- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Sunday,06 May , 2018)
New Delhi News, 06 May 2018 ; बीजेपी के नेताओं की ओर से दिए जा रहे विवादित बयानों में कोई कमी नहीं आ रही है. पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पार्टी के नेताओं को बेतुका बयान देने से बचने की सलाह दी थी, लेकिन इसका उन पर कोई असर पड़ता नहीं दिख रहा.
खुद को अनुशासित पार्टी कहने वाली बीजेपी की ओर से विवादित बयान अब मध्य प्रदेश के आगर मालवा के विधायक की ओर से दिया गया है. मालवा के बीजेपी विधायक गोपाल परमार ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि बाल विवाह पर अंकुश लगने के बाद से ही लव जेहाद शुरू हो गया है. साथ ही उन्होंने बाल विवाह के फायदे भी गिना डाले.
बाल विवाह के गिनाए फायदे
बीजेपी विधायक गोपाल परमार ने कौशल विकास से संबंधित एक कार्यक्रम में महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा, 'पहले गांव में बच्चों की शादी बचपन में हो जाती थी, तो उस व्यक्ति की मानसिकता सेफ हो जाती थी, आज अगर किसी की शादी सही समय पर नहीं होती, वो भटक जाता है और फिर लव जेहाद जैसी घटनाएं होती हैं.'
उन्होंने कहा कि पहले हमारे बड़े बुजुर्ग शादी तय करते थे, भले ही वह बचपन में हो जाते थे, लेकिन वो संबंध ज्यादा टिके रहते थे. यह जबसे 18 साल की बीमारी सरकार ने चालू की है, तो बहुत सारी लड़कियां भागने लगीं. इससे लव जेहाद का बुखार चालू हो गया.
उन्होंने आगे कहा कि हमें हमारे घर में ध्यान ही नहीं है कि हमारी छोरी क्या कर रही हैं, कह कर जा रही है कि कोचिंग क्लास जा रही हूं. यह ध्यान कौन रखेगा. अगर वह किसी के साथ चली गई तो आपकी इज्जत के साथ खिलवाड़ हो जाएगा, इसलिए आपकी जिम्मेदारी बनती है कि लड़की गई तो गई कहां.
बीजेपी विधायक ने यह भी सलाह दी देश में लव जेहाद की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और उनकी वजह यही है कि सही उम्र में शादी नहीं होना. मां-बाप को भी इस बारे में सोचना चाहिए कि वे अपने बच्चों की समय पर शादी कर दें.
इन दिनों बीजेपी की ओर से नेताओ द्वारा जमकर विवादित बोल बोले जा रहे हैं. कुछ समय पहले एएमयू में जिन्ना की तस्वीर पर मचे विवाद पर यूपी के बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा था कि वह भारत के लोकतंत्र में जल्लाद थे.
वहीं त्रिपुरा में बीजेपी के सीएम बिप्लब कुमार देब भी कई विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहे. पहले उन्होंने महाभारत युग के दौरान इंटरनेट के वजूद की बात कही थी. इसके कुछ दिन बाद उन्होंने युवाओं को सलाह देते हुए कहा था कि नेताओं से नौकरी मांगने की बजाए उन्हें पान की दुकान खोलनी चाहिए.
FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : मानव सेवा समिति द्वारा मानव भवन सेक्टर 10 में मंगलवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मानव कंप्यूटर सेंटर के 7वें बैच की ट्रेनिंग शुरू की गई और छठे बैच के सफल विद्यार्थियों को प Read More...
FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा आयोजित सार्वजनिक श्री गणेशोत्सव के अंतर्गत गांधी कॉलोनी स्थित श्री गणेश पार्क में सोमवार, 21 सितम्बर को पं. गोविंद पाठक बृजवासी और पार्टी ने मां भगवती चौकी Read More...
FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : संयुक्त निदेशक दुष्यंत पांडे ने दीप प्रज्वलन तथा भगवान धन्वंतरि को माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये, दुष्यंत पांडे ने कहा कि ईएसआईसी फरीदाबाद अपने बीमा धारकों Read More...
कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा—फसल बेचने आ रहे किसानों को मिलें सभी सुविधाएं
FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री स्वतंत्र Read More...
FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : J.C. Bose University of Science and Technology, YMCA, Faridabad, organized a heartfelt farewell ceremony to honour the tenure of its outgoing Vice-Chancellor, Prof. Rajive Kumar. The ev Read More...
PALWAL NEWS 21 SEP 2026 : GAUTAM : सहकार भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उदय जोशी के कुशल मार्गदर्शन में सहकार भारती, दी हरियाणा स्पोर्ट्स कोऑपरेटिव लीग मल्टीपर्पस सोसायटी लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय Read More...
शिवाय चैरिटेबल फाउंडेशन की पहल, वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों के लिए स्कूल के बाद शैक्षणिक सहयोग
NEW DELHI 21 SEP 2026 : GAUTAM : गरीब एवं वंचित बच्चों की शिक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य Read More...
FARIDABAD NEWS 21 SEP 2026 : GAUTAM : आयुष विभाग, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, फरीदाबाद में 11वें आयुर्वेद दिवस के आयोजन के उपलक्ष्य में आज तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ईएसआईसी मेडिकल Read More...