UTTAR PRADESH

HindustanVision Wednesday,01 March , 2023)
इतिहास के पन्ने पलटने लगोगे तो अपने को गुलाम के बजाए हुक्मरान पाओगे : लक्ष्य

LUCKNOW NEWS 01 MAR 2023 : भारतीय समन्वय संगठन (लक्ष्य) की गोसाईं गंज की टीम द्वारा "लक्ष्य गांव-गांव की ओर" अभियान के तहत लखनऊ के गोसाईं गंज  क्षेत्र के गांव मिहीलाल खेड़ा में एक कैडर कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें बहुजन समाज के कई गांवों के लोगों ने विशेषतौर से युवाओं और महिलाओं ने हिस्सा लिया।   इतिहास के पन्ने पलटने लगोगे तो अपने को गुलाम के बजाए हुक्मरान पाओगे। जिस समाज के लोग अपने इतिहास को जानते हैं वे ही इतिहास को बदलते हैं अगर बहुजन समाज के लोग अपने गौरवशाली इतिहास को जान जायेंगे तो इतिहास बदल कर रख देंगे। ऐसा हमारे महापुरुषों ने समय पर करके दिखाया भी है जैसे तथागत गौतम ने विश्व को मानवता व समानता का संदेश देकर देश में व्याप्त ऊंच नीच को खत्म कर दिया तथा विश्व के तमाम देशों ने बुद्ध द्वारा बताए गए वैज्ञानिक मार्ग पर चलकर सबसे विकसित देशों की श्रेणी में स्थापित कर लिया। वहीं बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर ने देश को विश्व का बेहतरीन संविधान देकर देश में व्याप्त खड़ी व्यवस्था को चकनाचूर कर दिया और देश के सभी नागरिकों को बराबरी दे दी, वहीं सभी के लिए  विकास  के दरवाजे खोल दिए।

मान्यवर कांशीराम साहब ने तो देश के बहुजन समाज को जो हजारों वर्षों से मांगने वाली लाइन में खड़ा था उसको अपने अथक परिश्रम से और एक नोट और एक वोट की अहमियत को समझाकर उनको देने वाली लाइन में खड़ा कर दिया अर्थात् हुक्मरान बना दिया। यह बात लक्ष्य कमांडरों ने अपने संबोधन में कही।

उन्होंने समाज से अपील करते हुए कहा कि आओ मिलकर अपने गौरवशाली इतिहास को समझें और समाज को समझाएं ताकि इतिहास में बहुजन समाज की नई कड़ियां जुड़ सके।

इस अवसर पर लक्ष्य के यूथ कमांडरों ने एक बाइक रैली भी निकाली जो कई गांवों से होती हुई और जोशीले नारे लगाते हुए कैडर कैंप स्थल पर पहुंची।

इस कैडर कैंप में लक्ष्य कमांडर रेखा आर्या, अंजु सिंह, राज कुमारी कौशल, विजय लक्ष्मी गौतम, अनीता गौतम, नीलम चौधरी,कुसमा रावत, बबलू कनौजिया, श्रवण रावत, शिव नारायण गौतम, अभिषेक गौतम, एस पी कौशल,डॉ खजान सिंह व लक्ष्य यूथ कमांडर विनय प्रेम व शैलेंद्र राजवंशी ने हिस्सा लिया।

इस कैडर कैंप के आयोजन की कमान लक्ष्य यूथ कमांडर वीरेंद्र गौतम, मोहित गौतम, अमन गौतम, रविंद्र यादव, विजय गौतम, अभिमन्यु गौतम, राम प्रसाद गौतम, जय प्रकाश कन्नौजिया व दलीप गौतम ने संभाली।

 

इतिहास के पन्ने पलटने लगोगे तो अपने को गुलाम के बजाए हुक्मरान पाओगे : लक्ष्य

More News

9/22/2026 7:33:36 PM
मानव कंप्यूटर सेंटर के नए बैच की ट्रेनिंग शुरू,

FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : मानव सेवा समिति द्वारा मानव भवन सेक्टर 10 में मंगलवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मानव कंप्यूटर सेंटर के 7वें बैच की ट्रेनिंग शुरू की गई और छठे बैच के सफल विद्यार्थियों को प Read More...

9/22/2026 7:30:38 PM
गांधी कॉलोनी श्री गणेश पार्क में भक्ति रस से सराबोर हुआ वातावरण

FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा आयोजित सार्वजनिक श्री गणेशोत्सव के अंतर्गत गांधी कॉलोनी स्थित श्री गणेश पार्क में सोमवार, 21 सितम्बर को पं. गोविंद पाठक बृजवासी और पार्टी ने मां भगवती चौकी Read More...

9/22/2026 7:27:32 PM
11वे आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में कार्यशाला का दूसरा दिन

FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : संयुक्त निदेशक दुष्यंत पांडे ने  दीप प्रज्वलन तथा भगवान धन्वंतरि को  माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये, दुष्यंत पांडे  ने कहा कि ईएसआईसी फरीदाबाद अपने बीमा धारकों Read More...

9/22/2026 7:20:04 PM
किसानों को मंडियों में न हो कोई परेशानी, खरीदी गई फसल का समय पर हो उठान : राजेश नागर

कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा—फसल बेचने आ रहे किसानों को मिलें सभी सुविधाएं
FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM :  
हरियाणा सरकार में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री स्वतंत्र Read More...

9/22/2026 7:17:02 PM
J.C. Bose University Bids Farewell to Outgoing Vice-Chancellor Prof. Rajive Kumar

FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : J.C. Bose University of Science and Technology, YMCA, Faridabad, organized a heartfelt farewell ceremony to honour the tenure of its outgoing Vice-Chancellor, Prof. Rajive Kumar. The ev Read More...

9/21/2026 10:20:00 PM
सहकार भारती के तत्वावधान में टी-20 क्रिकेट महासंग्राम सम्पन्न

PALWAL NEWS 21 SEP 2026 : GAUTAM : सहकार भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उदय जोशी के कुशल मार्गदर्शन में सहकार भारती, दी हरियाणा स्पोर्ट्स कोऑपरेटिव लीग मल्टीपर्पस सोसायटी लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय Read More...

9/21/2026 9:33:19 PM
हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ते हुए, उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम

 

शिवाय चैरिटेबल फाउंडेशन की पहल, वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों के लिए स्कूल के बाद शैक्षणिक सहयोग

NEW DELHI 21 SEP 2026 : GAUTAM : गरीब एवं वंचित बच्चों की शिक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य Read More...

9/21/2026 9:30:08 PM
11वें आयुर्वेद दिवस के आयोजन हेतु तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

FARIDABAD NEWS 21 SEP 2026 : GAUTAM : आयुष विभाग, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, फरीदाबाद में 11वें आयुर्वेद दिवस के आयोजन के उपलक्ष्य में आज तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ईएसआईसी मेडिकल Read More...


Welcome