- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Sunday,06 May , 2018)
New Delhi News, 06 May 2018 ; पश्चिमी विक्षोभ की वजह से दिल्ली एनसीआर व उसके निकटवर्ती राज्यों में अगले दो दिनों में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इसके चलते दिल्ली का तापमान 36 डिग्री तक लुढ़क सकता है। मौसम विभाग का दावा है कि आंधी की तीव्रता 7-8 मई के बीच बढ़ने की संभावना है।
विभाग का यह भी दावा है कि यह तुफान केवल दिल्ली तक सीमित नहीं रहेगा। आसपास के राज्यों (पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश) में भी इसका असर हो सकता है। विभाग के अनुसार पंजाब में अगले 48 से 72 घंटे में हल्की बारिश और आंधी-तूफान आ सकता है।वहीं हिमाचल प्रदेश में आज बारिश की संभावना जताई जा रही है। शिमला, सोलन, हमीरपुर, मंडी, कांगड़ा और ऊना जिलों के लिए 7 और 8 मई को आंधी-तूफान और तेज हवाओं का अलर्ट जारी कर दिया गया है।
भारतीय मौसम विभाग की एक सलाह का उल्लेख करते हुये गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली और फरीदाबाद, बल्लभगढ़, खुर्जा, ग्रेटर नोएडा और बुलंदशहर सहित एनसीआर के कुछ स्थानों पर आज आंधी-तूफान के साथ बारिश आ सकती है। पिछले सप्ताह धूल भरी आंधी आने के कारण पांच राज्यों में 124 लोगों की मौत हो गयी थी और 300 से अधिक लोग घायल हो गये थे।
बता दें कि राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों ने शनिवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार कर गया। सफदरजंग में तापमान शनिवार को 39.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं दूसरी तरफ पालम 40.6, आया नगर 40.8, जफरपुर 40.6 पर पहुंच गए। इसके अलावा लोधी रोड में 39, रिज में 39.5, डीयू में 39.6, मंगेशपुर में 39.8, नजफगढ़ में 39.6 और नरेला में 39.9 डिग्री तक तापमान दर्ज किया गया।
FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : मानव सेवा समिति द्वारा मानव भवन सेक्टर 10 में मंगलवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मानव कंप्यूटर सेंटर के 7वें बैच की ट्रेनिंग शुरू की गई और छठे बैच के सफल विद्यार्थियों को प Read More...
FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा आयोजित सार्वजनिक श्री गणेशोत्सव के अंतर्गत गांधी कॉलोनी स्थित श्री गणेश पार्क में सोमवार, 21 सितम्बर को पं. गोविंद पाठक बृजवासी और पार्टी ने मां भगवती चौकी Read More...
FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : संयुक्त निदेशक दुष्यंत पांडे ने दीप प्रज्वलन तथा भगवान धन्वंतरि को माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये, दुष्यंत पांडे ने कहा कि ईएसआईसी फरीदाबाद अपने बीमा धारकों Read More...
कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा—फसल बेचने आ रहे किसानों को मिलें सभी सुविधाएं
FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री स्वतंत्र Read More...
FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : J.C. Bose University of Science and Technology, YMCA, Faridabad, organized a heartfelt farewell ceremony to honour the tenure of its outgoing Vice-Chancellor, Prof. Rajive Kumar. The ev Read More...
PALWAL NEWS 21 SEP 2026 : GAUTAM : सहकार भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उदय जोशी के कुशल मार्गदर्शन में सहकार भारती, दी हरियाणा स्पोर्ट्स कोऑपरेटिव लीग मल्टीपर्पस सोसायटी लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय Read More...
शिवाय चैरिटेबल फाउंडेशन की पहल, वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों के लिए स्कूल के बाद शैक्षणिक सहयोग
NEW DELHI 21 SEP 2026 : GAUTAM : गरीब एवं वंचित बच्चों की शिक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य Read More...
FARIDABAD NEWS 21 SEP 2026 : GAUTAM : आयुष विभाग, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, फरीदाबाद में 11वें आयुर्वेद दिवस के आयोजन के उपलक्ष्य में आज तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ईएसआईसी मेडिकल Read More...