- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Saturday,02 June , 2018)
Uttarakhand News, 02 June 2018 ; उत्तराखंड में शुक्रवार शाम को बदले मौसम ने फिर तबाही मचाई। नैनीताल के बेतालघाट में बादल फटने से लोगों के घरों और दुकानों में मलबा घुस गया। वहीं पिथौरागढ़, टिहरी, उत्तरकाशी और पौड़ी में अतिवृष्टि से खासा नुकसान हुआ है।पौड़ी में गैशालाएं दब गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि कोई जान-माल का कोई नुकसान नही पहुंचा है। लेकिन इससे लोगों के घरों में काफी नुकसान हुआ है।
मौसम के अचानक करवट बदलने के साथ ही उत्तराखंड के कर्इ जिलों में भारी बारिश शुरू हो गई है। नैनीताल के बेताल घाट में बादल फटने से भारी तबाही मची है। भारी बारिश ने भारत-नेपाल सीमा पर काली और गोरी नदी घाटी क्षेत्र में जमकर कहर बरपाया है।उत्तराखंड में मौसम करवट बदल रहा है। कभी धूप तो कभी बारिश ने लोगों के जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। कुमाऊं के ज्यादातर जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही है।
बलुवाकोट और डीडीहाट तहसील के तल्लाबगड़ क्षेत्र में डेढ़ घंटे की भारी बारिश से लोग दहशत में है। इसके साथ ही नदी-नाले भी उफान पर है।
जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है। शुक्रवार को बादल फटने के बाद करीब एक दर्जन दुकानों-मकानों में मलबा और पानी घुसा है। नालों का पानी खेतों में आने से खेत मलबे से पट गए हैं। जौलजीबी तल्ला-बगड़ मार्ग लखनपुर के पास मलबा आने से बंद हो गया है। इसके साथ ही क्षेत्र के तीन और मार्ग भी बंद है। हालांकि, मार्गों को खुलवाने के लिए लोकनिर्माण विभाग की टीम मौके पर पहुंच गर्इ है।थलीसैंण के बमोर्थ गांव में शुक्रवार शाम शाम साढ़े चार बजे बादल फटने से पांच गोशालाएं दब गई। घटना की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। बताया गया है कि कुछ मवेशी भी मलबे में दब गए हैं।
दो से तीन पुलिया भी बह गई है। इसके अलावा बारातघर और ग्रामीणों के भवनों को भी नुकसान हुआ है। बारिश से जगह-जगह रास्ते में मलबा आ गया है। इससे मार्ग बंद होने से घटनास्थल पर पहुंचने में दिक्कत हो रही है। इसी ब्लॉक के एक अन्य गांव स्योली तल्ली में भी बारिश से नुकसान हुआ है। यहां दो दोपहिया वाहन बहने की सूचना है।
वहीं टहरी में घनसाली के भिलंगना ब्लॉक में शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे भारी बारिश होने से कई गदेरे उफान पर आ गए, जिससे दो पुलिया, खेत, पेयजल लाइनें और पैदल रास्ते क्षतिग्रस्त हो गए। गांव की दर्जनों नाली खेती में भी मलबा घुस गया। कोटी फैगूल में पडागली और इंद्रोला गांव की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई और खेतों में मलबा घुस गया। तेज बारिश के साथ गदेरे के उफान पर आने से ग्रामीण खासे दहशत में हैं।
FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : मानव सेवा समिति द्वारा मानव भवन सेक्टर 10 में मंगलवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मानव कंप्यूटर सेंटर के 7वें बैच की ट्रेनिंग शुरू की गई और छठे बैच के सफल विद्यार्थियों को प Read More...
FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा आयोजित सार्वजनिक श्री गणेशोत्सव के अंतर्गत गांधी कॉलोनी स्थित श्री गणेश पार्क में सोमवार, 21 सितम्बर को पं. गोविंद पाठक बृजवासी और पार्टी ने मां भगवती चौकी Read More...
FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : संयुक्त निदेशक दुष्यंत पांडे ने दीप प्रज्वलन तथा भगवान धन्वंतरि को माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये, दुष्यंत पांडे ने कहा कि ईएसआईसी फरीदाबाद अपने बीमा धारकों Read More...
कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा—फसल बेचने आ रहे किसानों को मिलें सभी सुविधाएं
FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री स्वतंत्र Read More...
FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : J.C. Bose University of Science and Technology, YMCA, Faridabad, organized a heartfelt farewell ceremony to honour the tenure of its outgoing Vice-Chancellor, Prof. Rajive Kumar. The ev Read More...
PALWAL NEWS 21 SEP 2026 : GAUTAM : सहकार भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उदय जोशी के कुशल मार्गदर्शन में सहकार भारती, दी हरियाणा स्पोर्ट्स कोऑपरेटिव लीग मल्टीपर्पस सोसायटी लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय Read More...
शिवाय चैरिटेबल फाउंडेशन की पहल, वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों के लिए स्कूल के बाद शैक्षणिक सहयोग
NEW DELHI 21 SEP 2026 : GAUTAM : गरीब एवं वंचित बच्चों की शिक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य Read More...
FARIDABAD NEWS 21 SEP 2026 : GAUTAM : आयुष विभाग, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, फरीदाबाद में 11वें आयुर्वेद दिवस के आयोजन के उपलक्ष्य में आज तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ईएसआईसी मेडिकल Read More...