- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Wednesday,01 April , 2020
MOUNT ABU NEWS. 1 APRIL 2020 : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की ओर से महामारी के रूप में विश्व भर में फैल रहे कोरोना वायरस से बचाव को लेकर प्रशासन की ओर से 800 बैड का आईसोलेशन तैयार किया गया। यह बात उपखंड अधिकारी डॉ. रविंद्र कुमार गोस्वामी ने मीडियाकर्मियों से मुखातिब होते हुए कही।उन्होंने कहा कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम को आगे आकर प्रशासन को सहयोग दिया। जिसके तहत शान्तिवन तलहटी के पास सिरोही रोड पर किवरली गांव में मान सरोवर परिसर में 800 बैड का अत्याधुनिक आईसोलेशन तैयार किया गया है। जो संभवत: राज्य में पहला उपखंड होगा जिसमें कोरोना वायरस से बचाव को लेकर अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त आईसोलेशन तैयार करने की पहल की गई है। उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारी संगठन द्वारा की गई यह पहल अपने आप में सराहनीय ही नहीं अनुकरणीय भी है। महामारी के प्रकोप से बचने के लिए ऐसी कठिन परिस्थितियों में आगे आकर सहयोग प्रदान करने का मानवीय पहलू का एक ज्वलंत उदाहरण है। इसी तरह पर्यटन स्थल माउंट आबू में भी करीब सौ बैड का आईसोलेशन तैयार कर दिया है। इस राष्ट्रीय आपदा के लिए आवश्यकता पडऩे पर प्रशासन हर तरह से तैयारियों में जुटा हुआ है। कोरोना वायरस से बचाव को लेकर आईसोलेशन में 800 बैड तैयार किये जा चुके हैं। जिसके लिए उपखंड क्षेत्र में स्थित ऐलोपैथी, आयुर्वेदिक व अन्य पद्यतियों के चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, नर्सिंग कॉलेज, स्कूल के विद्यार्थियों को आवश्यकता पडऩे पर आइसोलेशन में सेवायें प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया गया है।
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग राज्यमंत्री राजेश नागर ने 21 लाख रुपए देने की करी घोषणा
-समाज के लोगों को अपील करते हुए बोले, मरणोपरांत शोक 13 दिन की बजाय 7 दिन में करें
Read More...
FARIDABAD NEWS 03 FEB 2026 : GAUTAM : हरियाणा रैडक्रॉस सोसाइटी के उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी, महासचिव डॉ. सुनील कुमार तथा आयुष सिन्हा उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला रेड Read More...
FARIDABAD NEWS 03 FEB 2026 : GAUTAM : अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ को 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत किया जाना भारतीय एक्सपोर्ट इंडस्ट्री के लिए न केवल एक बड़ी राहत Read More...
FARIDABAD NEWS 03 FEB 2026 : GAUTAM : हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन (हेड ऑफिस भिवानी-292) यूनिट ओल्ड फरीदाबाद के बिजली कर Read More...
FARIDABAD NEWS 03 FEB 2026 : GAUTAM : कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने आज फ़रीदाबाद के सेक्टर-2 में एक्सिस बैंक की नई शाखा का उद्घाटन किया। उद्घाटन अवसर पर बैंक के वरिष्ठ अ Read More...
पर्यटन को पंख म्हारी नायब सरकार लगारी सै, सूरजकुंड का मेला ना देख्या तो क्या देख्या गीतों पर झूमे दर्शक
FARIDABAD SURAJ KUND MELA. NEWS 02 FEB 2026 : GAUTAM : हरिय Read More...
FARIDABAD NEWS 02 FEB 2026 : GAUTAM : थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित बच्चों को खुश रखने और उनका मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से समाजसेवी संदीप सिंघ Read More...
FARIDABAD NEWS 02 FEB 2026 : GAUTAM : शोटोकन कराटे-डो एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा मापुसा गोवा में आयोजित की गई 10वीं इंटरनेशनल कराटे चैम्पियनशिप 2026 में आरटूएफ मॉर्शल ऑर्ट एक Read More...