- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Wednesday,09 May , 2018)
New Delhi News, 09 May 2018 ; ताजमहल के खराब रख-रखाव पर सुप्रीम कोर्ट ने पुरातत्व विभाग (ASI) को कड़ी फटकार लगाई है। इसके बाद केंद्र ने सख्त कदम उठाते हुए प्राचीन धरोहर की रक्षा के लिए अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों की मदद लेने की बात कही है।
जस्टिस मदन बी लोकुर ने ताजमहल के रंग बदलने पर चिंता व्यक्त की। साथ ही संबंधित अधिकारियों से इसे रोकने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में भी पूछा। इस पर ASI ने बताया कि ताज के बदलते रंग की वजह गंदे मोजे, ताज पर मौजूद कीड़े और काई है।
ASI के जवाब पर हैरान हुआ कोर्ट
इस जवाब पर हैरानी जताते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि क्या यह संभव है कि काई उड़ कर छत पर पहुंच गई! कोर्ट ने ASI के लचर रवैये पर फटकार लगाई और कहा कि समस्या यह है कि ASI मानने के लिए तैयार ही नहीं कि कोई दिक्कत है। अगर ASI ने जिम्मेदारी से अपना काम किया होता तो यह स्थिति पैदा ही नहीं होती।
सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि शायद वक्त आ गया है कि हम ताज के संरक्षण के लिए बिना ASI के ही समाधान खोजे। कोर्ट ने आगे कहा कि 22 साल पहले, 1996 में दिए हमारे आदेश पर अब तक अमल नहीं हो पाया है।
बहरहाल कोर्ट ने चार हफ्ते के अंदर सरकार से हलफनामा दाखिल करने को कहा है।
विदेशी विशेषज्ञों को सौंपेंगे ताजमहल
वहीं, केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि वह ताजमहल की रक्षा और संरक्षण के मुद्दे को देखने के लिए अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की नियुक्ति पर विचार कर रहा है।
क्या इस वजह से खराब हो रहा है ताज?
इसी बीच याचिकाकर्ता और पर्यावरणविद एमसी मेहता ने कहा कि सरकार ताज के पास लगातार बांध बना कर पानी रोक रही है। इस वजह से यमुना में पानी का प्रवाह खत्म हो गया है। यह मृत नदी में तब्दील हो गई है। मछलियों के न रहने से काई और कीड़े पैदा हो रहे हैं। सरकार यह बताए कि उसके कितने बांध बनाने की योजना है?
बदलते रंग पर जताई थी चिंता
बता दें कि कुछ दिनों पहले भी सुप्रीम कोर्ट ने ताजमहल के बदलते रंग पर चिंता जाहिर की थी। कोर्ट ने सरकार से पूछा था कि ताज पहले पीला पड़ गया, उसके बाद भूरा और अब हरा हो रहा है, आखिर ऐसा क्यों हो रहा है?
फोटो देखने के बाद लगाई थी फटकार
याचिकाकर्ता पर्यावरणविद एमसी मेहता ने कोर्ट रूम में ताज के बदलते रंग को साबित करने के लिए कुछ फोटोग्राफ सौंपे थे।
इन तस्वीरों को देखने के बाद SC ने सरकार की ओर से पेश हुए ASG ए एन एस नंदकर्णी को कहा था कि वह देश-विदेश के एक्सपर्ट की सहायता ले, जो यह तय कर सके कि क्या वाकई ताजमहल को नुकसान पहुंचा है। अगर हां, तो इस नुकसान की भरपाई कैसे हो सकती है?
कोर्ट ने टिप्पणी की थी कि हमे नहीं पता कि आपके पास एक्सपर्ट हैं या नहीं, लेकिन अगर हैं तो साफ है कि आप उसका इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं या फिर आप परवाह नहीं करते।
इस पर ASG ए एन एस नंदकर्णी ने कोर्ट को बताया था कि ताज को संरक्षण और रखरखाव का काम पुरातत्व विभाग करता है। इसी मामले पर आज सुनवाई हुई।
FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : मानव सेवा समिति द्वारा मानव भवन सेक्टर 10 में मंगलवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मानव कंप्यूटर सेंटर के 7वें बैच की ट्रेनिंग शुरू की गई और छठे बैच के सफल विद्यार्थियों को प Read More...
FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा आयोजित सार्वजनिक श्री गणेशोत्सव के अंतर्गत गांधी कॉलोनी स्थित श्री गणेश पार्क में सोमवार, 21 सितम्बर को पं. गोविंद पाठक बृजवासी और पार्टी ने मां भगवती चौकी Read More...
FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : संयुक्त निदेशक दुष्यंत पांडे ने दीप प्रज्वलन तथा भगवान धन्वंतरि को माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये, दुष्यंत पांडे ने कहा कि ईएसआईसी फरीदाबाद अपने बीमा धारकों Read More...
कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा—फसल बेचने आ रहे किसानों को मिलें सभी सुविधाएं
FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री स्वतंत्र Read More...
FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : J.C. Bose University of Science and Technology, YMCA, Faridabad, organized a heartfelt farewell ceremony to honour the tenure of its outgoing Vice-Chancellor, Prof. Rajive Kumar. The ev Read More...
PALWAL NEWS 21 SEP 2026 : GAUTAM : सहकार भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उदय जोशी के कुशल मार्गदर्शन में सहकार भारती, दी हरियाणा स्पोर्ट्स कोऑपरेटिव लीग मल्टीपर्पस सोसायटी लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय Read More...
शिवाय चैरिटेबल फाउंडेशन की पहल, वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों के लिए स्कूल के बाद शैक्षणिक सहयोग
NEW DELHI 21 SEP 2026 : GAUTAM : गरीब एवं वंचित बच्चों की शिक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य Read More...
FARIDABAD NEWS 21 SEP 2026 : GAUTAM : आयुष विभाग, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, फरीदाबाद में 11वें आयुर्वेद दिवस के आयोजन के उपलक्ष्य में आज तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ईएसआईसी मेडिकल Read More...