें. श्री भाटिया ने बताया कि मां कूष्मांडा सूर्य के समान ऊर्जा प्रदान करती हैं, इसलिए इनकी पूजा से कुंडली में सूर्य दोष दूर होता है। माता कूष्मांडा सभी प्रकार के भय, रोग और कष्टों का नाश करती हैं। श्री भाटिया ने कहा कि जो भी भक्त सच्चे मन से माता रानी की पूजा अर्चना कर अपने मन की मुराद मांगते हैं वह अवश्य पूर्ण होती है.
FARIDABAD NEWS 22 MARCH 2026 : GAUTAM : आर्य समाज सेक्टर-7 के तत्वावधान में 'शहीद दिवस' मनाते हुए देश के अमर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साप्ताहिक य Read More...
FARIDABAD NEWS 22 MARCH 2026 : GAUTAM : गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक झज्जर में 18 मार्च से 20 मार्च तक आयोजित 38वीं राज्य स्तरीय अंतर-पॉलिटेक्निक एथलेटिक मीट में राजकीय महिला पॉलिट Read More...
FARIDABAD NEWS 22 MARCH 2026 : GAUTAM : नवरात्रि के चौथे दिन महारानी वैष्णो देवी मंदिर में मां दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप मां कूष्मांडा की भव्य रूप से पूजा अर्चना की गई. Read More...
FARIDABAD NEWS 22 MARCH 2026 : GAUTAM : .या देवी सर्वभूतेषु मां कूष्मांडा रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।। के भाव से चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन सूरजकु Read More...
पंचायत ने 10 कुरीतियों को बंद करने का लिया फैसला
FARIDABAD NEWS 22 MARCH 2026 : GAUTAM : शादी समारोहों व अन्य आयोजनों में चली ऐसी रीतियों का जिनका आज के दौर में
Read More...
GURUGRAME NEWS 22 MARCH 2026 : GAUTAM : हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने आज गुरुग्राम में आयोजित ऑल वुमन बाइक रैली में सम्मिलित होकर नारी शक्ति के उत्साह, आ Read More...
FARIDABAD NEWS 21 MARCH 2026 : GAUTAM : नवरात्रि के तीसरे दिन महारानी माता वैष्णो देवी मंदिर में मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की भव्य रूप से पूजा की गई. इस Read More...
FARIDABAD NEWS 21 MARCH 2026 : GAUTAM : युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के उद्देश्य से “मेरा युवा भारत – मेरी जिम्मेदारी” थीम पर पदयात्रा का आयोजन Read More...