- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Friday,01 June , 2018)
New Delhi News, 01 June 2018 ; देशभर के किसान अपनी मांगों को लेकर 1 से 10 जून तक शहरों में दूध और सब्जियों की सप्लाई बंद रखेंगे। इस देशव्यापी आंदोलन में 172 किसान जत्थेबंदियां हिस्सा ले रही हैं। आंदोलन को भारतीय किसान यूनियन (राजेवाल) लीड करेगी। किसान संगठनों की ओर से सप्लाई बंद करने की कॉल का असर वीरवार को खन्ना की सब्जी मंडी में देखा गया। लोग जरूरत की सब्जियों को बल्क में खरीदते दिखे।
आज से शहरी लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं क्योंकि किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 10 जून तक शहरों में दूध व सब्जी की सप्लाई बंद करने की घोषणा की है। सब्जी मंडियां चाहे खुली रहेगीं, परन्तु सब्जी मंडी का कारोबार जरूर प्रभावित होगा। किसान संगठनों का कहना है कि इस दौरान किसान भी शहरों से कोई चीज नहीं खरीदेंगे। हालांकि यह राहत जरूर है कि अगर शहरी लोग गांव में दूध, सब्जी खरीदने आते हैं तो उन्हें यह उपलब्ध करवा दिया जाएगा। कर्जमाफी और सभी फसलों की खरीद यकीनी बनाने व लागत पर 50 फीसद लाभ आदि की मांगों को लेकर किसानों ने दूध, सब्जी की सप्लाई बंद करने का फैसला किया है। संगठन गांव-गांव में मुनादी कर किसानों को लामबंद करने में जुटे हैं।
भारतीय किसान यूनियन राजेवाल समेत पंजाब के तमाम किसान संगठन इस मुद्दे को लेकर एक मंच हैं। उन्होंने बताया कि किसानों की सबसे बड़ी मांग उन्हें 18 हजार रुपए महीना आय सुनिश्चित करवाना है। आंकड़े बताते हैं किसानों पर चढ़ा हुआ कर्ज, कर्ज नहीं है बल्कि यह सरकार द्वारा उन्हें उनकी फसलों की पूरी कीमत न देने के कारण चढ़ा है। उधर, डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर भी किसानों में गुस्सा है। इन दिनों जब धान की रोपाई शुरू होनी है, डीजल के दाम आए दिन बढ़ाकर किसानों पर आर्थिक बोझ बढ़ाया जा रहा है। इस संबंध में जब पंजाब मंडी के डी.एम.ओ. वरिंदर खेड़ा से बात की तो उन्होंने कहा कि शहर की सभी मंडियां खुली रहेंगी। जो भी व्यापारी मंडी में आएगा उसका माल खरीदा जाएगा। किसानों की ओर से की जा रही हड़ताल का कारोबार पर कुछ प्रभाव तो पड़ेगा लेकिन मंडियों में कारोबार जारी रहेगा।
FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : मानव सेवा समिति द्वारा मानव भवन सेक्टर 10 में मंगलवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मानव कंप्यूटर सेंटर के 7वें बैच की ट्रेनिंग शुरू की गई और छठे बैच के सफल विद्यार्थियों को प Read More...
FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा आयोजित सार्वजनिक श्री गणेशोत्सव के अंतर्गत गांधी कॉलोनी स्थित श्री गणेश पार्क में सोमवार, 21 सितम्बर को पं. गोविंद पाठक बृजवासी और पार्टी ने मां भगवती चौकी Read More...
FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : संयुक्त निदेशक दुष्यंत पांडे ने दीप प्रज्वलन तथा भगवान धन्वंतरि को माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये, दुष्यंत पांडे ने कहा कि ईएसआईसी फरीदाबाद अपने बीमा धारकों Read More...
कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा—फसल बेचने आ रहे किसानों को मिलें सभी सुविधाएं
FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री स्वतंत्र Read More...
FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : J.C. Bose University of Science and Technology, YMCA, Faridabad, organized a heartfelt farewell ceremony to honour the tenure of its outgoing Vice-Chancellor, Prof. Rajive Kumar. The ev Read More...
PALWAL NEWS 21 SEP 2026 : GAUTAM : सहकार भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उदय जोशी के कुशल मार्गदर्शन में सहकार भारती, दी हरियाणा स्पोर्ट्स कोऑपरेटिव लीग मल्टीपर्पस सोसायटी लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय Read More...
शिवाय चैरिटेबल फाउंडेशन की पहल, वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों के लिए स्कूल के बाद शैक्षणिक सहयोग
NEW DELHI 21 SEP 2026 : GAUTAM : गरीब एवं वंचित बच्चों की शिक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य Read More...
FARIDABAD NEWS 21 SEP 2026 : GAUTAM : आयुष विभाग, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, फरीदाबाद में 11वें आयुर्वेद दिवस के आयोजन के उपलक्ष्य में आज तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ईएसआईसी मेडिकल Read More...